-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- These Fruits Are Very Useful For Diabetic Patients Definitely Know And Try Them
डायबिटीज के मरीजों के लिए ‘ये’ फल हैं बड़े काम के, ज़रूर जानें और आज़मा कर भी देखें
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
सीमा कुमारी
नई दिल्ली: इन दिनों खराब जीवनशैली, गलत खानपान और काम के बढ़ते प्रेशर का लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ने लगा है। लोग इन दिनों कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का शिकार होते जा रहे हैं। डायबिटीज इन्हीं समस्याओं में से एक है। ‘डायबिटीज’ (Diabetes) एक गंभीर है जिसे साइलेंट किलर कहा जाता है। डायबिटीज का कोई इलाज नहीं है। ऐसे में आपको सिर्फ दवाओं और अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव कर इसे कंट्रोल करना पड़ता है। अगर कोई व्यक्ति डायबिटीज का मरीज है, तो उसे अपने खानपान का भी विशेष ख्याल रखना पड़ता है।
वैसे तो फल सेहत के लिए गुणकारी होते हैं, लेकिन डायबिटीज के मामले में काफी सोच-विचार के बाद इन्हें खाना पड़ता है। दरअसल, फलों में नेचुरल शुगर होती है, जो डायबिटीज के मरीजों ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकती है, जिससे उन्हें परेशान भी हो सकती है। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे फलों के बारे में, जिन्हें आप बिना किसी डर और झिझक के आराम से खा सकते हैं। आइए जानें डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर कंट्रोल करने और सेहत को दुरुस्त रखने के लिए कौन-कौन से फल खाने चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
BMC सदन में जोरदार हंगामा: सांताक्रूज के अस्पताल में 2 साल से काम कर रहा था फर्जी डॉक्टर, विपक्ष के तीखे सवाल
Hydration Signs: क्या आप पी रहे हैं पर्याप्त पानी? ये 6 संकेत बताएंगे शरीर में डिहाइड्रेशन के लक्षण
Morning Detox: रोज सुबह खाली पेट पिएं मेथी का पानी, वजन से लेकर शुगर तक कई समस्याओं में मिलेगा फायदा
Sadhguru Health Tips: कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, सेब (Apples) न सिर्फ फाइबर का अच्छा स्रोत है, बल्कि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं। इसे खाने पर ग्लूकोज लेवल स्टेबलाइज होने में मदद मिलती है। ब्लड शुगर कंट्रोल की डाइट में भी सीमित मात्रा में सेब को शामिल किया जा सकता है।
यदि आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आड़ू का सेवन बिना किसी डर के कर सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर की भरपूर मात्रा डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होती है।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि, कीवी फ्रूट को भी शुगर के मरीजों के लिए रामबाण माना जा सकता है। कीवी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है और इसमें फाइबर की मात्रा भरपूर होती है। फाइबर शरीर में शुगर के अवशोषण को धीमा करने में मदद करता है। इसमें भरपूर मात्रा विटामिन-C पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करने में मदद करता है। डायबिटीज के पेशेंट प्रतिदिन एक कीवी फ्रूट खा सकते हैं।
विटामिन-C, E और K युक्त नाशपाती भी डायबिटीज के मरीज खा सकते हैं। इसमें कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम और बीटा कैरोटीन के अलावा फाइबर की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा होता है।
जामुन को भी डायबिटीज के मरीज बेफिक्र होकर खा सकते हैं। इसमें 82 फीसदी पानी पाया जाता है। साथ ही इसमें सुक्रोज की मात्रा भी कम होती है, जो ब्लड शुगर स्पाइक यानी वृद्धि नहीं होने देता है।
These fruits are very useful for diabetic patients definitely know and try them
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: किस राशि को होगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें आज का भविष्यफल
Jun 25, 2026 | 12:15 AMAnna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल
Jun 25, 2026 | 12:10 AMआगरा में नाज़िया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सशक्त पीली सेना ने डीसीपी को सौंपा ज्ञापन
Jun 24, 2026 | 11:53 PMAgra Metro: मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा को लेकर तैयारियां पूरी, ताजमहल से बस अड्डे तक सफर होगा आसान
Jun 24, 2026 | 11:37 PMपहली बारिश में ही डगमगाई मुंबई लोकल, 39 फेरे रद्द होने से लाखों यात्री परेशान, पटरियों के नीचे बन रहा गड्ढा
Jun 24, 2026 | 11:31 PMप्रगति बैठक में PM मोदी का बड़ा एक्शन! ₹30000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा, इन विभागों को दी सख्त चेतावनी
Jun 24, 2026 | 11:11 PMकोलकाता गोदाम हादसे में सुपरवाइजर समेत 3 गिरफ्तार, मुआवजे के ऐलान पर सीएम सुवेंदु अधिकारी ने साधी चुप्पी
Jun 24, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














