Skin Care Tips: सनबर्न से झुलस गई है त्वचा? एलोवेरा, दही और चंदन के ये घरेलू नुस्खे देंगे ठंडक और निखार
Skin Care Tips For Sunburned: तेज धूप के कारण त्वचा पर सनबर्न हो गया है तो कुछ आसान घरेलू उपाय राहत दिला सकते हैं। एलोवेरा, दही और चंदन जैसे प्राकृतिक तत्व त्वचा को जलन कम करने में मदद कर सकते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
सनबर्न और टैनिंग (सौ.सोशल मीडिया)
Sunburn Skin Care: गर्मियों में तेज धूप और बढ़ता तापमान त्वचा के लिए कई समस्याएं लेकर आता है। लंबे समय तक धूप में रहने से स्किन पर सनबर्न, जलन, लालपन और टैनिंग जैसी परेशानियां होने लगती हैं।खासकर दोपहर की तेज UV किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं, जिससे चेहरा बेजान और रूखा दिखाई देने लगता है।
ऐसे में लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल के अलावा दादी-नानी के पुराने घरेलू नुस्खे अपना ज्यादा बेहतर हो सकता हैं।
सनबर्न और टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए क्या उपाय करें ?
एलोवेरा और गुलाबजल करें फेस पैक का इस्तेमाल
- एलोवेरा त्वचा को ठंडक पहुंचाने और जलन कम करने में मदद करता है।
- गुलाबजल स्किन को फ्रेश और हाइड्रेट रखता है।
- दोनों को मिलाकर 15 मिनट चेहरे पर लगाएं और ठंडे पानी से धो लें।
खीरा और दही करें फेस पैक का इस्तेमाल
- खीरे में मौजूद पानी त्वचा को तुरंत कूलिंग इफेक्ट देता है।
- दही सनटैन कम करने और स्किन को मुलायम बनाने में मदद करती है।
- यह फेस पैक गर्मियों में इंस्टेंट राहत देता है।
चंदन और गुलाबजल पैक
- चंदन की तासीर ठंडी होती है जो सनबर्न की जलन कम करती है।
- यह चेहरे की रेडनेस और दाग-धब्बे कम करने में मदद करता है।
- सप्ताह में 2 बार इस्तेमाल करने से स्किन ग्लो करने लगती है।
टमाटर और शहद फेस पैक
- टमाटर स्किन टैनिंग कम करने में असरदार माना जाता है।
- शहद त्वचा को मॉइस्चराइज और नरम बनाए रखता है।
- यह फेस पैक स्किन को नेचुरल चमक देता है।
मुल्तानी मिट्टी और पुदीना फेस पैक
- मुल्तानी मिट्टी चेहरे की अतिरिक्त गर्मी और ऑयल हटाती है।
- पुदीना त्वचा को ठंडक देकर फ्रेशनेस महसूस कराता है।
- ऑयली स्किन वालों के लिए यह फेस पैक बेहद फायदेमंद माना जाता है।
ये भी पढ़ें-Hair Wash: सप्ताह में कितनी बार धोने चाहिए बाल? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
सम्बंधित ख़बरें
Lakadong Turmeric: क्यों है मेघालय की लाकाडोंग हल्दी ‘गोल्डन स्पाइस’? जानें क्या है इसकी खासियत
Breastfeeding Guide: ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सही नर्सिंग ब्रा कैसे चुनें? जानें आराम और सपोर्ट के जरूरी टिप्स
Priyanka Chopra Hair Care: प्रियंका चोपड़ा की मां का मेहंदी लगाने का खास तरीका, बाल नहीं होंगे ड्राई और फ्रिजी
Graveyard Dating: क्या है Gen Z का नया रिलेशनशिप ट्रेंड? आखिर क्यों कब्रिस्तान में डेट पर जा रहे हैं युवा
सनबर्न और टैनिंग दूर करने के लिए असरदार खान-पान
-
पानी और तरल पदार्थ पिएं
पानी और तरल पदार्थ दिन भर में कम से कम 3-4 लीटर पानी पिएं। नारियल पानी, नींबू पानी, और छाछ (Buttermilk) का सेवन करें। इससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है और सनबर्न के कारण त्वचा में होने वाली जलन शांत होती है।
-
विटामिन-C से भरपूर फल
संतरा, पपीता, स्ट्रॉबेरी, अमरूद, कीवी और नींबू का सेवन करें। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा की रंगत को सुधारते हैं और कोलेजन (Collagen) का उत्पादन बढ़ाते हैं।
-
हरी सब्जियां
पालक और ब्रोकली जैसी हरी सब्जियों का सेवन करें। इनमें भरपूर मात्रा में मौजूद विटामिन और खनिज सन टैन को कम करने में मददगार हैं।
