Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 15 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़े व्यक्ति को 25 हजार वोल्ट का करंट, हालत गंभीर

Nagpur Railway Incident: नागपुर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के वैगन पर चढ़ा एक व्यक्ति 25,000 वोल्ट की OHE लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। GRP ने रेस्क्यू कर रेलवे अस्पताल में कराया भर्ती।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 15, 2026 | 07:15 AM

मालगाड़ी पर चढ़े व्यक्ति को 25 हजार वोल्ट का करंट(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur OHE High Voltage Shock: नागपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। प्लेटफॉर्म नंबर-2 के पास खड़ी मालगाड़ी के कंटेनर पर चढ़े एक व्यक्ति को ओवरहेड इलेक्ट्रिक (OHE) लाइन से 25 हजार वोल्ट का हाई वोल्टेज करंट लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही जीआरपी (Government Railway Police) की टीम मौके पर पहुंची और साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायल को सुरक्षित नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

मालगाड़ी के कंटेनर पर चढ़ते ही हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 5:45 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-2 के पास लूप लाइन के मुंबई एंड पर एक मालगाड़ी खड़ी थी। इसी दौरान एक व्यक्ति मालगाड़ी के कंटेनर पर चढ़ गया। जैसे ही वह ऊपर पहुंचा, वह रेलवे की 25,000 वोल्ट क्षमता वाली ओएचई (Overhead Equipment) लाइन के संपर्क में आ गया और तेज करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।

सम्बंधित ख़बरें

3 करोड़ से ज्यादा की चोरी नहीं, आंकड़े बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए गए: स्वामी गोविंद देव गिरी बोले- इस्तीफा नहीं दूंगा

लव स्टोरी का दर्दनाक अंत! नागपुर के वानाडोंगरी में परिवार के विरोध से आहत प्रेमी युगल ने पिया जहर, युवक की मौत

लेह-लद्दाख में भीषण सड़क हादसा, वाशिम के दो युवा वकीलों की दर्दनाक मौत, जिले में शोक की लहर

महाराष्ट्र में सुस्त पड़ी मानसून की रफ्तार! बारिश पर ब्रेक लगने से बढ़ी गर्मी-उमस, काेंकण में येलो अलर्ट जारी

जीआरपी ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात जीआरपी के पीएसआई पैदोर के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान में गिरीश राऊत, अमित त्रिवेदी, राकेश सिमिया, ताराचंद गजवे, मनीषा डोलस, मनोज मेश्राम, शशिकांत वाघमारे, भगवान इंगोले और सच्चिदानंद द्विवेदी सहित अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने घायल व्यक्ति को कंटेनर से नीचे उतारा और तत्काल रेलवे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार शुरू किया गया।

उत्तर प्रदेश का रहने वाला है घायल

नागपुर पुलिस के अनुसार घायल की पहचान शशिप्रकाश अभिनव कुमार (उम्र लगभग 40-45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो डॉ. आंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश का निवासी बताया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:-लव स्टोरी का दर्दनाक अंत! नागपुर के वानाडोंगरी में परिवार के विरोध से आहत प्रेमी युगल ने पिया जहर, युवक की मौत

रेलवे और जीआरपी की अपील

घटना के बाद जीआरपी ने यात्रियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे कभी भी ट्रेन, मालगाड़ी या रेलवे वैगन के ऊपर चढ़ने की कोशिश न करें। रेलवे की ओएचई लाइन में 25 हजार वोल्ट का हाई वोल्टेज करंट प्रवाहित होता है, जो बिना सीधे तार को छुए भी जानलेवा साबित हो सकता है। अधिकारियों ने स्टेशन परिसर में सुरक्षा नियमों का पालन करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने की सलाह दी है।

Railway incident station man electrocuted ohe high voltage shock nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 15, 2026 | 07:15 AM

Topics:  

  • Hindi News
  • Maharashtra News
  • Nagpur News
  • Nagpur railway

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.