Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 10 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चिकनगुनिया को लेकर WHO की चेतावनी, दुनिया के 5 अरब लोगों पर मंडरा सकता है खतरा

WHO Warning: बारिश के मौसम में मच्छरों के आतंक की वजह से कई प्रकार की बीमारियां फैलने लगती है। डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मामले सामने आते रहते है। इसे लेकर WHO ने हाल ही में ताजा रिपोर्ट शेयर की।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Jul 25, 2025 | 04:23 PM

चिकनगुनिया पर WHO की चेतावनी (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

WHO Chikungunya Warning:  दुनियाभर में कई बीमारियों का प्रकोप फैलता जा रहा है। बारिश के मौसम में मच्छरों के आतंक की वजह से कई प्रकार की बीमारियां फैलने लगती है। डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मामले सामने आते रहते है। हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बढ़ते चिकनगुनिया के खतरे को लेकर ताजा रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक, आने वाले समय में दुनियाभर में चिकनगुनिया के 5 अरब के करीब लोग इस मच्छरों के काटने से फैलने वाली बीमारी के चपेट में आ जाएंगे। आंकड़ों के अनुसार, चिकनगुनिया नामक वायरस 119 देशों में पहले से ही दस्तक दे चुका है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बढ़ते तापमान और जलवायु परिवर्तन इस संक्रमण को और तेजी से फैलाने में मदद कर रहे हैं। इस मामले में इस वजह से WHO ने देशों से सख्त कदम उठाने और बचाव रणनीति बनाने की अपील की है।

किन देशों में फैल चुका है खतरा

आपको बताते चलें, चिकनगुनिया के मामले दुनिया के कई देशों को चपेट में ले चुके है। अब तक चिकनगुनिया को उष्णकटिबंधीय और उप-उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों की बीमारी माना जाता था, लेकिन अब यह यूरोप में भी फैल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, 2004-05 में अफ्रीका से शुरू हुआ यह संक्रमण धीरे-धीरे एशिया, अमेरिका और यूरोप तक पहुंच चुका है। वहीं पर चिकनगुनिया के मामले भारत में भी दर्जनों सामने आए है।

पिछले साल ही 17,000 से अधिक केस दर्ज किए गए थे। इसे लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि बरसात के मौसम में यह खतरा और बढ़ जाता है क्योंकि मच्छरों का प्रजनन इसी समय सबसे ज्यादा होता है।

सम्बंधित ख़बरें

World Lion Day 2026: भारत के एशियाई शेर कितने खास हैं? गिर के जंगल से जानें उनकी जिंदगी और संरक्षण की कहानी

Multiple Partners: एक से ज्यादा पार्टनर होने का शरीर और दिमाग पर क्या असर पड़ता है? सद्गुरु से जानिए

Menopause Symptoms: मेनोपॉज से कितने साल पहले शुरू हो सकते हैं लक्षण? जानें कितने समय तक रहती है परेशानी

Morning Energy After 40: सुबह उठते ही थकान और सुस्ती रहती है, नाश्ते में खाएं 7 चीजें, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी

जानिए कैसे फैलता है चिकनगुनिया

यहां पर चिकनगुनिया नामक बीमारी की बात की जाए तो, यह बीमारी संक्रमित मादा मच्छरों के काटने से फैलती है। इस बीमारी को फैलाने के लिए एडीज एजिप्टी और एडीज एल्बोपिक्टस प्रजाति के मच्छर जिम्मेदार होते है। कहा जाता है कि, इस प्रजाति के चिकनगुनिया फैलाने वाले मच्छर दिन के समय ज्यादा सक्रिय रहते हैं और बरसात के मौसम में इनकी संख्या बढ़ जाती है। बताते चलें कि, चिकनगुनिया नामक बीमारी के लक्षण डेंगू की तरह होते है।

इस बीमारी में अचानक तेज बुखार, जोड़ और मांसपेशियों में दर्द, थकान और त्वचा पर लाल चकत्ते के लक्षण नजर आते है। कहते है कि, इस बीमारी का खतरा कई बार गंभीर नजर आता है। WHO ने चेतावनी दी है कि अगर समय पर इलाज न मिले तो मौत के मामले भी बढ़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें- मानसून में बढ़ता है आई इन्फेक्शन का खतरा, इन टिप्स के जरिए रखें आंखों का ख्याल

जानिए कैसे रखें सेहत का ख्याल

आपको बताते चलें, चिकनगुनिया नामक बीमारी से बचने के लिए सेहत का ख्याल रखना जरूरी होता है। इसके लिए पहला बचाव मच्छरों की बढ़ती तादाद को कम करने से है। यहां पर मच्छरों से बचाव के लिए आप मच्छरदानी या रिपेलेंट का उपयोग कर सकते है। मच्छरों की तादाद को फैलने से बचाने के लिए आसपास सफाई रखें और खुले बर्तनों में पानी न छोड़ें। इसके अलावा आप हल्के रंग के कपड़े पहनें और जितना हो सके शरीर को ढककर रखें। चिकनगुनिया नामक बीमारी से बचने के लिए किसी प्रकार की वैक्सीन मार्केट में नहीं आई है इसके लिए स्वच्छता और सावधानी बरतना ही बड़ा हथियार है।

 

Who warning regarding chikungunya

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 25, 2025 | 08:54 AM

Topics:  

  • Health News
  • Healthy Tips
  • Lifestyle News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.