- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Youth Murder Jaripatka Knife Attack Two Accused Arrested
Nagpur में दिल दहला देने वाली वारदात, गर्दन पर चाकू घोपकर युवक की हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार
Jaripatka Murder Case: नागपुर के जरीपटका में युवक की गर्दन पर चाकू घोपकर हत्या। दो आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने 15 दिसंबर तक पीसीआर में भेजा। विवाद शराबखोरी से शुरू हुआ था।
- Written By: प्रिया जैस

नागपुर मर्डर (डिजाइन फोटो)
Aditya Meshram Murder: जरीपटका थानांतर्गत मिसाल लेआउट में सोमवार की शाम गर्दन पर चाकू घोपकर एक युवक की हत्या की गई। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय ने उन्हें 15 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिए हैं। मृतक बाराखोली, इंदोरा निवासी आदित्य प्रदीप मेश्राम (22) बताया गया।
पकड़े गए आरोपियों में बाराखोली निवासी प्रीत अजय बोरकर (24) और बेजनबाग निवासी आविष्कार रवींद्र नाईक (24) का समावेश है। आदित्य इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। आरोपी मजदूरी करते हैं। बीते रविवार को आदित्य अपने दोस्त रोहित मस्के के साथ इंदोरा के फ्रेंड्स सावजी भोजनालय में भोजन करने गया था। दोनों ने शराब पी रखी थी।
रोहित और प्रीत के बीच विवाद
प्रीत और आविष्कार भी वहीं भोजन करने आए थे। वो दोनों भी शराब के नशे में थे। किसी बात को लेकर रोहित और प्रीत के बीच विवाद हो गया। हट्टे-कट्टे रोहित ने प्रीत और आविष्कार की जमकर पिटाई कर दी। प्रीत पर मारपीट और चाकूबाजी का मामला पहले भी दर्ज हो चुका है। उसे लग रहा था कि रोहित फिर उसके साथ विवाद करेगा। सोमवार को वह घर से चाकू लेकर निकला था।
सम्बंधित ख़बरें
Rahuri Assembly Bypoll: राहुरी सीट पर शरद पवार गुट उतारेगा उम्मीदवार? युगेंद्र पवार ने स्थिति की साफ
Sangli Zilla Parishad: भाजपा का ‘चमत्कार’ फेल, सांगली में महाविकास अघाड़ी का फिर बजा डंका
उमरा यात्रियों से लाखों की ठगी, धुले के 50 हाजी सऊदी में फंसे; फर्जी टिकट से ट्रैवल एजेंट फरार
Pune Municipal Corporation में अव्यवस्था उजागर, 4,188 संपत्तियों का रिकॉर्ड गायब, टैक्स वसूली में गिरावट
आविष्कार के साथ उसने शराब पी और घर के समीप ही अलाव जलाकर बैठ गए। एक ही इलाके के रहवासी होने के कारण आदित्य को दोनों की पिटाई खल रही थी। वह विवाद समाप्त करने के लिए दोनों से मिलने गया। कुछ देर तक तो सामान्य बातचीत होती रही। तीनों ने शराब पी रखी थी। अचानक किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
गर्दन पर किया वार
प्रीत ने गाड़ी से चाकू निकालकर आदित्य की गर्दन पर वार कर दिया। गले की नस कटने के कारण मौके पर ही आदित्य की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही जरीपटका के थानेदार अनिल ताकसांडे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आदित्य के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेयो अस्पताल भेजा गया।
यह भी पढ़ें – महाराष्ट्र में भगोड़ी दुल्हन गिरफ्तार, गिरोह के सरगना की तलाश, ऐसे हुआ बड़ा खुलासा
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर देर रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रीत ने कुछ महीने पहले ऑनलाइन वेबसाइट से चाकू ऑर्डर किया था। पुलिस को संदेह है कि प्रीत ने पहले से ही आदित्य को मारने का प्लान बना लिया था, इसीलिए वह घर से चाकू लेकर निकला था। पुलिस हिरासत में दोनों से पूछताछ की जाएगी।
Nagpur youth murder jaripatka knife attack two accused arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
केरल चुनाव: महिलाओं को 50 परसेंट आरक्षण…बंपर भर्ती का ऐलान, LDF के घोषणापत्र में यह वादें हैं खास
Apr 02, 2026 | 03:11 PMRahuri Assembly Bypoll: राहुरी सीट पर शरद पवार गुट उतारेगा उम्मीदवार? युगेंद्र पवार ने स्थिति की साफ
Apr 02, 2026 | 03:07 PMकहीं उल्टे तो कहीं लेटे हुए हैं भगवान हनुमान, जानें पवनपुत्र के 5 चमत्कारी और प्रसिद्ध धाम
Apr 02, 2026 | 03:05 PMOscars में इतिहास रचने की तैयारी में रणबीर कपूर की ‘रामायण’, 4000 करोड़ की फिल्म करेगी धमाका
Apr 02, 2026 | 03:03 PMStarlink मिला रहा भारत के राज्य से हाथ, होगी इंटरनेट की टेंशन खत्म, गांव-गांव पहुंचेगा तेज नेटवर्क
Apr 02, 2026 | 02:54 PMवर्धा में जलसंकट से निपटने की तैयारी, जिलाधिकारी ने 178 नल योजना दुरुस्ती कार्यों को दी मंजूरी
Apr 02, 2026 | 02:49 PMSangli Zilla Parishad: भाजपा का ‘चमत्कार’ फेल, सांगली में महाविकास अघाड़ी का फिर बजा डंका
Apr 02, 2026 | 02:33 PMवीडियो गैलरी

‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM
हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM












