-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Himachal Pradesh »
- Himachal Sirmaur Nauhradhar House Fire 6 Dead Maghi Festival Tragedy
हिमाचल में नहीं थम रहा आग लगने का सिलसिला, नौहराधार में सिलेंडर ब्लास्ट, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Himachal Pradesh Fire News: हिमाचल के सिरमौर में मकर संक्रांति की खुशियां मातम में बदलीं। अंगीठी से लगी आग और सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के छह सदस्यों की जिंदा जलने से मौत हो गई।

हिमाचल प्रदेश में सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग, फोटो- सोशल मीडिया
Nauhradhar Fire Incident: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नौहराधार में एक भीषण अग्निकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। यहाँ तलांगना गांव में त्यौहार मनाने आए छह लोग आधी रात को आग की चपेट में आ गए। हादसे में तीन मासूम बच्चों सहित छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में माघी मेला (मकर संक्रांति) का त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है, जहाँ मेहमान नवाजी की लंबी परंपरा है। इसी परंपरा के तहत कविता और तृप्ता नाम की दो सगी बहनें अपने पतियों और बच्चों के साथ नौहराधार के घंडुरी स्थित तलागना गांव में अपने मायके (मोहन सिंह के घर) आई हुई थीं। किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि त्यौहार के इस उल्लास के बीच यमराज उनका इंतजार कर रहे हैं। बुधवार देर रात करीब 11:30 बजे जब पूरा परिवार गहरी नींद में था, तब यह भीषण हादसा पेश आया।
अंगीठी की आग और सिलेंडर ब्लास्ट का कहर
हादसे का प्रारंभिक कारण भीषण ठंड से बचने के लिए जलाई गई अंगीठी को बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, रात के समय अंगीठी से भड़की आग ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। कमरे में धुआं भर जाने के कारण किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। इसी दौरान रसोई घर में रखा गैस सिलेंडर भी जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर के अंदर सो रहे छह लोग जिंदा जल गए।
सम्बंधित ख़बरें
हिमाचल: आधी रात को गहरी खाई में समाई कार, सुबह जब गांव वालों ने देखा तो उड़ गए होश; चंबा में 4 की मौत
IMD का रेड अलर्ट! इन राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बिजली का डबल अटैक
Chamba Accident: हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा! 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 7 लोगों की मौत
हिमाचल सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला,अब बदले तरीके से होगी पंचायत प्रधानों की शपथ
हादसे में उजड़ गए दो हंसते-खेलते परिवार
इस हृदयविदारक घटना में दो परिवारों के चिराग बुझ गए हैं। मृतकों में शिमला के चौपाल (गांव बिज्जर) से आए लोकेंद्र ठाकुर उर्फ छोटू की पत्नी कविता (36), उनकी जुड़वा बेटियां सारिका (13), कृतिका (13) और 3 वर्षीय बेटा कार्तिक (कृतिक) शामिल हैं। इसके अलावा, कविता की बहन तृप्ता (45) और उनके पति नरेश कुमार (50), जो राजगढ़ के टपरौली के रहने वाले थे, उनकी भी इस हादसे में जान चली गई। घटना में केवल 42 वर्षीय लोकेंद्र सिंह को ही सुरक्षित बचाया जा सका, जिन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए सोलन अस्पताल रेफर किया गया है।
हिमाचल में एक हफ्ते में तीसरा बड़ा हादसा
हिमाचल प्रदेश में पिछले एक सप्ताह के भीतर आग लगने की यह तीसरी बड़ी घटना है। इससे पहले सोलन जिले के अर्की बाजार में एक आवासीय इमारत में आग लगने से एक 8 साल के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, हमीरपुर के सैनिक स्कूल के एकेडमिक ब्लॉक में भी आगजनी की घटना सामने आई थी। बार-बार हो रहे इन हादसों ने प्रदेश में सुरक्षा मानकों और सर्दियों के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के DGP को निलंबित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची ईडी, आज होगी सुनवाई
नेताओं ने जताया शोक, प्रशासन अलर्ट
सिरमौर के इस भीषण अग्निकांड पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल और स्थानीय विधायक विनय कुमार सहित कई नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। विधायक विनय कुमार ने घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि वह मौके के लिए रवाना हो रहे हैं और प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मामले की विस्तृत जांच कर रही हैं।
Himachal sirmaur nauhradhar house fire 6 dead maghi festival tragedy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














