एल्युमिनियम या स्टील: कहीं आप भी गलत बर्तन में तो नहीं उबाल रहे दूध? सेहत पर पड़ता है ये गंभीर असर!
Utensil for Boiling Milk: रोजाना इस्तेमाल होने वाले बर्तनों का आपकी सेहत पर गहरा असर पड़ सकता है। खासकर दूध उबालते समय किस बर्तन का चुनाव सही है यह शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
दूध उबालते हुए महिला (सौ. एआई)
Best Utensil for Boiling Milk: दूध में मौजूद कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन जैसे पोषक तत्व हमारी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती देता है। दूध को उबालने के लिए अक्सर लोग स्टील या एल्यूमीनियम के बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं। दूध के ब्रांड और शुद्धता पर हजारों खर्च कर दिए जाते हैं लेकिन उसे उबालने के लिए इस्तेमाल होने वाले बर्तनों पर बहुत ही कम लोग ध्यान देते हैं।
विज्ञान के अनुसार अगर हम दूध को गलत बर्तन में उबालते हैं तो उसके पोषक तत्व जहरीले रसायनों में बदल सकते हैं जो हड्डियों और किडनी पर सीधा असर करते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि किस बर्तन में दूध उबालना सेहत को फायदा पहुंचा सकता है।
स्टेनलेस स्टील
आजकल लगभग हर घर में स्टेनलेस स्टील के बर्तनों का उपयोग किया जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार दूध उबालने के लिए यह सबसे सुरक्षित और सेहतमंद विकल्प है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि स्टील एक नॉन-रिएक्टिव धातु है। इसका मतलब है कि तेज आंच पर गर्म होने के बाद भी यह दूध के पोषक तत्वों के साथ कोई रासायनिक प्रतिक्रिया नहीं करता। इससे दूध का प्राकृतिक स्वाद और उसके गुण बरकरार रहते हैं। साथ ही अच्छी क्वालिटी के स्टील के बर्तन को साफ करना आसान होता है जिससे बैक्टीरिया पनपने का खतरा कम रहता है।
सम्बंधित ख़बरें
Fasting Workout: व्रत के दौरान जिम जाना सही है या नहीं? जानें एक्सपर्ट्स की सलाह और किन बातों का रखें ध्यान
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर दिल जीत गए ये इमोशनल विज्ञापन, भाई-बहन के रिश्ते का बताया असली मतलब
Breastfeeding Diet: स्तनपान कराने वाली मांएं भूलकर भी न खाएं ये 7 चीजें, बच्चे की सेहत पर पड़ सकता है असर
Screen Time: बच्चों के हाथ में फोन देने से पहले पढ़ें ये रिपोर्ट, स्क्रीन टाइम का असर आपकी सोच से कहीं ज्यादा
मिट्टी के बर्तन
अगर आप दूध का असली सोंधा स्वाद और अधिकतम पोषण चाहते हैं तो मिट्टी के बर्तन (कुल्हड़ या हांडी) से बेहतर कुछ नहीं है। पुराने समय में गांवों में दूध को धीमी आंच पर मिट्टी के बर्तनों में ही पकाया जाता था। मिट्टी के बर्तन क्षारीय प्रकृति के होते हैं जो दूध की एसिडिटी को संतुलित करने में मदद करते हैं। इसमें दूध धीरे-धीरे गर्म होता है जिससे उसके एंजाइम्स सुरक्षित रहते हैं और पाचन में आसानी होती है। हालांकि मॉर्डन लाइफस्टाइल में इनकी देखभाल थोड़ी कठिन हो सकती है लेकिन सेहत के लिहाज से यह ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं।
दूध उबलाते हुए तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
यह भी पढ़ें:- Health Alert: हाथ पैर का बिना वजह ठंडा पड़ना हो सकता है बड़े खतरे का संकेत! गलती से भी न करें इग्नोर
पीतल और कांसा
आयुर्वेद में पीतल और कांसे के बर्तनों में भोजन पकाना शुभ और सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है। माना जाता है कि ये धातुएं खाने में सकारात्मक गुण जोड़ती हैं। हालांकि दूध उबालने के लिए इनका इस्तेमाल करते समय बहुत सावधानी की जरूरत होती है। यदि इन बर्तनों पर कलई न हो तो दूध इनके साथ रिएक्ट कर सकता है जिससे स्वाद बिगड़ सकता है और पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
एल्युमिनियम और नॉन-स्टिक
जानकारी के अनुसार आपको एल्युमिनियम के बर्तनों से दूरी बनानी चाहिए। रिसर्च बताते हैं कि एल्युमिनियम एक लीचिंग धातु है। जब इसमें दूध उबाला जाता है तो इसके सूक्ष्म कण दूध में घुल जाते हैं जो लंबे समय में किडनी, याददाश्त की कमी और हड्डियों की कमजोरी का कारण बन सकते हैं। इसी तरह नॉन-स्टिक बर्तनों में लगी टेफ्लॉन कोटिंग भी तेज गर्मी पर जहरीली गैसें और रसायन छोड़ सकती है जो दूध की गुणवत्ता को पूरी तरह नष्ट कर देते हैं।
अच्छी सेहत के लिए सिर्फ महंगा दूध खरीदना काफी नहीं है। अपनी रसोई में बदलाव लाएं और एल्युमिनियम को हटाकर स्टेनलेस स्टील या मिट्टी के बर्तनों को प्राथमिकता दें। एक छोटा सा बदलाव आपके परिवार को भविष्य की बड़ी बीमारियों से बचा सकता है।
