- Hindi News »
- Health »
- Who Should Not Eat Radish
इन लोगों को बिल्कुल नहीं खाना चाहिए मूली, जानिए क्या हो सकते हैं परिणाम
मूली सर्दियों के मौसम में आने वाली एक ऐसी सब्जी है, जिसे सेहत के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है।लेकिन,कुछ लोगों को मूली खाने से बचना चाहिए।
- Written By: सीमा कुमारी

किसे मूली का सेवन नहीं करना चाहिए, (सौ.सोशल मीडिया)
Radish Side Effects: सर्दी का मौसम आते ही बाजार में मूली खूब बिकने लगती है। मूली सर्दियों के मौसम में आने वाली एक ऐसी सब्जी है, जिसे सेहत के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है। इस मौसम में मूली के पराठे खाने का अलग ही मजा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मूली खाने के कुछ साइड-इफेक्ट्स भी होते हैं।
जी हां, कुछ लोगों को मूली खाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि इससे उनकी सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं। इतना ही नहीं, अगर आपको पहले से ही कुछ बीमारियां हैं, तो आपको मूली से दूरी ही बनाकर रखनी चाहिए। तो आइए, जानते हैं कब और किसे मूली नहीं खानी चाहिए।
इन लोगों को मूली का सेवन नहीं खानी चाहिए
सम्बंधित ख़बरें
Shivangi Joshi Facts: कथक की थिरकन के साथ ताइक्वांडो का दम… जानिए Shivangi Joshi से जुड़ी ये खास बातें
सैलून में आराम से बैठकर हेयरकट करवाता दिखा बंदर, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ‘पूरा नवाब है’
प्रधानमंत्री आवास योजना में पालघर जिले को राज्य में दूसरा स्थान, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
महंगाई की नई मार! पेट्रोल-डीजल महंगे, गोंदिया में सब्जियों के दाम ने भी बिगाड़ा बजट
गैस या ब्लोटिंग की समस्या
जो लोग गैस या ब्लोटिंग की समस्या से परेशान हैं, उन्हें मूली का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, मूली में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिसकी वजह से इससे पचने में अधिक समय लगता है।
ऐसे में, इसका सेवन करने से गैस और पेट फूलने की समस्या हो सकती है। यही वजह है कि रात में मूली न खाने की सलाह दी जाती है।
थायराइड के मरीज
एक्सपर्ट्स के अनुसार, जिन लोगों को थायराइड की समस्या है, उन्हें मूली नहीं खानी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि मूली में थायोसाइनाइड नामक एक कंपाउंड होता है, जो थायराइड ग्लैंड के लिए हानिकारक हो सकता है।
इसके सेवन से थायराइड हार्मोन के लेवल में उतार-चढ़ाव हो सकता है, जो आपकी परेशानी को और ज्यादा बढ़ा सकता है। थायराइड की समस्या में मूली का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
हेल्थ की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-
डिहाइड्रेशन की समस्या
जिन लोगों को बार-बार डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है, उन्हें मूली का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, मूली में मूत्रवर्धक गुण होते हैं, जिससे यूरिन ज्यादा आता है। ऐसे में, बार-बार पेशाब करने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है और इससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। इसलिए मूली का सेवन सीमित मात्रा में ही करें।
आयरन
मूली के ज्यादा सेवन से शरीर में आयरन की मात्रा अधिक हो सकती है और शरीर में ज्यादा आयरन होने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं जैसे पेट दर्द, दस्त, उल्टी या फिर चक्कर आ सकता है।
लो ब्लड शुगर के मरीज
जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल लो रहता है, उन्हें मूली का सेवन करने से बचाना चाहिए। इसका अधिक सेवन करने से हाइपोग्लाइसीमिया की समस्या हो सकती है।
Who should not eat radish
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Shivangi Joshi Facts: कथक की थिरकन के साथ ताइक्वांडो का दम… जानिए Shivangi Joshi से जुड़ी ये खास बातें
May 18, 2026 | 01:02 PMसैलून में आराम से बैठकर हेयरकट करवाता दिखा बंदर, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ‘पूरा नवाब है’
May 18, 2026 | 01:01 PMप्रधानमंत्री आवास योजना में पालघर जिले को राज्य में दूसरा स्थान, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
May 18, 2026 | 12:56 PMमहंगाई की नई मार! पेट्रोल-डीजल महंगे, गोंदिया में सब्जियों के दाम ने भी बिगाड़ा बजट
May 18, 2026 | 12:52 PMउज्जैन के गढ़ कालिका मंदिर में विवाद, महामंडलेश्वर साध्वी काली नंद गिरी ने की आत्मदाह की कोशिश
May 18, 2026 | 12:48 PMधुले में डबल मर्डर से सनसनी! ढोंगी तांत्रिक ने आश्रम में कर दी युवक-युवती की हत्या, अघोरी वारदात से मचा हड़कंप
May 18, 2026 | 12:41 PMप्रेमानंद महाराज की फिर बिगड़ी तबीयत; अनिश्चितकाल के लिए बंद हुई पदयात्रा, एकांतिक दर्शन पर भी रोक
May 18, 2026 | 12:40 PMवीडियो गैलरी

केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM










