महिलाएं अपने शरीर को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं छोटी-छोटी आदतें, नहीं होगी कभी थकान
Healthy Habits for Women: उम्र बढ़ने के साथ ही महिलाओं में हार्मोनल बदलाव, हड्डियों की कमजोरी की शिकायत रहती है। अगर हम अपनी सेहत को बेहतर रखना चाहते है तो, कुछ हेल्दी आदतों को अपना सकते है।
- Written By: दीपिका पाल
छोटी-छोटी हेल्दी आदतें अपनाएं (सौ.सोशल मीडिया)
Healthy Tips for Women: घर और परिवार की जिम्मेदारी उठाने के साथ ही महिलाएं कई बार कमजोर हो जाती है या थकान उन्हें घेरे रखती है। उम्र बढ़ने के साथ ही महिलाओं में हार्मोनल बदलाव, हड्डियों की कमजोरी की शिकायत रहती है। अगर हम अपनी सेहत को बेहतर रखना चाहते है तो, कुछ हेल्दी आदतों को अपना सकते है जो जरूरी है। आज हम आपको ऐसी कुछ आदतों के बारे में जानकारी दे रहे है जो हर महिला को अपने दैनिक जीवन में शामिल करनी चाहिए।
इन आदतों को अपनाने से शरीर रहेगा हेल्दी
महिलाओं को अपने शरीर में मजबूती बनाए रखने के लिए यहां पर बताई जा रही आदतों को अपनाना चाहिए, चलिए जान लेते है इसके बारे में।
1- खानपान रखें बेहतर
सम्बंधित ख़बरें
Aluminium Foil: क्या आप भी फॉयल या अखबार में लपेटते हैं खाना? यह आदत बन सकती है सेहत के लिए जानलेवा
Oily Skin:क्या आप भी ऑयली स्किन से हैं परेशान तो इन टिप्स को अपनाकर रखें स्किन को हर टाइम चमकदार और जवां
भंडारा में गर्मी का सितम; फलों की मांग में भारी उछाल, अंगूर 200 और सेब 300 किलो तक पहुंचे, बजट पर पड़ा असर
सावधान! पाकिस्तान से आई इस क्रीम ने उड़ाई रातों की नींद, इंस्टेंट ग्लो के चक्कर में किडनी हो रही फेल, VIDEO
अगर आप अपने दैनिक जीवन के खानपान में पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को शामिल करते है तो शरीर को फायदा मिलता है। अपनी डाइट में जरूरी पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और हेल्दी फैट्स शामिल करने चाहिए इनकी पूर्ति के लिए आप मौसमी फल, दालें, दूध, ड्राई फ्रूट्स और साबुत अनाज को खा सकते है यह शरीर को हेल्दी बनाने का काम करता है।
2- एक्सरसाइज को करें शामिल
आप अपनी डाइट में अच्छा खानपान रखने के साथ ही एक्सरसाइज को भी शामिल कर सकते है। अपने शरीर को फिट और एनर्जेटिक बनाए रखने के लिए रोजाना थोड़ी एक्सरसाइज जरूर करें। या महिलाएं घर पर योगा या मेडिटेशन भी कर सकती है। इसके लिए आप रोजाना कम से कम 45 मिनट फिजिकल एक्टिविटी जरूर करें। इसे करने से शरीर का ब्लड प्रेशर, शुगर और कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है।
3-भरपूर नींद लें
महिलाएं, खानपान और एक्सरसाइज के अलावा भरपूर नींद ले सकते है। एक स्वस्थ व्यक्ति को 8 घंटे की नींद लेना जरूरी होता है। अगर आर शेड्यूल के अनुसार, रोज 8 घंटे की नींद नहीं लेतीं, तो थकान, स्ट्रेस और इमोशनल इम्बैलेंस जैसी समस्याएं बढ़ सकती है। अगर आप रात में समय पर सोते है और नियत समय पर उठ जाते है तो नींद भरपूर रूप से आपको मिलती है।
4-हाइड्रेशन लेवल बनाएं
शरीर में आपको पानी की पूर्ति भरपूर रखनी चाहिए इसके लिए कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना आपके लिए बेहतर होता है। इसके लिए नारियल पानी, नींबू पानी और हर्बल टी जैसी हेल्दी ड्रिंक्स आपके शरीर को डिटॉक्स करती है।
ये भी पढ़ें- पान के पत्ते में क्यों छुपा है सेहत का ख़ज़ाना, जानिए इसके फ़ायदे
5- मेंटल हेल्थ के लिए
आप मानसिक सेहत के लिए कई गतिविधियों को अपना सकते है। चाहे वो मेडिटेशन हो, म्यूजिक सुनना हो, किताब पढ़ना या किसी हॉबी में समय बिताना। यह आपके लिए फायदेमंद होता है।
