Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Workout In Summer: बढ़ती गर्मी में वर्कआउट करना सही है या खतरनाक? जानिए एक्सपर्ट की राय

Workout In Summer: गर्मियों के मौसम में पहले से ही बहुत ज्यादा पसीना आता है और गर्मी लगती है, तो क्या इस दौरान वर्कआउट करना सही है। अगर आपके भी मन में ऐसे सवाल आते हैं, तो यह लेख आपके लिए है।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jun 09, 2026 | 02:27 PM

वर्कआउट (फोटो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Fitness During Summer: हम हमेशा सुनते हैं कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित व्यायाम करना बेहद जरूरी है। नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से उम्र के साथ होने वाली बीमारियों का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है। मौसम कोई भी हो शरीर को एक्टिव रखना बेहद जरूरी होता है।

लेकिन एक सच यह भी है कि मौसम के अनुसार एक्सरसाइज करने के तरीके और समय  को बदलना चाहिए, ताकि शरीर को उसकी जरूरत के अनुसार सही फायदा मिल सके। एक्सपर्ट बताते हैं कि गर्मियों के मौसम में एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है, लेकिन गलत समय पर करने से कई बार स्वास्थ्य को नुकसान भी हो सकते हैं।

बढ़ती गर्मी में एक्सरसाइज करना सही है?

अगर आप बहुत ज्यादा गर्मी या तेज धूप में एक्सरसाइज करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। यह अच्छी बात है कि आजकल लोग फिटनेस को लेकर जागरूक हो रहे हैं और आउटडोर एक्सरसाइज करते हैं, जैसे वॉकिंग करना या जिम जाना आदि। लेकिन इन सभी एक्सरसाइज के लिए एक सही समय होना बेहद जरूरी है, क्योंकि ज्यादा गर्मी के दौरान अगर ये एक्सरसाइज की जाती हैं तो शरीर का तापमान और बढ़ने लगता है और फायदे की जगह पर नुकसान हो सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

Sleeping Problem: रात में बार-बार टूट जाती है नींद? ये 5 आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार

प्रयागराज मेडिकल कॉलेज की एक नई और बड़ी रिसर्च, लंबे समय तक जियेंगे Brain Tumor के मरीज

Skin Care Tips: स्किन केयर शुरू करने से पहले जान लें अपनी स्किन टाइप, तभी मिलेगा सही रिजल्ट

Vitamin B 12: शरीर में विटामिन B12 की कमी को दूर करेंगे ये 5 फूड्स, बढ़ेगी ऊर्जा और बनेगी बेहतर सेहत

गर्मी में एक्सरसाइज करने के नुकसान

गर्मियों के मौसम में दिन के ज्यादातर समय तापमान बहुत ज्यादा रहता है और इस दौरान एक्सरसाइज करने से शरीर का तापमान जरूरत से ज्यादा बढ़ जाता है, शरीर से ज्यादा पसीना निकलता है और उसके साथ-साथ मिनरल्स भी निकलने लगते हैं। ज्यादा गर्मी के दौरान या धूप में एक्सरसाइज करने से डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, कमजोरी और चक्कर जैसी समस्याएं होने का खतरा काफी बढ़ जाता है।

समर वर्कआउट (फोटो.सोशल मीडिया)

ज्यादा गर्म मौसम में एक्सरसाइज करने के दौरान शरीर में पानी की कमी होने लगती है, जिससे शुरुआत में थकान, सिरदर्द, चक्कर, कमजोरी और मांसपेशियों में ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बहुत ज्यादा गर्मी में लंबे समय तक वर्कआउट करने से हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ सकता है, जो गंभीर स्थिति बन सकती है।

शरीर की जरूरत को समझना जरूरी

गर्मियों के मौसम में एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है और इसके लिए गर्मी में सुबह जल्दी या शाम को एक्सरसाइज करना सबसे बेहतर माना जाता है। अगर आप सुबह एक्सरसाइज करना चाहते हैं, तो आपको सुबह 5 से 8 बजे के बीच एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है और अगर आप शाम को करना चाहते हैं, आप 7 बजे के बाद एक्सरसाइज कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Sleeping Problem: रात में बार-बार टूट जाती है नींद? ये 5 आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार

किन बातों का ध्यान रखें

  • दिन में 11 बजे से शाम के 4 बजे के बीच तेज धूप होती है और इस दौरान एक्सरसाइज न करें और अगर आपको एक्सरसाइज करनी है तो घर के अंदर ही एक्सरसाइज करें।
  • गर्मियों के दिनों में एक्सरसाइज के दौरान पूरे समय थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पीते रहना चाहिए। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और शरीर का तापमान मेंटेन रहेगा।
  • अगर आपको एक्सरसाइज के दौरान चक्कर आना, सिरदर्द या अन्य किसी भी प्रकार की तकलीफ महसूस होती है, तो तुरंत एक्सरसाइज बंद कर दें और डॉक्टर से संपर्क करें।
  • एक्सरसाइज करते समय ढीले कपड़े पहनें, जिसके लिए आपको सूती कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है जो जल्दी पसीना सोख लेते हैं और कपड़ों के बीतर हवा का फ्लो बना रहेगा।

Workout during summer is safe workout is safe in this hot scorching weather

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 09, 2026 | 02:27 PM

Topics:  

  • Fitness Tips
  • Gym
  • Health News
  • Health Tips
  • Summer Season
  • Yoga Benefits

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.