पान के पत्ते में क्यों छुपा है सेहत का ख़ज़ाना, जानिए इसके फ़ायदे

Benefits Of Betel Leaves : पान का पत्ता एक साधारण दिखने वाला लेकिन बेहद असरदार प्राकृतिक औषधि है. यह पाचन, सांस, मूड और मुंह की सेहत को बेहतर बनाता है।
पान के पत्ते में क्यों छुपा है सेहत का ख़ज़ाना, जानिए इसके फ़ायदे
पान का सेवन से होने वाले फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Benefits of Betel Leaves: हमारे आयुर्वेद में कुछ मामूली चीजें इतनी ज्यादा फायदेमंद है कि यह बड़ी से बड़ी बीमारियां भी पास नहीं फटकने देती है। पान के पत्ते ऐसी ही एक औषधि है जिसे अब लोगों ने खाना कम कर दिया है।

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, पान का पत्ता सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है, इसमें मौजूद औषधीय गुण मानसिक तनाव को कम करने, पाचन सुधारने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। ऐसे में आइए जान लेते हैं पान का सेवन से होने वाले फायदे-

पूजा-पाठ में होता है इस्तेमाल

मीठा खाने का मन करता है तो लोग हेल्दी ऑप्शन के तौर पर पान का चुनाव करते हैं। पान के पत्ते का इस्तेमाल पूजा-पाठ में भी किया जाता है। पान खाने में तो स्वाद से भरपूर होता ही है, लेकिन पान के पत्तों में कई औषधीय गुण होते हैं, जो कई शारीरिक समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं।

इन बीमारियों में देता है राहत

आपको बता दें, पान के पत्ते की तासीर ठंडी होती है और यह एसिडिटी या ब्लोटिंग, डाइजेशन, दातों की समस्या और मुंह से आने वाली दुर्गंध में राहत देता है। पान के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट, सूजन-रोधी, दर्द निवारक और रोगाणुरोधी गुण के साथ विटामिन सी, राइबोफ्लेविन और कैरोटीन होते हैं। ये पेट से जुड़े रोगों से लेकर त्वचा को निखारने में भी मदद करते हैं।

दांतों का पीलापन कम करता है

अगर दांतों में दर्द की समस्या, खून आना और पायरिया जैसी समस्या है, तो पान का पत्ता बहुत लाभकारी है। पान के पत्तों में विटामिन सी होता है और अपनी एक खूशबू भी होती है अगर सुबह खाली पेट पान के पत्ते को चबाकर खाया जाए तो मसूड़े मजबूत होते हैं और दांतों पर लगा पीलापन भी कम होता है। पान के पत्ते की अपनी खूशबू होती है, जो मुंह से निकलने वाली दुर्गंध को कम करती है।

पाचन तंत्र करता है मजबूत

अगर पेट में भारीपन और पाचन की समस्या रहती है, तो पान का पत्ता लाभकारी होता है। पान के पत्ते के सेवन से पाचन तंत्र मजबूत रहता है और पेट ठंडा भी रहता है और एसिडिटी की दिक्कत भी कम होती है। पान के पत्ते का इस्तेमाल सिर्फ खाने में ही नहीं बल्कि इसे लगाकर भी इसका लाभ पाया जा सकता है।

दिल के रोगों का खतरा घटाए

पान का पत्ता हृदय रोगों के जोखिम को भी कम करता है, क्योंकि ये हाई बीपी, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है, जिससे दिल से जुड़े रोग कम होते हैं।

कफ से दिलाता है राहत

अगर सर्दी-जुकाम की परेशानी हो रही है और छाती में कफ जमा है, तो पान के पत्ते का इस्तेमाल किया जा सकता है. पान के पत्ते को घी में सेक कर रात के समय छाती पर लगाने से सर्दी से आराम मिलता है।

ये आयुर्वेदिक उपाय बच्चों के लिए किया जा सकता है। पान का पत्ता मानसिक तनाव को भी कम करने में मदद करता है. पान के पत्ते चबाने से तंत्रिका तंत्र को आराम मिलता है, मूड अच्छा होता है, और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com