4 फरवरी को क्यों मनाया जाता है विश्व कैंसर दिवस? यहां जानें वजह और महत्व
World Cancer Day information: विश्व कैंसर दिवस हर साल 4 फरवरी को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समय पर जांच व इलाज को बढ़ावा देना है।
- Written By: सीमा कुमारी
विश्व कैंसर दिवस(सौ.सोशल मीडिया)
World Cancer Day 2026: कैंसर दुनिया की सबसे घातक बीमारियों में शुमार है, जिसकी वजह से हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है। हर साल 4 फरवरी को कैंसर के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘वर्ल्ड कैंसर डे’ मनाया जाता है। अगर सही समय पर कैंसर की जांच कराकर इलाज कराया जाए, तो मरीज की जान बचाई जा सकती है। ऐसे में आइए जानते है विश्व कैंसर दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? जानिए इस खास दिन का महत्व
कैसे हुई विश्व कैंसर दिवस मनाने की शुरुआत
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विश्व कैंसर दिवस को मनाने की शुरुआत साल 2000 में हुई थी, जब पेरिस में वर्ल्ड समिट अगेंस्ट कैंसर के दौरान इसे स्थापित किया गया। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य कैंसर के बारे में फैली गलत धारणाओं को दूर करना, लोगों को इसके लक्षणों, कारणों और बचाव के तरीकों के प्रति जागरूक करना और समय पर इलाज के लिए प्रेरित करना है।
जानकारों के अनुसार, कैंसर केवल एक बीमारी नहीं, बल्कि एक सामाजिक और मानसिक चुनौती भी है। इसके साथ जीना लोगों के लिए काफी चैलेंजिंग होता है।
सम्बंधित ख़बरें
बगराम धमाके से दहल उठा अफगानिस्तान, बिना फटे बमों ने ली युवक जान; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे बच्चे
समझौता करो या फिर भीषण बमबारी को रहो तैयार, प्रोजेक्ट फ्रीडम पर लगी रोक के बाद, ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी
Papaya Benefits: पपीता के फ़ायदे जानकर हो जाएंगे हैरान! हड्डी ही नहीं बालों के लिए भी संजीवनी से कम नहीं
अब्बास अराघची पहुंचे बीजिंग, ट्रंप-जिनपिंग के मुलाकात से पहले चीन-ईरान की हुई मीटिंग, आखिर क्या चल रहा?
विश्व कैंसर दिवस को मनाने का उद्देश्य
इस दिन का मुख्य उद्देश्य समाज में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना, इसके रोकथाम, समय पर पहचान और इलाज के महत्व को समझाना है। इसके अलावा, यह दिन कैंसर से पीड़ित लोगों और उनके परिवारों का समर्थन करने के लिए भी मनाया जाता है।
विश्व कैंसर दिवस का महत्व
जागरूकता बढ़ाना – लोगों को कैंसर के लक्षण, कारण और बचाव के उपायों के बारे में जानकारी देना।
रोकथाम पर जोर – सही खानपान, व्यायाम और जीवनशैली सुधार के जरिए कैंसर के जोखिम को कम करना।
समय पर इलाज – समय पर जांच और इलाज से कैंसर को सफलतापूर्वक नियंत्रित या ठीक किया जा सकता है।
समर्थन देना – कैंसर पीड़ित और उनके परिवारों के लिए मानसिक और सामाजिक समर्थन प्रदान करना।
वैश्विक सहयोग – देशों के बीच स्वास्थ्य नीतियों और रिसर्च को साझा करके कैंसर से लड़ने के प्रयासों को बढ़ावा देना।
यह भी पढ़ें:- शरीर में ओमेगा-3 की कमी से क्या समस्याएं हो सकती हैं? तुरंत पढ़ें और सावधान हो जाएं
विश्व कैंसर दिवस की थीम
हर साल विश्व कैंसर दिवस की अलग थीम होती है। उदाहरण के लिए:
“Close the Care Gap” – कैंसर के इलाज और देखभाल में असमानता को कम करना।
“I Am and I Will” – व्यक्तिगत और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से कैंसर पर काबू पाने का संदेश।
क्यों है यह दिन महत्वपूर्ण
दुनिया भर में हर साल करोड़ों लोग कैंसर से प्रभावित होते हैं।
समय पर जागरूकता और इलाज से जीवन बचाया जा सकता है।
