तंबाकू को कहें अलविदा, महज़ 20 मिनट में शरीर शुरू कर देता है खुद को ठीक करना
World No Tobacco Day 2026 : दुनिया भर में तंबाकू और धूम्रपान को कई बीमारियों का प्रमुख कारण माना जाता है। इसी लिए मई महीने की 31 तारीख को विश्व धूम्रपान निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- Written By: वंदना शर्मा
विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026 (सोर्स chatgpt AI )
World No Tobacco Day Awareness : दुनिया भर में तंबाकू और धूम्रपान को कई बीमारियों का प्रमुख कारण माना जाता है। इसी लिए मई महीने की 31 तारीख को विश्व धूम्रपान निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है। ताकि लोगों को तंबाकू के हानिकारक नुकसान और साथ ही इससे छुटकारा पाने के लाभों के बारे में जागरूक किया जा सके।
जानिए स्वास्थ्य विशेषज्ञों का क्या कहना हैं ?
इस बारे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना हैं कि तंबाकू छोड़ना जितना मुश्किल लगता है उससे कई ज्यादा इसके फायदे होते है। खास बात यह है कि तंबाकू छोड़ने के 20 मिनट बाद ही आपको अपने शरीर में बदलाव होने की शुरुआत होने लगती है।
नेशनल हेल्थ मिशन ने लोगों से की अपील
नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) ने लोगों से अपील करते हुए कहा है, कि आप सभी तंबाकू और धूम्रपान युक्त जीवन को अपनाएं। मिशन के अनुसार, निकोटिन से दूरी बनाने के बाद आपका शरीर खुद को धीरे-धीरे ठीक करना शुरू कर देता है। तंबाकू छोड़ने के 20 मिनट बाद ब्लड प्रेशर और हृदय गति सामान्य होने लगती है, जो आपके शरीर के लिए पहला सकारात्मक संकेत माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Ebola Outbreak: इबोला आउटब्रेक से कांगो में मचा कोहराम, 30 से 50 प्रतिशत मरीजों की हो रही है मौत
Raw Papaya Benefits: सुबह-सुबह खाली पेट कच्चा पपीता खाने के फ़ायदे जानकर रह जाएंगे हैरान! आज़मा कर भी देखिए
कीमतों में गिरावट के बावजूद प्याज की मांग सुस्त, किसान और व्यापारी दोनों संकट में
मानसून से पहले ठाणे में ड्रेन सफाई तेज करने के आदेश, निचले इलाकों में लगाए जाएंगे 102 पंप
48 घंटे में लौटने लगते हैं स्वाद और खुशबू के एहसास
तंबाकू छोड़ने के 24 घंटे के अंदर ही आपके शरीर से निकोटिन बाहर निकलने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। इसके बाद 48 घंटे के अंदर स्वाद और सूंघने की क्षमता में सुधार महसूस होने लगता है। कई लोगों को भोजन का स्वाद पहले से बेहतर लगने लगता है और गंध पहचानने की क्षमता भी बढ़ जाती है।
60 दिनों में सांस लेना होता है आसान, एक साल बाद दिल भी रहता है ज्यादा सुरक्षित
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, लगभग दो महीने बाद आपके फेफड़ों की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलता है। सांस लेने में आसानी होने लगती है और दैनिक गतिविधियों के दौरान आपको कम थकान महसूस होती है। वहीं, तंबाकू छोड़ने के एक साल बाद दिल के दौरे का खतरा लगभग आधा हो जाता है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।
तंबाकू छोड़ने से फेफड़े और शरीर दोनों होते हैं मजबूत
विशेषज्ञों का कहना है कि तंबाकू छोड़ने के करीब 10 साल बाद फेफड़ों के कैंसर का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। यही कारण है कि किसी भी उम्र में तंबाकू छोड़ने का फैसला स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। लंबे समय में इसके फायदे और भी अधिक दिखाई देते हैं।
ये भी पढ़ें : UP में गोल्ड मेडलिस्ट चिराग त्यागी की गोली मारकर हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा, साथी ने ही दिया वारदात को अंजाम
तंबाकू छोड़ना चाहते हैं? इस टोल-फ्री नंबर पर करें संपर्क
नेशनल हेल्थ मिशन द्वारा तंबाकू छोड़ने के इच्छुक लोगों के लिए 1800-112-356 टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इस नंबर पर सोमवार को छोड़कर सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। तंबाकू की लत छोड़ने में मुश्किलें महसूस करने वाले लोगों के लिए सहायता सेवाएं भी उपलब्ध हैं।
