40+ की महिलाएं अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ऐसे फूड, जो ‘इन’ न्यूट्रीएंट्स से हो भरपूर, वजह भी जानिए
40 की उम्र के बाद महिलाओं की सेहत में कई बदलाव देखने को मिलते हैं। आइए जानते है 40 की उम्र के बाद महिलाओं को अपनी डाइट में कौन-से सप्लीमेंट्स लेने चाहिए। क्या शामिल करना चाहिए।
- Written By: सीमा कुमारी
40 साल की उम्र के बाद महिलाओं को लेनी चाहिए ऐसी डाइट (सौ.सोशल मीडिया)
Health Tips: अक्सर महिलाएं अपने घर-परिवार की देखभाल में खुद का ख्याल नहीं रख पाती हैं। इसलिए, उम्र बढ़ने पर महिलाओं को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, 40 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के शारीरिक और हार्मोनल बदलाव होने लगते हैं।
साथ ही, इस समय मेटाबॉलिज्म भी धीमा हो जाता है, हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और मेनोपॉज की शुरुआत के कारण मूड स्विंग्स, थकान और वजन बढ़ना जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं।
ऐसे में पौष्टिक आहार न सिर्फ इन समस्याओं को दूर करने में मदद करता है, बल्कि लंबे समय तक शरीर को स्वस्थ और एनर्जेटिक भी बनाए रखता है। आइए जानते है 40 की उम्र के बाद महिलाओं को अपनी डाइट में क्या शामिल करना चाहिए-
सम्बंधित ख़बरें
Chickpea Water: उबले चने का पानी सच में गट हेल्थ के लिए फायदेमंद है, जानिए सच क्या है?
Fasting Workout: व्रत के दौरान जिम जाना सही है या नहीं? जानें एक्सपर्ट्स की सलाह और किन बातों का रखें ध्यान
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर दिल जीत गए ये इमोशनल विज्ञापन, भाई-बहन के रिश्ते का बताया असली मतलब
Breastfeeding Diet: स्तनपान कराने वाली मांएं भूलकर भी न खाएं ये 7 चीजें, बच्चे की सेहत पर पड़ सकता है असर
40 साल की उम्र के बाद महिलाओं को लेनी चाहिए ऐसी डाइट :
कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, 40 की उम्र के बाद हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता हैं। ऐसे में महिलाओं को कैल्शियम और विटामिन डी युक्त चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके लिए महिलाएं दही, पनीर, टोफू, अंडे, मशरूम, बादाम इत्यादि का सेवन कर सकते हैं।
आयरन से भरपूर
40 की उम्र के बाद महिलाओं को ज्यादा कमजोरी और थकावट महसूस होती है। ऐसे में शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने के लिए आयरन की जरूरत होती है। यह लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। इसके लिए आप राजमा, सोया, अंडे, मछली, चिकन, नट्स और सीड्स का सेवन कर सकते हैं।
फाइबर युक्त आहार
आपको बता दें, बढ़ती उम्र में पाचन क्रिया भी धीमी हो जाती है और कब्ज जैसी समस्याएं आम हो जाती है। ऐसे में फाइबर से भरपूर आहार लेना बेहद जरूरी है। फाइबर युक्त आहार के रूप में आप ओट्स, साबुत अनाज, ताजे फल, हरी सब्जियां, चिया सीड्स और फ्लैक्स सीड्स जैसे आहार का सेवन कर सकते हैं।
एंटीऑक्सिडेंटयुक्त आहार
एंटीऑक्सिडेंट्स उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं और स्किन व बालों को भी हेल्दी रखते हैं। आप एंटीऑक्सीडेंट्स आहार के रूप में बेरीज, ग्रीन टी, हल्दी, ब्रोकली, टमाटर और रंग-बिरंगी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
हेल्दी फैट युक्त आहार
आपको बता दें, शरीर में हार्मोन संतुलन बनाए रखने के लिए हेल्दी फैट्स बहुत जरूरी है। ये दिल को भी स्वस्थ रखते हैं। आप हेल्दी फैट के लिए ऑलिव ऑयल, अलसी के बीज, अखरोट, एवोकाडो और फैटी फिश जैसे आहार का सेवन कर सकते हैं।
