-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- 4000 Tonnes Coal Missing In Meghalaya Minister Blames Heavy Rain
‘बारिश में बह गया…’, 4000 टन कोयला गायब होने पर बोले मेघालय के मंत्री
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Meghalaya Coal News: मेघालय में 4000 टन कोयला गायब हो गया। मामले में मंत्री से सवाल पूछा गया तो उन्होंने जो जवाब दिया वो अब चर्चा का विषय बन गया है। मंत्री ने संभावना जताई कि कोयला बारिश में बह गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो: सोशल मीडिया
Coal Missing in Meghalaya: मेघालय में 4000 टन कोयले के गायब होने का मामला सुर्खियों में है। यह कोयला पूर्वी जयंतिया हिल्स के राजाजू और डिएंगन गांवों से कथित रूप से लापता हुआ है। इस पर मेघालय हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को फटकार लगाते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं। वहीं सरकार में मंत्री किरमेन शायला का इस प्रकरण पर दिया गया बयान अब नए विवाद को जन्म देता दिखाई दे रहा है।
कोयले के गायब होने की खबर जब मेघालय हाईकोर्ट तक पहुंची तो 25 जुलाई को सुनवाई में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को फटकार लगाते हुए गायब कोयले की जांच के आदेश दिए। कोर्ट ने स्पष्ट तौर पर कहा कि जिन अधिकारियों की निगरानी में यह कोयला गायब हुआ उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
मंत्री किरमेन शायला का अजीबोगरीब बयान
उत्पाद शुल्क मंत्री किरमेन शायला ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा, “मैं इसे उचित नहीं ठहराना चाहता, लेकिन मेघालय में सबसे अधिक बारिश होती है। हो सकता है कि भारी बारिश की वजह से कोयला बह गया हो। मेरे पास ऐसा कोई ब्यौरा नहीं है जिससे यह कहा जा सके कि अवैध ट्रांसपोर्टेशन हुआ। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई अवैध ट्रांसपोर्टेशन या खनन न हो, यह नियम के अनुसार ही होना चाहिए।” उन्होंने आगे कहा, “शायद किसी ने रोजी-रोटी के लिए कोयला लिया हो। हमारे लोग राज्य को नुकसान पहुंचाने के लिए ये नहीं करेंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
कमाई का नहीं दे पाए संतोषजनक हिसाब; नासिक के पूर्व CEO ने 10 साल में बनाई 1000 गुना संपत्ति
भ्रष्टाचार करो पर परसेंटेज कम रहे… जनरल मीटिंग में ये क्या बोल गए अंबरनाथ के डिप्टी मेयर सदाशिव पाटील?
ST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
रिटायरमेंट के दिन ही IAS प्रदीप कुमार गिरफ्तार, 504 करोड़ के बैंक घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन
बीपी कटेकी समिति की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
राज्य में कोयला खनन और परिवहन की निगरानी कर रही रिटायर्ड जस्टिस बीपी कटेकी समिति ने अपनी 31वीं अंतरिम रिपोर्ट में गायब कोयले का जिक्र किया। रिपोर्ट के अनुसार, “गायब हुआ 4000 टन कोयला पहले से सर्वेक्षण में दर्ज और रिकॉर्डेड था। इससे यह साफ है कि कोयला अवैध रूप से हटाया गया और यह राज्य में कोयला माफिया के सक्रिय नेटवर्क की ओर इशारा करता है।”
यह भी पढ़ें: ‘आप पाकिस्तान से बात करते…’, अखिलेश ने टोका तो शाह ने दिया तीखा जवाब; VIDEO
कोयला घोटालों में पहले भी बदनाम रहा है मेघालय
मेघालय में अवैध कोयला खनन और परिवहन कोई नई बात नहीं है। सुप्रीम कोर्ट और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) पहले भी अवैध रैट होल माइनिंग पर सख्त टिप्पणियां कर चुके हैं। अब 4000 टन कोयले के अचानक गायब हो जाने से फिर एक बार राज्य सरकार के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
4000 tonnes coal missing in meghalaya minister blames heavy rain
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Lord Shiva: सावन 2026: भगवान शिव को कौन-कौन से फूल अर्पित करें? जानिए किन पुष्पों से प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ
Jul 07, 2026 | 10:05 PMLock Upp 2 Twist: श्रेष्ठा अय्यर का बड़ा खुलासा, श्रेया कालरा की चाल पर उठाए सवाल, हर्षद चोपड़ा को बताया फेक
Jul 07, 2026 | 10:05 PMपढ़ाई के दौरान लड़कियां प्रेग्नेंट हो जाती हैं…सरकार पर आती है जिम्मेदारी, UP की राज्यपाल ने क्यों कहा ऐसा?
Jul 07, 2026 | 10:03 PMमंडला में 108 की देरी या सिस्टम की लापरवाही; चार नवजातों की मौत ने खड़े किए गंभीर सवाल
Jul 07, 2026 | 10:03 PMCM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PMदिल्ली को मिली 300 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, AI टेक्नोलॉजी वाली हाई सिक्योरिटी जेल का भी हुआ शिलान्यास
Jul 07, 2026 | 09:54 PMमुरैना में हाईवे पर लूट करने वाले चार शातिर लुटेरों को पुलिस ने दबोचा; पांच लाख रुपये कीमत के जेवर किए बरामद
Jul 07, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM
कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM














