- Hindi News »
- Himachal Pradesh »
- Mandi Navy Retired Hotel Owner Attacked In Sunder Nagar After Delay In Food Watch Cctv Video
हिमाचल में खाने में देरी पर बवाल…होटल मालिक की पीठ में घोंप दिया खंजर, देखें खौफनाक VIDEO
Sunder Nagar Hotel Malik Attack: सुंदरनगर के होटल गार्डन ईव में मालिक ललित पर चाकू से हमला, CCTV फुटेज सामने आया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

CCTV VIDEO (Image- Screen Capture)
Himachal Pradesh Crime News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर में एक होटल मालिक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। खाने में देरी को लेकर कुछ लोगों ने होटल मालिक पर चाकू से हमला किया और मौके से फरार हो गए। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। घायल होटल मालिक का इलाज एम्स बिलासपुर में चल रहा है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, सुंदरनगर के हराबाग क्षेत्र में यह वारदात हुई, जहां होटल गार्डन ईव में चार लोगों ने मामूली बहस के बाद होटल मालिक पर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। यह घटना मंगलवार, 30 दिसंबर की देर शाम की बताई जा रही है। घटना का सीसीटीवी फुटेज और होटल मालिक द्वारा बनाया गया वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सरेआम गुंडागर्दी दिखाई दे रही है। हमलावरों में एक किन्नर और तीन अन्य युवक शामिल बताए जा रहे हैं। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं।
खाने में थोड़ी देर होने पर हंगामा
उधर, घायल की पहचान सुंदरनगर निवासी ललित के रूप में हुई है, जो नौसेना से सेवानिवृत्त हैं और हराबाग में अपना होटल संचालित करते हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर शाम होटल के बाहर एक स्विफ्ट डिजायर कार आकर रुकी, जिसमें एक किन्नर और तीन अन्य लोग सवार थे। मौके पर मौजूद ढाबे में काम करने वाले सचिन वर्मा ने बताया कि चारों होटल के अंदर आए और खाना ऑर्डर किया। खाने में थोड़ी देर होने पर वे हंगामा करने लगे।
सम्बंधित ख़बरें
टॉयलेट के पास फर्श पर सो रहे CRPF जवानों की TTE ने दी सीट, लोगों ने कहा- इंसानियत की मिसाल; वीडियो वायरल
दिहाड़ी मजदूर ने बांटी पूरे गांव में मिठाई, बेटी की सफलता पर भावुक कर देगा वीडियो
IIT मद्रास कैंपस में इंसानियत की मिसाल, महिला ने हिरण के बच्चे को खिलाई नारियल की मलाई
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
सुंदरनगर में होटल मालिक को चाकू मारने का वीडियो pic.twitter.com/BeiG3zX3Lw — manav kshyap (@manavkashyap) December 31, 2025
कैश काउंटर पर खड़े होटल मालिक ललित ने जब उन्हें शोर न करने को कहा तो वे उनसे बहस करने लगे। इसी दौरान किन्नर ने गाली-गलौच शुरू कर दी। दो लोगों के हाथों में चाकू थे और वे ललित को कैश काउंटर से खींचकर बाहर ले गए। ललित इस दौरान उनका वीडियो बना रहा था, जिससे आरोपी और भड़क गए। सचिन वर्मा ने बताया कि उन्होंने ललित को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की की।
यह भी पढ़ें- उल्हासनगर में 1.27 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी, परिवहन कंपनी के दो कर्मचारियों पर FIR
इसी बीच, जब सचिन पुलिस को सूचना देने के लिए अंदर गया, तो आरोपियों ने पीछे से ललित की कमर से ऊपर चाकू से वार कर दिया और गाड़ी लेकर सुंदरनगर की ओर भाग गए। घायल ललित को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. अभी ललित का एम्स बिलासपुर में उपचार चल रहा है. डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.
Mandi navy retired hotel owner attacked in sunder nagar after delay in food watch cctv video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
टॉयलेट के पास फर्श पर सो रहे CRPF जवानों की TTE ने दी सीट, लोगों ने कहा- इंसानियत की मिसाल; वीडियो वायरल
Apr 02, 2026 | 01:35 PMराघव चड्डा पर AAP ने लिया एक्शन, राज्यसभा में उपनेता के पद से हटाया, बोलने पर भी लगी रोक
Apr 02, 2026 | 01:30 PMलैब्राडोर और जर्मन शेफर्ड हुए पुराने? अब सुरक्षा बलों की पहली पसंद बना ‘बेल्जियम मेलिनोइस’, जानें क्यों
Apr 02, 2026 | 01:25 PMCentral Railway और ‘यात्री ऐप’ की साझेदारी 2031 तक बढ़ी, यात्रियों को मिलेगा बेहतर रियल-टाइम अपडेट
Apr 02, 2026 | 01:23 PMहनुमान जयंती पर अयोध्या पहुंचे गौतम अडानी, पूरे परिवार के साथ राम मंदिर में की पूजा-अर्चना, देखें VIDEO
Apr 02, 2026 | 01:22 PMगोंदिया पुलिस ‘भरोसा सेल’ की बड़ी कामयाबी वर्ष 2025-26 में टूटने की कगार पर पहुंचे 369 परिवारों को फिर से जोड़
Apr 02, 2026 | 01:20 PMदिहाड़ी मजदूर ने बांटी पूरे गांव में मिठाई, बेटी की सफलता पर भावुक कर देगा वीडियो
Apr 02, 2026 | 01:18 PMवीडियो गैलरी

‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM
हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM











