-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- 45 Indian Bodies To Be Buried In Saudi Arabia Major Decision On Umrah Bus Accident
सऊदी में ही दफन होंगे उमरा पर गए 45 भारतीयों के शव…मुआवजा भी मुश्किल, बस-टैंकर टक्कर में हुई थी मौत
- Written By: प्रिया सिंह
Umrah Bus Accident: सऊदी अरब में एक बस-टैंकर टक्कर में मारे गए 45 भारतीयों के शवों को धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार वहीं दफनाने का फैसला लिया गया है और मुआवजा मिलने की प्रक्रिया भी लंबी हो सकती है।

सऊदी अरब में एक बस-टैंकर टक्कर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Umrah Bus Accident In Saudi Arabia: सऊदी अरब के मक्का-मदीना हाईवे पर हुए भीषण बस हादसे ने भारत के कई परिवारों को गहरा सदमा पहुंचाया है। यह दुर्घटना तब हुई जब उमरा के लिए जा रही यात्रियों से भरी एक बस को पीछे से एक तेज रफ्तार फ्यूल टैंकर ने टक्कर मार दी। इस भयानक हादसे में 45 भारतीय नागरिकों की जान चली गई, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे और इनमें से अधिकतर हैदराबाद के रहने वाले थे। इस दुखद घटना के बाद तेलंगाना मंत्रिमंडल ने एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला लिया है कि मारे गए लोगों के पार्थिव शरीर को अब भारत नहीं लाया जाएगा।
सऊदी में ही होगा अंतिम संस्कार, भारत नहीं लाए जाएंगे शव
तेलंगाना सरकार ने घोषणा की है कि बस हादसे में जान गंवाने वाले 45 भारतीय तीर्थयात्रियों के शवों को उनके धार्मिक रिवाजों के अनुसार सऊदी अरब में ही दफनाया जाएगा। यह निर्णय सऊदी अरब के कानून और हज एवं उमरा मंत्रालय के नियमों को देखते हुए लिया गया है। नियमों के मुताबिक, जो तीर्थयात्री यात्रा शुरू करने से पहले घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करते हैं, उनकी मृत्यु सऊदी की जमीन पर होने पर शवों को वहीं दफनाया जाता है।
सरकार ने पीड़ित परिवारों के लिए एक भावुक कदम उठाया है। हर मृतक परिवार से दो सदस्यों को अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सऊदी अरब भेजा जाएगा। भारत सरकार रियाद में भारतीय दूतावास के जरिए स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है ताकि सभी औपचारिकताओं को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
अब लाल सागर में मचेगी तबाही! हूतियों ने सऊदी जहाजों की नाकेबंदी का किया ऐलान, तेल बाजार में मचा हड़कंप
Assam Floods: असम में बाढ़ से हालात बेहद खराब, अब तक 5 की मौत और 3.63 लाख लोग प्रभावित
Delhi Protest FIR: संसद मार्च में हिंसा करने वालों पर पुलिस ने की FIR, 118 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल
मानखुर्द में बेकाबू बेस्ट बस ने राहगीर को रौंदा, 1 की मौत व 10 घायल; ब्रेक फेल का दावा खारिज, ठेकेदार को नोटिस
मुआवजे की राह मुश्किल और लंबी
मृतक परिवारों को तुरंत मुआवजा मिलना भी काफी कठिन है। सऊदी अरब में सड़क दुर्घटनाओं में सरकार की ओर से कोई सीधा मुआवजा नहीं दिया जाता। मुआवजा तभी मिल सकता है जब पुलिस की जांच में यह साबित हो जाए कि दुर्घटना टैंकर ड्राइवर या उसकी कंपनी की गलती से हुई थी। गलती साबित होने के बाद भी परिवार को कानूनी दावा दायर करना होगा। यह पूरी कानूनी प्रक्रिया काफी लंबी हो सकती है और इसे पूरा होने में कई महीने लग सकते हैं। फिलहाल तेलंगाना सरकार ने मृतक परिवारों को सांत्वना के रूप में 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है।
कैसे हुआ दर्दनाक बस हादसा?
