- Hindi News »
- Health »
- Eating Ginger And Honey Together Gives Many Benefits
खाली पेट खाना शुरू कर दें ये दो चीजें, इम्युनिटी तो बढ़ेगा ही, वेट लॉस भी
Benefits Of Ginger And Honey: बता दें कि अदरक और शहद दोनों ही प्राकृतिक और पौष्टिक पदार्थ हैं जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं। इन दोनों को मिलाकर खाने से कई फायदे हो सकते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी

अदरक और शहद को साथ खाने से मिलते है ढेरों फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Stay Healthy In Monsoon : बारिश का मौसम जहां दस्तक दे दी है। वही यह मौसम अपने साथ कई बीमारियाँ भी लाता है। इस मौसम में नमी और गंदगी के कारण बीमारियाँ फैलने का खतरा बढ़ जाता है, जैसे डेंगू, मलेरिया, वायरल बुखार, और फूड पॉइजनिंग।
इसलिए, इस मौसम में सेहत का खास ख्याल रखना बेहद ज़रूरी हो जाता है। इसके लिए डाइट में उन चीजों को शामिल करने की सलाह दी जाती है, जो सेहत के लिए फायदेमंद हों और उन्हें खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत हो। ऐसे में अदरक और शहद से बेहतर क्या ही हाे सकता है। आइए जानते हैं अदरक और शहद से होने वाले फायदे-
अदरक और शहद को साथ खाने से मिलते है ढेरों फायदे :
सर्दी खांसी से मिलता है निजात
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, बारिश के दिनों में मौसम ठंडा होने के कारण कई बार लोगों को सर्दी-खांसी और जुकाम जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में अदरक और शहद को खाने से राहत मिल सकती है। अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण गले की सूजन को कम करते हैं। इसके अलावा शहद गले की जलन को शांत करता है। इससे खांसी की समस्या से राहत मिलती है।
सम्बंधित ख़बरें
Stair Benefits: फिट रहने के लिए जिम की जरूरत नहीं, बस रोज सीढ़ियां चढ़ने की आदत डाले, मिलेंगे ढेरों फायदे
Y2K Fashion Return: साल 2000 के मिलेनियल फैशन ट्रेंड, जो है Gen-z का नया स्टाइल स्टेटमेंट
Meditation Tips: तनाव दूर करने के लिए इन 5 तरीकों से करें मेडिटेशन, मन रहेगा शांत और फोकस होगा बेहतर
Viral Beauty Trend Of Social Media: सोशल मीडिया के वायरल देशी ब्यूटी ट्रेंड, जो वाकई में असरदार है
इम्युनिटी करता है बूस्ट
आपको बता दें, अदरक और शहद को साथ खाने से न केवल सर्दी-खांसी और जुकाम जैसी मौसमी बीमारियों से राहत मिलती है। बल्कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। आपको बता दें कि इन दोनों में ही एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाने का काम करते हैं।
डाइजेशन को रखता है दुरुस्त
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अदरक और शहद को एकसाथ खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम भी मजबूत होता है। वहीं शहद में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण डाइजेशन को बेहतर बनाने का काम करता है। अगर आप रोजाना इनका सेवन करते हैं तो इससे कब्ज, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्या से राहत मिल सकती है।
अस्थमा मरीजों के लिए भी फायदेमंद
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अदरक और शहद अस्थमा में भी फायदेमंद माना जाता है। ये अस्थमा को ट्रिगर करने से रोकता है। इसके अलावा Lungs इन्फेक्शन के खतरे को कम करता है। दिन में तीन बार इसका सेवन करना अस्थमा मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
यह भी पढ़ें:-अगस्त के पहले रविवार को ही क्यों मनाया जाता है ‘इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे, जानिए
वजन कम करने में कारगर
मानसून में बारिश के कारण लोग जिम या फिर वॉक के लिए बाहर नहीं जा पाते हैं। ऐसे में आप अदरक और शहद का सेवन कर वजन को मेंटेन कर सकते हैं। अदरक और शहद में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जिसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इस कारण वजन कम करना आसान हाे जाता है।
कैसे करें अदरक और शहद का सेवन
आपको बता दें कि अदरक के रस में आपको शहद मिलाकर खाना होता है। आप इसे सुबह खाली पेट भी खा सकते हैं। अगर आपको कोई बीमारी है तो इसके सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
Eating ginger and honey together gives many benefits
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
श्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMट्विशा शर्मा केस: CBI मंगलवार को ले सकती है चार्ज, एसआईटी की केस डायरी तैयार; समर्थ से कराया गया सीन रिक्रिएट
May 25, 2026 | 10:35 PMUday Kotak: उदय कोटक को मिला पद्म भूषण अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
May 25, 2026 | 10:27 PMStair Benefits: फिट रहने के लिए जिम की जरूरत नहीं, बस रोज सीढ़ियां चढ़ने की आदत डाले, मिलेंगे ढेरों फायदे
May 25, 2026 | 10:15 PMNEET Paper Leak: लातूर के नामी डॉक्टर CBI की रडार पर, मोटेगावकर के ठिकानों पर फिर छापेमारी
May 25, 2026 | 10:03 PMIPL 2026: बारिश में धुला प्लेऑफ का मैच तो कौन खेलेगा फाइनल? सुपर ओवर, रिजर्व-डे और अंक तालिका की पूरी डिटेल?
May 25, 2026 | 09:57 PMभोपाल गैस त्रासदी के 41 साल बाद यूनियन कार्बाइड का होगा कायाकल्प, लगेंगे 1.5 लाख पेड़; बनेगा मिनी फॉरेस्ट
May 25, 2026 | 09:46 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM













