-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- 3 5 Magnitude Earthquake In Gujarats Kutch Alert Issued Regarding Biparjoy 50 Thousand People Were Shifted To Safe Places
गुजरात के कच्छ में 3.5 तीव्रता का भूकंप; बिपारजॉय को लेकर अलर्ट जारी, 50 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर किया गया शिफ्ट
- Written By: शुभम सोनडवले

PTI Photo
अहमदबाद. गुजरात के कच्छ में चक्रवाती तूफान ‘बिपारजॉय’ से पहले भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 रही। भूकंप का केंद्र बचाव से पांच किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में रहा। भूकंप के झटके शाम पांच बजे के करीब लगे। फिलहाल को किसी के हताहत या घ्याल होने की खबर नहीं है।
इससे पहले मंगलवार को दोपहर एक बजकर 33 मिनट पर दिल्ली-एनसीआर, जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़ समेत कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और चीन में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 रही थी और इसकी गहराई जमीन से 6 किलोमीटर अंदर थी।
गुजरात की ओर बढ़ रहा ‘बिपारजॉय’
गौरतलब है कि चक्रवाती तूफान ‘बिपारजॉय’ तेजी से गुजरात की ओर बढ़ रहा है। जिसका असर कच्छ, द्वारका में दिखने लगा है। ओखामंडल के मीठापुर क्षेत्र में तेज बारिश हो रही है। समुद्र में लहरें ऊंची उठ रही हैं। राज्य के तटीय इलाकों से अब तक लगभग 50 हजार लोगों को निकालकर अस्थायी आश्रय शिविरों में शिफ्ट कर लिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
#WATCH | Sea remains turbulent under the impact of #CycloneBiparjoy. Visuals from Mandvi, Gujarat. pic.twitter.com/AkMm5vb4MC — ANI (@ANI) June 14, 2023
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को बताया कि ‘बिपारजॉय’ के गुजरात तट की ओर बढ़ने के साथ सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र को तेज हवाओं एवं भारी बारिश का सामना करना पड़ा। आईएमडी ने कहा कि ‘बिपारजॉय’ बुधवार को मार्ग बदलने और उत्तर-पूर्व दिशा में कच्छ तथा सौराष्ट्र की ओर बढ़ने को तैयार है तथा यह बृहस्पतिवार शाम को जखाऊ बंदरगाह के पास टकराएगा।
राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बुधवार सुबह समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि में देवभूमि द्वारका जिले के खंभालिया तालुक में सबसे ज्यादा 121 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, द्वारका और कल्याणपुर में इस अवधि में क्रमश: 92 मिलीमीटर और 70 मिलीमीटर पानी बरसा।
#WATCH गुजरात: द्वारका में चक्रवात बिपरजोय का प्रभाव देखने को मिल रहा है। ओखामंडल के मीठापुर क्षेत्र में तेज़ बारिश हो रही है। pic.twitter.com/BiMqrntMp3 — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 14, 2023
गुजरात के कई हिस्सों में बारिश
विज्ञप्ति के मुताबिक, उक्त अवधि में जामनगर, जूनागढ़, राजकोट, पोरबंदर और कच्छ जिले के नौ तालुक में 50 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई। एसईओसी के अनुसार, बुधवार सुबह समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि में सौराष्ट्र और कच्छ जिले के 54 तालुक में 10 मिलीमीटर से ज्यादा पानी बरसा। प्रदेश राहत आयुक्त आलोक कुमार पांडे ने कहा, “चक्रवात अभी कच्छ से लगभग 290 किलोमीटर दूर है। एहतियाती कदम के तौर पर हमने लगभग 50 हजार लोगों को तटीय इलाकों से निकालकर सुरक्षित आश्रय शिविरों में स्थानांतरित कर दिया है। निकासी अभियान अभी भी जारी है और शाम तक शेष पांच हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा।”
50 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर किया शिफ्ट
पांडे ने गांधीनगर में संवाददाताओं को बताया कि जिन 50 हजार लोगों को निकाला गया है, उनमें से 18 हजार को कच्छ जिले के शिविरों में स्थानांतरित किया गया है, जबकि अन्य को जूनागढ़, जामनगर, पोरबंदर, देवभूमि द्वारका, मोरबी और राजकोट में सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
पांडे के मुताबिक, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के 15, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के 12, राज्य सड़क एवं भवन विभाग के 115 और प्रदेश विद्युत विभाग के 397 दलों को अलग-अलग तटीय जिलों में तैनात किया गया है। उन्होंने कहा, “विद्युत और सड़क एवं भवन विभाग के अधिकारी बिजली आपूर्ति और संपर्क बहाल करने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच चुके हैं। हमने बेहतर संवाद के लिए एचएएम रेडियो सेट और सैटेलाइट फोन से लैस विभिन्न दलों को भी क्षेत्रीय इलाकों में तैनात किया है।”
15 जून को होगी अत्यंत भारी बारिश
आईएमडी ने एक बुलेटिन में बताया कि 15 जून को चक्रवात के गुजरात तट पर पहुंचने के साथ ही राज्य में बारिश की तीव्रता बढ़ जाएगी और कच्छ, देवभूमि द्वारका तथा जामनगर में कुछ जगहों पर अत्यंत भारी बारिश होने के आसार हैं। बुलेटिन के मुताबिक, चक्रवात के कारण पोरबंदर, राजकोट, मोरबी, जूनागढ़ और सौराष्ट्र तथा उत्तर गुजरात क्षेत्र के बाकी जिलों में भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।
3 5 magnitude earthquake in gujarats kutch alert issued regarding biparjoy 50 thousand people were shifted to safe places
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गुजरात के कच्छ में भूकंप से दहशत, 3 मिनट में दो बार कांपी धरती, मची अफरा-तफरी
Jul 16, 2026 | 03:35 PMअमरावती में 12 गांवों के किसानों का इंतजार खत्म, सरकार ने दी लिफ्ट सिंचाई योजना की मंजूरी
Jul 16, 2026 | 03:33 PMGadchiroli Cyber Fraud: शेयर बाजार में तगड़े रिटर्न के नाम पर गड़चिरोली में 65 लाख की ठगी, 2 लोग बने शिकार
Jul 16, 2026 | 03:26 PMभंडारा एलसीबी का रेत माफिया पर बड़ा प्रहार; दो अलग-अलग जगहों से ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त, 14 लाख का माल बरामद
Jul 16, 2026 | 03:26 PM‘फौजी’ के फर्स्ट लुक ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट, प्रभास के दमदार एक्शन अवतार के साथ रिलीज डेट भी हुई कन्फर्म
Jul 16, 2026 | 03:23 PMसंसद सत्र से पहले NDA की अहम बैठक आज, राजनाथ सिंह के घर बनेगी रणनीति; NEET और ऑपरेशन सिंदूर पर भी नजर
Jul 16, 2026 | 03:23 PMप्रशासन की चेतावनी को नजरअंदाज करना पड़ा भारी, अर्नाला बीच पर डूबे दो दोस्त, तलाश में जुटी SDRF
Jul 16, 2026 | 03:18 PMवीडियो गैलरी

200 KM साइकिल चलाकर भोपाल पहुंचे जीतू , मोदी सरकार पर बोला हमला -कहा, देश हुए में 90 पेपर लीक, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 03:08 PM
UNSC सीट के लिए भारत का मास्टरस्ट्रोक! जानिए मिशन “SHANTI” का पूरा प्लान?, VIDEO
Jul 16, 2026 | 01:38 PM
आगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PM
गलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PM
बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM













