हमारी नींद-जागने की घड़ी को कंट्रोल करती है दिमाग की ये ग्रंथि, जानिए एक्टिव रखने के सरल उपाय
Pineal Gland Function पीनियल ग्रंथि क्या है और यह नींद, मूड व मानसिक स्पष्टता को कैसे नियंत्रित करती है? जानें इसके फायदे, आयुर्वेदिक महत्व और इसे स्वस्थ रखने के आसान घरेलू उपाय।
- Written By: दीपिका पाल
पीनियल ग्रंथि (सौ.सोशल मीडिया)
Pineal Gland Activation: हमारे शरीर के सभी अंगों का सुचारू रूप से चलना जरूरी होता है। इसमें ही दिमाग यानि (Brain) सबसे जरूरी अंग है। यह सोचने, समझने की शक्ति से लेकर शरीर को नियंत्रित करता है। दिमाग में वैसे तो कई ग्रंथियां है जिनका अपना काम है लेकिन मटर के दाने के आकार की एक ग्रंथि अंदर मौजूद होती है जो हमारी नींद मूड और चेतना तक सब कुछ नियंत्रित करता है। आयुर्वेद और योग में इसे आज्ञा चक्र से जोड़ा गया है। यह हमारी बुद्धि, अंतर्ज्ञान और मानसिक स्पष्टता का केंद्र है। हम बात कर रहे है पीनियल ग्रंथि के बारे में। चलिए जान लेते है इसका क्या होता है काम।
नींद और मूड को नियंत्रित करती है ग्रंथि
यहां पर दिमाग में मौजूद एक सी ग्रंथि मुख्य रूप से मेलाटोनिन हार्मोन बनाने का काम करता है। इस हार्मोन में हमारी नींद, जागने की घड़ी या सर्केडियन रिदम को नियंत्रित करता है। जब अंधेरा होता है, तो यह ज्यादा मेलाटोनिन बनाती है, जिससे नींद आती है। वहीं, दिन में इसकी मात्रा कम होती है, जिससे शरीर जागृत और सक्रिय रहता है। कुल मिलाकर बात करें तो, आपके मूड का हिसाब दिमाग की यह छोटी ग्रंथि रखती है। पीनियल ग्रंथि हार्मोनल संतुलन बनाने में भी मदद करती है। यह पिट्यूटरी और हाइपोथैलेमस ग्रंथियों को प्रभावित करके पूरे शरीर में हार्मोन की नियमितता बनाए रखती है।
एंटी एजिंग के रूप में करता है काम
यहां पर पीनियल ग्रंथि की बात करें तो, मेलाटोनिन एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है, जो कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से बचाता है और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है। बच्चों में यह ग्रंथि सबसे सक्रिय होती है, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ इसकी क्रियाशीलता धीरे-धीरे कम होती जाती है।छोटी होने के बावजूद, यह ग्रंथि हमारे जीवन पर बड़ा प्रभाव डालती है। नींद, मूड, मानसिक स्पष्टता और आत्मचेतना सब कुछ इसी पर निर्भर है। इसलिए इसे नजरअंदाज करना आपको भारी पड़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Blood Sugar Control: मीठा नहीं खाते फिर भी बढ़ जाता है ब्लड शुगर? जानें इसके पीछे की 7 बड़ी वजहें
Maharashtra Healthcare: हेल्थकेयर सेक्टर में आया क्रांतिकारी बदलाव, नवभारत हेल्थकेयर समिट में बोलीं शायना एनसी
माझा गांव आरोग्य संपन्न से हर गांव होगा निरोगी, नवभारत हेल्थकेयर समिट में बोले स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर
Sonali Bendre Skincare: कैंसर के बाद सोनाली बेंद्रे ने बताया स्किनकेयर सीक्रेट, धूप से हो गईं बेहद संवेदनशील
ये भी पढ़ें-पीरियड्स के दौरान क्यों होती है शुगर क्रेविंग
अपनाएं ये घरेलू सरल उपाय
पीनियल ग्रंथि को सही करने के लिए यह घरेलू उपाय को अपना सकते है। रोजाना सुबह हल्की धूप में 5-10 मिनट बैठना, ध्यान और प्राणायाम करना, हल्दी और काली मिर्च वाला दूध पीना, शुद्ध पानी पीना और फ्लोराइड से बचना इसके लिए बेहद फायदेमंद हैं। मोबाइल और लैपटॉप की नीली रोशनी से दूरी बनाए रखना और सही समय पर सोना भी इसे स्वस्थ रखता है।
आईएएनएस के अनुसार