यह हादसा भारतीय समयानुसार रविवार देर रात लगभग 1:30 बजे मदीना से करीब 25 किलोमीटर दूर मुहरास के पास हुआ था। उमरा यात्रियों से भरी बस रास्ते में किनारे खड़ी थी, तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार फ्यूल टैंकर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। उस समय बस में सवार कई यात्री सो रहे थे, जिससे उन्हें बचने का कोई मौका नहीं मिला।
बस में कुल 46 लोग सवार थे। मृतकों में 18 महिलाएं, 17 पुरुष और 10 बच्चे शामिल हैं। इस हादसे में केवल एक भारतीय यात्री, मोहम्मद अब्दुल शोएब (24 वर्ष) ही जिंदा बचे हैं, जो ड्राइवर के पास बैठे थे।
केंद्र सरकार का रुख और ओवैसी की अपील
हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार से शवों को जल्द से जल्द भारत लाने की अपील की थी, उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी इस बारे में बात की थी।
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर दोनों ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रियाद में भारतीय वाणिज्य दूतावास पीड़ितों को हर संभव मदद दे रहा है और हमारे अधिकारी सऊदी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं।
Deeply saddened by the accident in Medinah involving Indian nationals. My thoughts are with the families who have lost their loved ones. I pray for the swift recovery of all those injured. Our Embassy in Riyadh and Consulate in Jeddah are providing all possible assistance. Our… — Narendra Modi (@narendramodi) November 17, 2025
विदेश मंत्री जयशंकर ने भी कहा कि हमारा दूतावास प्रभावित भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों को पूरी सहायता दे रहा है।
Deeply shocked at the accident involving Indian nationals in Medinah, Saudi Arabia. Our Embassy in Riyadh and Consulate in Jeddah are giving fullest support to Indian nationals and families affected by this accident. Sincere condolences to the bereaved families. Pray for the… — Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) November 17, 2025
यह भी पढ़ें: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस पलटी, 3 लोगों की दर्दनाक मौत
उमरा क्या होता है?
उमरा एक इस्लामी तीर्थयात्रा है जो साल के किसी भी समय की जा सकती है। इसे ‘छोटा हज’ भी कहा जाता है। हज की तरह इसकी कोई निश्चित तारीख नहीं होती और मुसलमान इसे अपनी सुविधानुसार जितनी बार चाहें कर सकते हैं।
45 indian bodies to be buried in saudi arabia major decision on umrah bus accident
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Yoga For Flat Belly: फ्लैट टमी के लिए करीना कपूर की योगा ट्रेनर ने बताए 5 असरदार योगासन, आप भी ट्राई करें
Jul 21, 2026 | 11:03 AMNEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का कड़ा रुख, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं; दोषियों को मिलेगी सजा
Jul 21, 2026 | 11:00 AMSBI फंड्स मैनेजमेंट के शेयर 7% प्रीमियम पर लिस्ट, अलॉटमेंट बेचें या होल्ड करें? जानिए एक्सपर्ट की राय
Jul 21, 2026 | 10:56 AMपेपर लीक के खिलाफ गडचिरोली में जनसैलाब: जंतर-मंतर के आंदोलन की गूंज, सड़कों पर उतरे हजारों छात्र
Jul 21, 2026 | 10:53 AMJananayagan: विजय थलापति की आखिरी फिल्म का बढ़ा क्रेज, 2600 रुपये में भी खरीद रहे लोग टिकट
Jul 21, 2026 | 10:53 AMगाजियाबाद-दिल्ली रूट पर मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, 53 ट्रेनें प्रभावित और 16 रद्द, टला बड़ा रेल हादसा
Jul 21, 2026 | 10:50 AMरोज़-रोज़ एक जैसी हेयरस्टाइल से हैं परेशान? ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए 10 आसान और एलिगेंट हेयर लुक्स
Jul 21, 2026 | 10:46 AMवीडियो गैलरी

कृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PM
जंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PM
मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल
Jul 20, 2026 | 10:23 PM
पूरे देश में आखिर क्यों भड़का सोनम वांगचुक-CJP आंदोलन? देखें अंदर की पूरी कहानी! VIDEO
Jul 20, 2026 | 08:13 PM
दिल्ली में सियासी हलचल! जेपी नड्डा से मिले CJP नेता, क्या सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल होगी खत्म? देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 07:26 PM
अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM














