-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- What Are The Symptoms Of Dengue Infection
डेंगू यानी मौत से सामना, इसके लक्षण क्या हैं, जानिए डेंगू होने पर क्या खाएं-पीएं
- Written By: सीमा कुमारी
डेंगू एक ऐसी बीमारी है जो मादा एडीज मच्छर के काटने से होती है। इसकी शुरुआत तेज बुखार से होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार,अगर समय पर इसका इलाज न किया जाए, तो यह जानलेवा भी हो सकती है।

क्या हैं डेंगू इंफेक्शन के लक्षण (सौ.सोशल मीडिया)
गर्मी आते ही मच्छर का आतंक बढ़ जाता है। इन मच्छरों की वजह से न सिर्फ रात की नींद हराम होती है बल्कि ये मच्छर डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी खतरनाक बीमारियों को भी जन्म देती हैं। अगर बात डेंगू की करें तो इसकी शुरुआत तेज बुखार से होती है।
इसके साथ सिर दर्द, आंखों में दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, त्वचा पर रैशेज और थकावट महसूस होती है। कई बार लोग इसे वायरल फीवर समझकर नजरअंदाज कर देते हैं।
लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार,अगर समय पर इसका इलाज न किया जाए, तो यह जानलेवा भी हो सकती है। आइए इस खबर में जानते हैं कि डेंगू कैसे शरीर पर असर करता है और स्टेप बाय स्टेप कैसे बढ़कर मौत तक ले जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Healthy Habits: बारिश के मौसम में बढ़ जाता है संक्रमण का खतरा, स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 जरूरी आदतें
30 के बाद किडनी और लिवर को अंदर से साफ रखने का ‘देसी राज’! डॉक्टर ने बताए 5 फूड्स के बारें में
मोगरे में नहीं आ रहे फूल? एक्सपर्ट के ये आसान सीक्रेट अपनाएं, कुछ ही दिनों में कलियों से लद जाएगा पौधा
मुस्कान ही आधी दवा है! सर्वे में खुलासा- मरीजों की रिकवरी में वरदान साबित होता है डॉक्टरों का अच्छा बर्ताव
क्या हैं डेंगू इंफेक्शन के लक्षण :
प्लेटलेट्स गिरने लगती है
डेंगू होने पर सबसे पहले प्लेटलेट्स गिरने लगती है। डेंगू का सबसे खतरनाक चरण तब शुरू होता है जब मरीज के प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से गिरने लगती है। आपको बता दें, प्लेटलेट्स खून को जमने में मदद करते हैं और जब इनकी संख्या 1.5 लाख से नीचे आने लगती है, तो शरीर में अंदरूनी रक्तस्राव का खतरा बढ़ जाता है।
ब्लीडिंग और अंगों पर असर होना
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, प्लेटलेट्स के गिरने के साथ ही नाक से खून आना, मसूड़ों से खून बहना, पेशाब या मल में खून आना शुरू हो सकता है। कुछ मामलों में पेट, लिवर और फेफड़ों जैसे अंगों में सूजन आ जाती है, जिससे अंग काम करना बंद कर सकते हैं। यह स्थिति जानलेवा हो सकती है।
कुछ लोगों को डेंगू शॉक सिंड्रोम होता है
जब ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा गिर जाता है और शरीर के अंगों को पर्याप्त खून नहीं मिल पाता, तो इसे डेंगू शॉक सिंड्रोम कहा जाता है। इसमें रोगी बेहोश हो सकता है, पल्स कमजोर हो जाती है और तुरंत ICU में भर्ती की जरूरत होती है। अगर सही समय पर उपचार न मिले, तो मरीज की जान जा सकती है।
यह भी पढ़ें- एक मच्छर भी हैं जानलेवा, डेंगू के खतरे को रोकने के लिए घर में इन तरीकों से मच्छरों को रखें दूर
डेंगू में क्या खाना चाहिए
डेंगू के मरीज को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आपको बता दें, इस दौरान डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए, खूब पानी, नारियल पानी, ओआरएस, और ताजा फलों का जूस पीएं। नारियल पानी जरूर पीएं, क्योंकि इसमें पोटैशियम और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है, जो शरीर को ऊर्जा देता है।
पपीते के पत्तियों का रस प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में मदद करता है। रोजाना 2-3 चम्मच पपीते के पत्तों का रस या ताजा पपीता खाएं।
What are the symptoms of dengue infection
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














