-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- What Happens If You Drink Water Stored In A Copper Vessel
सुबह-सुबह इस धातु के बर्तन में रखा पानी पीएं, कैंसर का रिस्क होगा कम, हार्ट हेल्थ भी रहेगा बेहतर
- Written By: सीमा कुमारी
Copper Vessel Water:तांबे के बर्तन में पानी पीने की परंपरा भारत में सदियों से चली आ रही है। आयुर्वेद में तांबे के बर्तन में रखे पानी को सेहत के लिए फायदेमंद बताया गया है।

तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Benefits Of Copper Vessel Water: भारतीय संस्कृति में तांबे और पीतल के बर्तनों का विशेष महत्व है क्योंकि इन्हें पूजा-पाठ के लिए शुद्ध माना जाता है। पूजा-पाठ में इस्तेमाल की जाने वाली अधिकतर बर्तन तांबे या पीतल के होते है।
हिन्दू मान्यता के अनुसार, तांबे या पीतल को शुद्ध मानकर इसका इस्तेमाल पूजा पाठ में किया जाता है। पहले के समय में लोग खुद को स्वस्थ रखने के लिए तांबे के बर्तनों का ही इस्तेमाल करते थे।
लेकिन आजकल के मॉडर्न लाइफस्टाइल ने लोगों के जीने का तरीका ही बदल दिया है। अब लोग तांबे के बर्तन में पानी पीने या खाना खाने को लेकर विशेष महत्व नहीं देते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
5 से 12 साल की उम्र में बच्चों को रोज खिला दें ये 7 चीजें, फिर देखिए कैसे बदलने लगती है उनकी बुद्धि और सेहत
Ayurveda and Menstruation: पीरियड्स के बारे में आयुर्वेद क्या कहता है? जानिए मासिक धर्म का प्राचीन विज्ञान
विटामिन B12 की कमी के 8 ऐसे लक्षण जिन्हें लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं।
Microplastics: जन्म से पहले ही शरीर में पहुंच रहे प्लास्टिक के कण! असलियत जान आप भी रह जाएंगे दंग
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, तांबे के बर्तन में रखा पानी स्वास्थ्य लाभों से भरपूर होता है। रोजाना सुबह खाली पेट पीने से कई हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि तांबे के बर्तन में पानी पीने से स्वास्थ्य को क्या लाभ मिलते हैं।
सुबह सुबह तांबे के बर्तन में पानी पीने से क्या होता है:
हार्ट को रखता है हेल्दी
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार,तांबे के बर्तन में पानी पीने से हमारा हृदय स्वस्थ रहता है। दरअसल, तांबे के बर्तन में पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है और यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।
रोजाना इसका सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।
खून की कमी होती दूर
तांबे के बर्तन में पानी पीने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है। यह शरीर को आयरन को अवशोषित करने में मदद करता है, जो हीमोग्लोबिन बनाने के लिए आवश्यक है।
कैंसर के खतरे को कम करता है
आपको बता दें, तांबे में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स (Free Radicals) को कंट्रोल करके कैंसर के खतरे को कम करते हैं।
त्वचा के लिए फायदेमंद
तांबे के बर्तन में पानी पीने से त्वचा में चमक आती है। यह त्वचा के लिए एक प्राकृतिक औषधि की तरह काम करता है। यह स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाता है। यह त्वचा में कोलेजन को बढ़ाता है। जिससे मुंहासों, दाग-धब्बों और झुर्रियों से छुटकारा मिलता है।
पाचन क्रिया को करता दुरुस्त
तांबे के बर्तन में पानी पीने से पेट की समस्याओं, जैसे गैस, एसिडिटी और कब्ज से राहत मिल सकती है और पाचन तंत्र को डिटॉक्स करने में मदद करता है। ऐसे में अगर आप गैस, कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो रात को सोने से पहले तांबे के बर्तन में पानी रखें और सुबह खाली पेट पीएं।
ये भी पढ़ें- ठंड के मौसम का सुपरफूड है ‘गोंद का लड्डू’, इस विधि से इन सामग्री से बनाएं स्पेशल लड्डू
इम्यूनिटी बढ़ाए
तांबे के बर्तन में पानी पीने से इम्यूनिटी पावर भी बढ़ती है। तांबे में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को बढ़ाने में मदद करता है। यह शरीर को संक्रमण से बचाने में सहायक होता है।
What happens if you drink water stored in a copper vessel
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ठाकरे के रामरक्षा आंदोलन पर संजय शिरसाट का तंज, बोले- राजनीतिक लाभ के लिए अब याद आ रही हनुमान चालीसा
Jul 03, 2026 | 10:27 PMअरबपतियों में लगी बच्चों को चीनी भाषा सीखने का होड़… ट्रंप और पुतिन भी हैं शामिल, जानें इसके पीछे का राज?
Jul 03, 2026 | 10:05 PMBHEL Trade Apprentice Recruitment 2026: 187 ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 10वीं-आईटीआई पास करें आवेदन
Jul 03, 2026 | 10:05 PMछत्रपति संभाजीनगर के 23 पार्षदों पर लटकी अयोग्यता की तलवार, चुनावी शिकायतों की फाइलें फिर से खुलेंगी
Jul 03, 2026 | 10:04 PMKarnataka: SIR अभियान पर भाजपा का बड़ा हमला, मतदाता सूची में बांग्लादेशी नागरिकों के नाम जोड़ रही कांग्रेस
Jul 03, 2026 | 10:03 PMएक्शन मोड में तुकाराम मुंढे! दूध में मिलावट करने वालों की अब खैर नहीं, लगेगा 10 लाख का जुर्माना
Jul 03, 2026 | 10:03 PMबालाघाट में 10 लाख की रंगदारी नहीं मिली तो प्लांट में आग लगा दी, 4 से 5 करोड़ का नुकसान; मामला दर्ज
Jul 03, 2026 | 10:02 PMवीडियो गैलरी

‘चंदा चोर वर्जित हैं’, राम मंदिर मामले में दिग्विजय सिंह ने किया ऐसा काम; सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO
Jul 03, 2026 | 10:01 PM
कभी खौफ का किला था, अब खंडहर में चोरी, अतीक अहमद की हवेली का VIDEO हो रहा वायरल
Jul 03, 2026 | 09:46 PM
‘तेरी हिम्मत कैसे हुई…’, बीच सड़क पर कैब ड्राइवर पर बुरी तरह भड़की ये मशहूर महिला; VIDEO वायरल
Jul 03, 2026 | 09:30 PM
दतिया उपचुनाव 2026: भाजपा और आजाद समाज पार्टी समर्थकों में तीखी बहस, विकास बनाम बदलाव पर छिड़ी सियासी जंग
Jul 03, 2026 | 09:20 PM
राम मंदिर चंदा विवाद: कांग्रेस और सामाजिक संगठनों का प्रदर्शन चंपत राय का फूंका पुतला, निष्पक्ष जांच की मांग
Jul 03, 2026 | 08:53 PM
पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM














