-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- 1984 Sikh Riot Victims Will Get Exemption In Mts Recruitment
1984 के सिख दंगा पीड़ितों को सरकारी भर्तियों में मिलेगी ये छूट, उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने दी मंजूरी
- Written By: Saurabh Pal
दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने शुक्रवार को 1984 के सिख दंगों के पीड़ितों के लिए मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) पद पर भर्ती के योग्य बनाने हेतु शैक्षणिक योग्यता में छूट को मंजूरी प्रदान कर दी।

उपराज्यपाल वीके सक्सेना (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने शुक्रवार को 1984 के सिख दंगों के पीड़ितों के लिए मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) पद पर भर्ती के योग्य बनाने हेतु शैक्षणिक योग्यता में छूट को मंजूरी प्रदान कर दी। राज निवास से जारी बयान में कहा गया है कि उपराज्यपाल की इस मंजूरी के बाद एमटीएस पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता को दसवीं कक्षा से घटाकर आठवीं कक्षा कर दिया गया है।
उप राज्यपाल वीके सक्सेना के इस कदम से बड़ी संख्या में उम्मीदवार जो पहले इस भर्ती के योग्य नहीं थे, अब इस भर्ती प्रकिया के योग्य हो जाएंगे। बता दें कि एलजी के इस फैसले से दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के लोगों को फायदा पहुंचेगा।
ये भी पढ़ें- झारखंड चुनाव 2024: बसपा ने असम के सीएम पर लगाया सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का आरोप, अदालत में की शिकायत
सम्बंधित ख़बरें
लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी निकली फर्जी, जांच के बाद पुलिस ने बताया अफवाह; कॉलर की तलाश जारी
दिल्ली-NCR में मौसम का बदलेगा मिजाज, हल्की बारिश के बीच बढ़ेगी गर्मी और उमस
DTC बसों में 1 अगस्त से पिंक टिकट बंद, फ्री सफर के लिए पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड होगा अनिवार्य
नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
अधिकारियों का कहना है कि यह फैसला लंबे समय से लंबित था और यह सिख दंगों के पीड़ितों के एक बड़े समूह के लिए रोजगार का अवसर प्रदान करेगा। इसके अलावा, उपराज्यपाल सक्सेना ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि वे मानवीय आधार पर ऐसे आवेदकों के बच्चों को भी रोजगार देने की संभावना तलाशें, जिनकी उम्र ज्यादा हो चुकी है या जिनका निधन हो गया है।
राज निवास के बयान में यह भी कहा गया कि जिन मामलों में आवेदकों का निधन हो गया है या वे उम्र सीमा पार कर चुके हैं, उन मामलों में विभाग को आवेदक के बच्चों में से किसी एक को रोजगार प्रदान करने के लिए आवेदन पर विचार करने का निर्देश दिया गया है। इस फैसले का उद्देश्य उन मामलों की समीक्षा करना था, जहां पात्रता मानदंडों को पूरा करने के बावजूद आवेदक रोजगार पाने में सफल नहीं हो सके थे।
ये भी पढ़ें-यूपी के उपचुनाव में शुरू होने वाला है ‘स्टार वॉर’, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओवैसी बिगाड़ेंगे अखिलेश का खेल
इस निर्णय के पीछे विभिन्न समूहों, जन प्रतिनिधियों, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति और पीड़ितों के प्रतिनिधिमंडल की भूमिका रही। उन्होंने उपराज्यपाल से मुलाकात कर सभी योग्य आवेदकों को रोजगार देने का अनुरोध किया था, जिनमें वे लोग भी शामिल थे जो वृद्ध हो चुके हैं या जिनका निधन हो गया है। इन मांगों के आधार पर उपराज्यपाल ने संबंधित विभागों को सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और समाधान निकालने के लिए कहा था।
1984 sikh riot victims will get exemption in mts recruitment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
COVID-19 Alert: भारत में कोरोना की वापसी, आंध्र प्रदेश में 2 मरीजों की मौत से बढ़ी चिंता; 8 एक्टिव मामले
Jul 12, 2026 | 04:16 PMसावधान! सफेद जहर का काला धंधा, सोलापुर में तुकाराम मुंढे की महा-स्ट्राइक, 37 हजार लीटर मिलावटी दूध गटर में बहा
Jul 12, 2026 | 04:14 PMपुणे में पानी कटौती पर अगले हफ्ते होगा अंतिम फैसला; डैम क्षेत्रों में भारी बारिश लेकिन पूर्वी हिस्सा अब भी सूख
Jul 12, 2026 | 04:13 PM10 या अधिक कर्मचारियों वाले संस्थानों में ICC गठन अनिवार्य, महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देश
Jul 12, 2026 | 04:00 PMचलती ट्रेन में मोबाइल छीनने की कोशिश पड़ी भारी, खिड़की से हाथ पकड़कर अगले स्टेशन तक लटकाए रखा; आरोपी गिरफ्तार
Jul 12, 2026 | 03:52 PM‘लॉकअप 2’ से बाहर आते ही सुनीता आहूजा का बड़ा बयान, बोलीं- फिल्म इंडस्ट्री में कोई हीरो दूध का धुला नहीं होता
Jul 12, 2026 | 03:50 PM22 जुलाई से पहले टूट जाएगी सपा, ओपी राजभर का बड़ा दावा; बोले- TMC, शिवसेना के बाद आप सपा की बारी
Jul 12, 2026 | 03:49 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM
चंद्रशेखर आजाद का दतिया से सरकार पर हमला, अंबेडकर मूर्ति विवाद और बहुजन सम्मान का मुद्दा उठाया-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:48 PM
बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:13 PM














