फायदे के लिए ओट्स खाते हों, तो जान लीजिए किन लोगों को इसे खाने से बचना चाहिए

Oats side effects :ओट्स का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, हर सेहतमंद चीज सभी के लिए सही हो, ये जरूरी नहीं। आइए जानते हैं कि किन लोगों को ओट्स नहीं खाने चाहिए
फायदे के लिए ओट्स खाते हों, तो जान लीजिए किन लोगों के लिए इसे खाने से बचना चाहिए
किन लोगों को ओट्स नहीं खाने चाहिए (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Oats health benefits: ओट्स एक तरह का साबुत अनाज होता है इसे खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ओट्स में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिस कारण इसे सुपरफूड के लिए जाना जाता है। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, हर सेहतमंद चीज सभी के लिए सही हो, ये जरूरी नहीं।

आपको बता दें, कुछ खास बीमारियों या स्थितियों में ओट्स का सेवन फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि किन लोगों को ओट्स खाने से परहेज करना चाहिए और क्यों.

किन लोगों को नहीं खाना चाहिए ओट्स

  • किडनी की बीमारी और स्किन एलर्जी में

एक्सपर्ट्स के अनुसार, जो लोग स्किन रैशेज और जलन जैसी एलर्जी से जूझ रहे हैं उनके लिए ओट्स का सेवन समस्या खड़ी कर सकता है। वहीं, इसमें फॉस्फोरस ज्यादा होता है, जो किडनी की सेहत के लिए अच्छा नहीं मानी जाती है। इसलिए जो लोग किडनी से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं, उन्हें भी इसके सेवन से परहेज करना चाहिए।

  • पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या

पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या होने पर ओट्स खाने से परहेज करना चाहिए। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जिसे खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं और ज्यादा बढ़ सकती हैं। अगर आप पेट दर्द, डायरिया या पेट फूलने जैसी समस्या से पहले से ही परेशान हैं तो कोशिश करें कि ओट्स का सेवन करने से बचें। इसे खाने से खाना पचने में कठिनाई भी हो सकती है।

  • एलर्जी वाले लोगों को

एलर्जी से जूझ रहे लोगों को ओट्स खाने से परहेज करना चाहिए। इसे खाने से कई बार डायरिया और उल्टी होने की भी समस्या हो सकती है। ऐसे में कई बार पित्त उछलने और त्वचा पर खुजली होने की भी समस्या हो सकती है। कुछ मामलों में आपको सांस लेने से जुड़ी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।

  • डायबिटीज के मरीज

अगर आप डायबिटीज से पीड़ित हैं तो ओट्स खाना कई मामलों में आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल, ओट्स में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा होती है, जिसे खाने से कई बार शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है।

इसे खाना उन लोगों के लिए चिंता का विषय बन जाता है, जिन्हें पहले से ही डायबिटीज की समस्या है। इसलिए अगर आपको डायबिटीज है तो ओट्स खाने से परहेज करें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com