- Hindi News »
- Health »
- World Organ Donation Day Is Being Celebrated Today
आज मनाया जा रहा हैं विश्व अंगदान दिवस’, जानें कौन कैसे और कब कर सकता दान
- Written By: दीपिका पाल
भारत में हर साल 5 लाख लोगों की मौत समय पर ऑर्गन न मिलने की वजह से हो जाती है, इनमें से 2 लाख ऐसे हैं, जिनकी मौत लिवर नहीं मिलने की वजह से होती है। एक इंसान अपने ऑर्गन डोनेट कर 8 लोगों को नया जीवन दे सकता है।

विश्व अंगदान दिवस 2024 (सौ.सोशल मीडिया)
जैसा कि आप जानते है कि, अंग (Organ Donation) दान एक ऐसा दान है, जो किसी को नया जीवन दे सकता है। अंग दान की मदद से व्यक्ति कई लोगों को जीने की वजह दे सकता है। यही वजह है कि इसे महादान भी कहा जाता है।
ऐसे में इसके प्रति जागरूकता फैलना के मकसद से हर साल 13 अगस्त को समूचे विश्व में ‘विश्व अंगदान दिवस’ (World Organ Donation day) यानी वर्ल्ड ऑर्गन डोनेशनल डे मनाया जाता है। इसका मुख्य मकसद लोगों में अंगदान के महत्व को लेकर जागरूकता पैदा करना है।
अंगदान हैं महादान
नेशनल हेल्थ पोर्टल के मुताबिक, भारत में हर साल 5 लाख लोगों की मौत समय पर ऑर्गन न मिलने की वजह से हो जाती है, इनमें से 2 लाख ऐसे हैं, जिनकी मौत लिवर नहीं मिलने की वजह से होती है। एक इंसान अपने ऑर्गन डोनेट कर 8 लोगों को नया जीवन दे सकता है। ऐसे में आज वर्ल्ड ऑर्गन डोनेशनल डे के मौके पर आइए जानें इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें –
सम्बंधित ख़बरें
‘वोट चाहिए तो पहले गौ-माता को राष्ट्रमाता बनाओ’, शंकराचार्य का बड़ा ऐलान, सरकार को दिया अल्टीमेटम
खिताबी भिड़ंत पर मंडराया संकट! अगर बारिश में धुला RCB vs GT का फाइनल, तो इस टीम के हाथ लगेगी चमचमाती ट्रॉफी
Pineapple Benefits: गर्मी में अनानास खाने से डिहाइड्रेशन ही नहीं, पीरियड्स के दर्द में भी मिलता है आराम
लाओस की गुफा बनी काल! सोने की तलाश में फंसे ग्रामीणों का रेस्क्यू जारी; कई देशों के एक्सपर्ट्स बचाव में जुटे
ऑर्गन डोनेशन की कब हुई शुरुआत
जानकारों के अनुसार, इतिहास के पन्नों को पलटने से पता चलता है कि साल 1954 में पहली बार अंगदान किया गया था। उस समय रोनाल्ड ली हेरिक ने अपने भाई को किडनी दान कर नया जीवनदान दिया था। वहीं, डॉक्टर जोसेफ मरने से पहले पहली बार किडनी ट्रांसप्लांट किया था। इस मानवीय कार्य हेतु साल 1990 में डॉक्टर जोसेफ मरे को फिजियोलॉजी में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
ऑर्गन डोनेशन में कमी का कारण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज लोगों में ऑर्गन डोनेशन को लेकर जागरूकता की कमी है। कई गैर सरकारी संगठन और सार्वजनिक संगठन इस बारे में जागरूकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, फिर भी लोग इस नेक काम के लिए आगे नहीं आते हैं। नेशनल हेल्थ पोर्टल मुताबिक, देश में प्रति मिलियन जनसंख्या पर केवल 0.65 अंगदान होते हैं, जबकि इसकी तुलना में स्पेन में 35 और अमेरिका में 26 अंगदान किया जाता है।
कौन नहीं कर सकता ऑर्गन डोनेशन
कोई भी बीमार व्यक्ति ऑर्गन डोनेशन नहीं कर सकता। जो लोग HIV, कैंसर जैसे शरीर में तेजी से फैलने वाली बीमारी और ऐसे गंभीर संक्रमणों से जूझ रहे होते हैं, वे अंग दान नहीं कर सकते। जीवित अंगदान में मधुमेह, किडनी या हृदय रोग, कैंसर और एचआईवी आदि से पीड़ित लोगों को बाहर रखा जा सकता है।
कब कर सकते हैं ऑर्गन डोनेशन
जन्म से लेकर 65 वर्ष तक के व्यक्ति जिन्हें ब्रेन डेड घोषित किया जा चुका हो, उनका ऑर्गन डोनेशन किया जा सकता है। ब्रेनडेड साबित होने या मृत्यु के बाद कितने घंटे में कौन सा अंग ट्रांसप्लांट हो जाना चाहिए यह जानना जरूरी है।
इन बॉलीवुड सेलेब्स ने किया है डोनेशन का वादा
सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा से लेकर कई फिल्म हस्तियों ने अपने अंगों को दान करने का संकल्प लिया है।
लेखिका- सीमा कुमारी
World organ donation day is being celebrated today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘वोट चाहिए तो पहले गौ-माता को राष्ट्रमाता बनाओ’, शंकराचार्य का बड़ा ऐलान, सरकार को दिया अल्टीमेटम
May 30, 2026 | 10:30 PMखिताबी भिड़ंत पर मंडराया संकट! अगर बारिश में धुला RCB vs GT का फाइनल, तो इस टीम के हाथ लगेगी चमचमाती ट्रॉफी
May 30, 2026 | 10:04 PMPineapple Benefits: गर्मी में अनानास खाने से डिहाइड्रेशन ही नहीं, पीरियड्स के दर्द में भी मिलता है आराम
May 30, 2026 | 10:01 PMलाओस की गुफा बनी काल! सोने की तलाश में फंसे ग्रामीणों का रेस्क्यू जारी; कई देशों के एक्सपर्ट्स बचाव में जुटे
May 30, 2026 | 09:54 PMगोवंश तस्करी करने वाले गिरोह पर MCOCA के तहत बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत 14 लोगों पर मामला दर्ज
May 30, 2026 | 09:51 PMवरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग डांस फ्लोर पर उतरे Irfan Pathan, ‘चुन्नरी चुन्नरी’ वीडियो हुआ वायरल
May 30, 2026 | 09:50 PMभगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
May 30, 2026 | 09:00 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM










