अगर अचानक होने लगे पेट दर्द, तो ये घरेलू नुस्खे देंगे बड़ी राहत, गैस की समस्या भी होगी दूर

आमतौर पर पेट में दर्द होना सामान्य बात है। अगर आप पेट दर्द की समस्या से परेशान हैं, तो इन घरेलू उपायों को अपनाकर जल्द राहत पा सकते हैं।
अगर अचानक होने लगे पेट दर्द, तो ये घरेलू नुस्खे देंगे बड़ी राहत, गैस की समस्या भी होगी दूर
पेट दर्द है तो अपनाएं ये घरेलू उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

आमतौर पर पेट में दर्द होना सामान्य बात है। यह किसी को भी हो सकता है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि अचानक ही पेट दर्द करने लगता है। ऐसे में समझ में नहीं आता कि क्या करे जिससे पेट दर्द से निजात मिल सके।

आपको बता दें, गैस या एसिडिटी इसकी सबसे बड़ी समस्या होती है। अचानक होने वाले पेट दर्द को तुरंत राहत देने के लिए घरेलू उपाय सबसे असरदार और सुरक्षित होते हैं।

इन उपायों का उपयोग करते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि अगर दर्द बार-बार हो रहा है तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। ऐसे में आइए जानते हैं कुछ घरेलू उपायों के बारे में, जो गैस की वजह से होने वाले पेट दर्द में राहत दिला सकते हैं।

पेट दर्द है तो अपनाएं ये घरेलू उपाय :

पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल

पेट दर्द में राहत पाने के लिए आप पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप हरे पुदीने की 5-6 पत्तियां लें और उन्हें काले नमक के साथ धीरे-धीरे चबाकर खाएं। इससे आपके पेट में बनी गैस पास हो जाएगी और आपको दर्द से राहत मिलेगी।

हींग और पानी का उपयोग

हींग को पानी में मिलाकर लगाने या सेवन करने से भी गैस और पेट दर्द में राहत मिलती है। एक गिलास गुनगुने पानी में एक चुटकी हींग मिलाकर पीने से अपच और पेट में भारीपन कम होता है। यह उपाय छोटे बच्चों में पेट दर्द के लिए भी सुरक्षित माना जाता है।

यह भी पढ़ें-नारियल तेल के साथ लगा लें ये चीजें, निखर उठेगी त्वचा

अजवाइन का उपयोग

आपको बता दें, गैस के कारण पेट में होने वाले दर्द को दूर करने में अजवाइन भी कारगर हो सकता है। इसके लिए आप 1/4 चम्मच अजवाइन के बीज को गुनगुने पानी के साथ खा लें और बाएं हाथ की तरफ करवट लेकर कुछ देर के लिए लेट जाएं। इससे आपको पेट दर्द में आराम मिलेगा।

अदरक और शहद का उपयोग

पेट में होने वाले दर्द को दूर करने के लिए अदरक और शहद का सेवन कर सकते हैं। अदरक अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए प्रसिद्ध है। पेट दर्द में अदरक का उपयोग काफी लाभकारी होता है। ताजा अदरक को कद्दूकस करके उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को सेवन करने से पेट की मांसपेशियां शांत होती हैं और दर्द में आराम मिलता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com