- Hindi News »
- Health »
- What Is Better For Health Between Oats And Porridge
ओट्स और दलिया में हेल्थ के लिए बेहतर क्या, जानिए दोनों सेहत लिए कैसे फायदेमंद
Oats Vs Daliya दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन कुछ मामलों में दलिया, ओट्स से ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। दलिया, ओट्स से ज्यादा देर तक एनर्जी देता है, और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है।
- Written By: सीमा कुमारी

ओट्स और दलिया में क्या है ज्यादा फायदेमंद (सौ.सोशल मीडिया)
Oats and Daliya Comparison: मौजूदा समय में लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक हो रहे हैं। इसके लिए वह अपनी डाइट में कई तरह के चीजों को शामिल कर रहे है जो पोष्टिक के साथ हेल्दी हो। ऐसे में अधिकतर लोग सुबह के नाश्ते में दलिया और ओट्स को शामिल करना पसंद करते हैं। वहीं, एक्सपर्ट्स का कहना है कि,ओट्स और दलिया दोनों ही खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
यह तो ज्यादातर लोग जानते हैं लेकिन क्या कभी आपने ये जानने की कोशिश की है कि इन दोनों में कौन-से पोषक तत्व पाए जाते हैं और इन दोनों में से आपके लिए कौन-सा सबसे ज्यादा फायदेमंद है, आइए जानते हैं इसके बारे में एक्सपर्ट से
ओट्स और दलिया में क्या है ज्यादा फायदेमंद, क्या है एक्सपर्ट्स की राय :
एक्सपर्ट्स के अनुसार, ओट्स में सॉल्युबल फाइबर, खासकर के बीटा-ग्लूकन पाया जाता है, जो ब्लड में फैट की मात्रा को कम करने और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मददगार होता है।
सम्बंधित ख़बरें
सावधान! भीषण लू बिगाड़ सकती है आपके शरीर के हार्मोन, ऐसे रखें सेहत का ख्याल, जानिए इसके गंभीर लक्षण
Diabetes Diet: डायबिटीज वाले दूध-दही खाएं या नहीं? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद
International Labor Day:आख़िर 1 मई को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस? जानिए इसकी वजह
Makeup Tips: पसीने से मेकअप को खराब होने से कैसे बचाएं? यहां जानिए 5 बेहतरीन टिप्स और आज़मा कर भी देखिए
इसके अलावा इसमें प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। दलिया में अन्सोल्यूब्ल फाइबर आयरन, विटामिन बी ग्रुप पाया जाता हैं। इसमें प्रोटीन की मात्रा कम होती है, लेकिन इसके बाद भी यह आसानी से पाचन जाता है और शरीर को एनर्जी देता है।
हार्ट के लिए फायदेमंद होता है
एक्सपर्ट ने बताया कि ओट्स को हार्ट के लिए फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह एलडीएल यानी की खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने में फायदेमंद होता है। वही दलिया भी फाइबर से भरपूर होता है, ऐसे में हार्ट के लिए यह ज्यादा फायदेमंद नहीं होता है।
डाइजेशन को रखता दुरुस्त
आपको बता दें, ओट्स और दलिया दोनों में भी फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। ओट्स में सॉल्युबल फाइबर होता है, जो गट माइक्रोबायोम के लिए सही होता है और दलिया में इनसोल्युबल फाइबर होता है, जो बाउल मूवमेंट को सही करता है और कब्ज की समस्या से राहत दिला सकता है।
ये भी पढे़ें–शिव जी को चढ़ने वाला यह फूल हेल्थ के कई रोगों के लिए है महाऔषधि, जानिए फायदे
वेट लॉस में कारगर
ओट्स में बीटा-ग्लूकन फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इसे खाने से पेट को लंबे समय पर भरा रखने में मदद मिलती है। इससे बार-बार भूख नहीं लगती, जिससे ओवरइटिंग को भी कंट्रोल किया जा सकता है। ऐसे में ओट्स खाने से वजन कम करने में मदद मिल सकती हैं। इसलिए यह डायबिटीज के मरीज के लिए सही होता है।
What is better for health between oats and porridge
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में नया रिकॉर्ड, 22 दिन में 5 विशाल पोर्टल बीम लॉन्च
May 05, 2026 | 08:38 AMFake Census Forms: सावधान! जनगणना के नाम पर मांगा जा रहा बैंक विवरण और आधार; मनपा ने जारी किया अलर्ट
May 05, 2026 | 08:32 AMमहाराष्ट्र में हेल्थ सेक्टर को बड़ा बूस्ट : 3,708 करोड़ के विदेशी कर्ज को मंजूरी, नए मेडिकल कॉलेज बनेंगे
May 05, 2026 | 08:24 AMNagpur High Court: नागपुर में फूड जॉइंट्स विवाद, देर रात शोर-शराबे और अवैध प्रतिष्ठानों पर हाई कोर्ट की सख्ती
May 05, 2026 | 08:23 AMBJP को बड़ा झटका, MP के 2 सांसदों को दक्षिण में मिली करारी शिकस्त, कुरियन केरल और मुरुगन तमिलनाडु में हारे
May 05, 2026 | 08:15 AMMahaRERA Notice: 8,212 हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को नोटिस, 60 दिन में रिपोर्ट नहीं तो रजिस्ट्रेशन रद्द
May 05, 2026 | 08:10 AMNagpur Project News: NMRCDA के 7,474 करोड़ के बजट को मंजूरी, आउटर रिंग रोड और IBFC परियोजना को हरी झंडी
May 05, 2026 | 08:05 AMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














