- Hindi News »
- India »
- 2 May Weather Update Delhi Up Mp Rainfall Alert Rajasthan Heatwave Imd Prediction
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहावना, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी, राजस्थान में लू का कहर
Today Weather Forecast: देश के कई राज्यों में मौसम ने करवट ली है। कहीं बारिश के चलते मौसम खुशनुमा हो गया है तो कहीं लू की तपिश ने लोगों को बेचैन कर रखा है। जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
Weather Update: मई का महीना आते ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। इसके साथ ही कई ऐसे राज्य हैं जहां मौसम ने करवट भी ली है। दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में बारिश के कारण मौसम में नरमी देखने को मिल रही है।
मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटों तक मौसम इसी तरह बना रहने वाला है। तमाम राज्यों में तेज हवाओं के साथ बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। कहीं-कहीं हल्की बारिश की भी आशंका जताई जा रही है। राज्यवार समझिए कैसा रहने वाला है आज का मौसम।
दिल्ली-एनसीआर का पूर्वानुमान
दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 38°C से 40°C और न्यूनतम तापमान 24°C से 26°C के बीच रहने की संभावना जताई जा रही है। सुबह के समय दक्षिण-पूर्व दिशा से 15 किमी/घंटा की गति से हवा चलेगी। दोपहर में हवा की दिशा बदलकर उत्तर-पश्चिम (गति 18 किमी/घंटा से कम) और शाम/रात में दक्षिण-पश्चिम (गति 10 किमी/घंटा से कम) हो जाएगी। कुल मिलाकर मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
आज का मौसम: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, इन राज्यों में 70 KM की रफ्तार से तूफान और बारिश का अलर्ट जारी
Nagpur Weather: नागपुर में आज सूरज उगलेगा आग, पारा 45°C पहुंचने का अनुमान; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Maharashtra Weather: मुंबई में छाएंगे बादल, विदर्भ में आग उगलेगा सूरज, जानिए आज आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?
Monsoon Alert: समय से 5 दिन पहले दस्तक देगा मॉनसून, इस तारीख से शुरू होगी भारी बारिश; क्या है IMD का अपडेट?
बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2 मई को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। कई स्थानों पर बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। तापमान सामान्य बने रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
इसके साथ ही केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी देखी जा रही है। इसके चलते कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। यहां पर तापमान 32 डिग्री के इर्द-गिर्द बना रह सकता है।
पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम?
जम्मू-कश्मीर 2 से 5 मई के दौरान गरज-चमक और तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा) के साथ हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इसके साथ ही उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मौसम सुहावना बना रहेगा। कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बारिश के बाद ठंड बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
राजस्थान में लू का कहर
राजस्थान में गर्मी का सितम लगातार जारी है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दोपहर के बाद कई जिलों में तेज लू चलने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में बादल देखे जा सकते हैं, लेकिन इससे बड़ी राहत की उम्मीद नहीं है।
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की बात करें तो प्रदेश में पारा 42 डिग्री के इर्द-गिर्द रहने की संभावना है। पूर्वी यूपी में तेज चिलचिलाती धूप के कारण मौसम बेहद गर्म रह सकता है, वहीं पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना है।
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ का मौसम
2 से 7 मई के बीच गरज और बिजली के साथ बारिश की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 1 से 4 या 5 मई के दौरान भारी बारिश का अनुमान है। इसके साथ ही उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तटीय कर्नाटक में 1 और 2 मई को बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ तेज हवाएं (30-50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: आज देश के करोड़ों मोबाइल पर एक साथ बजेगा सायरन, सरकार कर रही है ये बड़ी टेस्टिंग, जानें क्या है पूरा मामला
मध्य प्रदेश में 2 मई को तापमान में धीरे-धीरे लगभग 2°C की वृद्धि हो सकती है। प्रदेश के तकरीबन 21 जिलों में बारिश की संभावना भी जताई गई है। गुजरात में भी 2 मई तक अधिकतम तापमान स्थिर रहने का अनुमान जताया जा रहा है। मछुआरों को 2 से 4 मई के दौरान ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों के पास बंगाल की खाड़ी के क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है।
2 may weather update delhi up mp rainfall alert rajasthan heatwave imd prediction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
BMC Security Guard Vacancies: बीएमसी सुरक्षा विभाग में 70% पद खाली, कर्मचारियों पर बढ़ा काम का दबाव
May 15, 2026 | 11:34 AMनासिक में सिन्नर औद्योगिक वसाहत घोटाला: चेयरमैन नामकर्ण आवारे गिरफ्तार, मुख्य आरोपी कल्पना खरात फरार; जांच तेज
May 15, 2026 | 11:26 AMपेट्रोल-डीजल की महंगाई होगी कम! 5 देशों के दौरे पर पीएम मोदी, UAE के साथ तेल-गैस समझौते पर टिकी नजरें
May 15, 2026 | 11:23 AMAndheri BEST Bus Accident: अंधेरी में 4 बेस्ट बसों की टक्कर, कंडक्टर की दर्दनाक मौत
May 15, 2026 | 11:20 AMनवी मुंबई में बनेगा भारत-अफ्रीका इंटरनेशनल बिजनेस हब, CIDCO और AIEF के बीच हुआ बड़ा समझौता; जानें पूरा प्लान
May 15, 2026 | 11:19 AM‘फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, हैदराबाद एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी
May 15, 2026 | 11:13 AMअगले साल से कंप्यूटर बेस्ड होगी NEET परीक्षा, धर्मेंद्र प्रधान ने किया ऐलान, री-एग्जाम की नहीं देनी होगी फीस
May 15, 2026 | 11:11 AMवीडियो गैलरी

मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM
मैंने उसे पहले ही दी थी सलाह…प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव ने बताया 2 महीने पुरानी मुलाकात का राज
May 14, 2026 | 12:56 PM
NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM














