सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का भी खजाना है चटनी, जानिए ठंड में इसे खाना क्यों है फायदेमंद?
Indian Chutney Health Benefits:ठंड के मौसम में चटनी सिर्फ स्वाद नहीं बढ़ाती, बल्कि पाचन, इम्युनिटी और शरीर की गर्माहट के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। जानिए इसके हेल्थ बेनिफिट्स।
- Written By: सीमा कुमारी
सर्दियों में चटनी खाने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Chutney Health Benefits Winter: भारतीय खाने की थाली चटनी के बिना अधूरी मानी जाती है। दाल-चावल, पराठा, पूड़ी, इडली, डोसा या फिर स्नैक्स—हर व्यंजन के साथ चटनी स्वाद को कई गुना बढ़ा देती है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि चटनी केवल स्वाद बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। आयुर्वेद में चटनी को भोजन का अहम हिस्सा बताया गया है, खासकर ठंड के मौसम में इसका सेवन शरीर के लिए कई तरह से लाभकारी माना जाता है।
सर्दियों में चटनी खाने के फायदे
-
पाचन तंत्र दुरुस्त करती है
आयुर्वेद के अनुसार, चटनी पाचन अग्नि को तेज करने में मदद करती है। ठंड के मौसम में अक्सर पाचन धीमा हो जाता है, जिससे गैस, अपच और पेट भारी रहने की समस्या बढ़ जाती है। धनिया, पुदीना, अदरक, लहसुन, तिल और आंवला जैसी चीजों से बनी चटनियां पाचन तंत्र को सक्रिय करती हैं और खाने को आसानी से पचाने में सहायक होती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Curry Leaves Benefits: करी पत्ते के लाजवाब फायदे, डायबिटीज से लेकर बालों और पाचन तक, जानिए क्यों है यह सुपरफूड
Raksha Bandhan 2026: कम मेकअप में भी मिलेगा रॉयल लुक, रक्षाबंधन पर पहनें ये ट्रेंडिंग साड़ियां
Hair Fall Diet: क्या आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं? बस डाइट में शामिल लें ये 5 चीजें, फिर देखिए कमाल
Dhokla Recipe: घर पर अपने हाथों से बनाएं सॉफ्ट और स्पंजी ढोकला, हर बाइट में मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
-
इम्यूनिटी पावर बढ़ाती चटनी
सर्दियों में इम्यूनिटी मजबूत रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में हरी चटनी में मौजूद धनिया और पुदीना विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। वहीं, आंवले की चटनी ठंड में सर्दी-खांसी से बचाव में मदद करती है और शरीर को अंदर से गर्म रखती है।
-
हड्डियों के लिए फायदेमंद
तिल की चटनी को भी ठंड के मौसम में बेहद फायदेमंद माना जाता है। तिल में मौजूद स्वस्थ वसा और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। यही वजह है कि मकर संक्रांति के आसपास तिल से बनी चीजों का सेवन शुभ और सेहतमंद दोनों माना जाता है।
-
शरीर में गर्माहट रखती है
लहसुन और अदरक की चटनी शरीर में गर्माहट बनाए रखती है। यह सर्दी-जुकाम, जोड़ों के दर्द और सूजन में राहत देने में मददगार होती है। इसके अलावा, चटनी भूख बढ़ाने में भी सहायक है, जिससे शरीर को जरूरी पोषण मिल पाता है।
ये भी पढ़ें-वजन घटाने से अनिद्रा दूर करने तक, तेजपत्ते की चाय के जबरदस्त फायदे
आपको बता दें, चटनी सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाती, बल्कि यह पाचन सुधारने, इम्यूनिटी मजबूत करने और ठंड में शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सर्दियों में संतुलित और स्वादिष्ट डाइट चाहते हैं, तो रोजाना थोड़ी-सी घर की बनी चटनी जरूर शामिल करें।
