किन चीज़ों के साथ बादाम खाना कर सकता है बड़ा नुकसान, जानिए कारण के साथ
आपको बादाम खाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप इसका सेवन किसके साथ कर रहे हैं। बादाम के साथ कुछ गलत चीजों का सेवन सेहत पर बुरा असर भी डाल सकता है। आइए जानते हैं किन फूड आइटम्स के साथ बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए ?
- Written By: सीमा कुमारी
बादाम के साथ कौन-सी चीजें नहीं खानी चाहिए जानिए (सौ.सोशल मीडिया)
Worst Food Combination: पोषक तत्वों से भरपूर बादाम एक सुपरफूड है, जो सेहत के लिए बड़ा फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन E, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। रोजाना बादाम खाने से दिमाग तेज होने के अलावा दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होता है। वहीं, अगर आप रोजाना बादाम खाते हैं तो इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स रोजाना बादाम खाने की सलाह देते है।
आपको बादाम खाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप इसका सेवन किसके साथ कर रहे हैं। बादाम के साथ कुछ गलत चीजों का सेवन सेहत पर बुरा असर भी डाल सकता है। जिससे पाचन संबंधी समस्याएं, एलर्जी जैसी कई दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। आइए जानते हैं किन फूड आइटम्स के साथ बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए ?
बादाम के साथ कौन-सी चीजें नहीं खानी चाहिए जानिए :
सम्बंधित ख़बरें
Healthy Habits: बारिश के मौसम में बढ़ जाता है संक्रमण का खतरा, स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 जरूरी आदतें
30 के बाद किडनी और लिवर को अंदर से साफ रखने का ‘देसी राज’! डॉक्टर ने बताए 5 फूड्स के बारें में
Neha Dhupia Health Tips: लो ब्लड प्रेशर में नेहा धूपिया का पसंदीदा ड्रिंक कितना फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें
Boiled Eggs And Coffee: रोज सुबह 3 उबले अंडे और कॉफी पीने से शरीर में क्या होता है? दिखेंगे ये बदलाव
खट्टे फल के साथ न करें सेवन
खट्टे फलों के साथ बादाम नहीं खाना चाहिए। अगर खट्टे फलों जैसे नींबू, संतरा, अंगूर के साथ बादाम खाए जाएं, तो इससे डाइजेशन खराब हो सकता है। खट्टे फलों में सिट्रिक एसिड होता है और बादाम में फाइबर और हेल्दी फैट्स होते हैं। इस कॉम्बिनेशन से ब्लोटिंग, पेट दर्द और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके साथ शरीर को पोषक तत्व सोखना मुश्किल हो सकता है।
डेयरी प्रोडक्ट्स के साथ न करें सेवन
बता दें, बादाम को डेयरी प्रोड्कट्स के साथ खाना भी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। नट्स और डेयरी प्रोडक्ट्स को एक साथ खाने से बलगम का उत्पादन बढ़ सकता है, जिससे कंजेशन की समस्या हो सकती है। इसलिए एक्सपर्ट्स डेयरी प्रोडक्ट्स के साथ बादाम न खाने की सलाह देते हैं।
शुगरी और रिफाइंड फूड्स
बादाम को शुगरी या रिफाइंड फूड्स के साथ खाना भी नुकसानदायक है। इसके कारण डाइजेशन और ब्लड शुगर पर असर पड़ सकता है। प्रोसेस्ड शुगर होने के साथ इससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। इस कारण बॉडी में इंफ्लेमेशन हो सकती है और इंफ्लेमेटरी डिजीज का खतरा बढ़ता है।
नमकीन स्नैक्स से न करें सेवन
अगर आप बादाम को चिप्स, नमकीन या तली-भुनी चीजों के साथ खा रहे हैं, तो यह आदत छोड़ दें। बादाम के नेचुरल फैट्स और न्यूट्रिएंट्स सेहत के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन ज्यादा नमक वाला स्नैक इसके फायदे को कम कर देता है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
नमक ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है और बादाम की पौष्टिकता को बेअसर कर सकता है। अगली बार जब चाय के साथ स्नैक्स का मन हो, तो नमकीन के साथ बादाम मिक्स करने की गलती न करें।
