Pune News: राज्यभर के फायरमैन होंगे प्रशिक्षित, महापालिका ने बनाई 126 करोड़ की हाईटेक सुविधा

Pimpri Chinchwad Municipal Corporation के अंतर्गत पिंपरी सेंट्रल में मध्यवर्ती अग्निशमन मुख्यालय और प्रशिक्षण अकादमी का कंस्ट्रक्शन तेजी से जारी है।इस प्रोजेक्ट से पूरे राज्य को फायदा होगा।
Pimpri Chinchwad Municipal Corporation के अंतर्गत पिंपरी सेंट्रल में मध्यवर्ती अग्निशमन मुख्यालय और प्रशिक्षण अकादमी का कंस्ट्रक्शन तेजी से जारी है। इस प्रोजेक्ट ने ना सिर्फ स्थानीय क्षेत्र को बल्कि पूरे राज्य को फायदा होगा।
पिंपरी सेंट्रल में मध्यवर्ती अग्निशमन मुख्यालय (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Pimpri News In Hindi: पिंपरी-चिंचवड़ महानगर पालिका की ओर से पिंपरी (सेंट्रल) में मध्यवर्ती अग्निशमन मुख्यालय और प्रशिक्षण अकादमी (प्रबोधिनी) का निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो गया है।

यह परियोजना शहर ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगी। यहां 22 फायर ब्रिगेड (अग्निशमन बंब) के लिए पार्किंग की विशाल व्यवस्था होगी।

साथ ही फायरमैन के लिए आवास और अत्याधुनिक प्रशिक्षण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। महापालिका अधिकारियों का कहना है कि यहां हर साल लगभग 100 जवानों को प्रशिक्षण मिलेगा, आपातकालीन सेवाओं की मजबूती पर जोर शहर की तेज रफ्तार वृद्धि और बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए महानगर पालिका आपातकालीन सेवाओं को मजबूत बनाने पर जोर दे रही है।

वर्तमान में अग्निशमन विभाग का मुख्यालय वाईसीएम अस्पताल के पास संत तुकारामनगर में है, लेकिन सीमित जगह के कारण नया मुख्यालय गांधीनगर क्षेत्र में स्थापित किया जा रहा है। यह परियोजना महिंद्रा कंपनी से 'आईटूआर' अंतर्गत प्राप्त 5.5 एकड़ भूमि पर बनाई जा रही है। लगभग 126 करोड़ 24 लाख रुपये की लागत वाली इस इमारत को स्थायी समिति ने जनवरी 2025 में मंजूरी दी थी। बीजी शिर्के कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी प्रा।लि। द्वारा कार्य शुरू हो चुका है और वर्तमान में साइट पर खुदाई चल रही है।

विशेषज्ञ प्रशिक्षक देंगे प्रशिक्षण

महापालिका के अनुसार, इस प्रशिक्षण केंद्र में राज्यभर के अग्निशमन कर्मियों की आग, भूकंप, बाढ़, भूस्खलन और दुर्घटनाओं जैसी आपात स्थितियों से निपटने का अत्याधुनिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, इसके लिए विशेषज्ञ और अनुभवी प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी, अधिकारियों ने बताया कि यहां तैयार होने वाले प्रशिक्षित जवान पूरे राज्य की सुरक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

आठ मंजिला प्रशिक्षण इमारत

  • परियोजना में आठ मंजिला आधुनिक प्रशिक्षण इमारत का निर्माण होगा। यहां 200 सीट वाला सभागार, 50 सीट का सेमिनार हॉल, प्रशिक्षण मैदान, कार्यालय, कार्यशाला और संग्रहालय की सुविधा उपलब्ध होगी।
  • साथ ही अग्निशमन बंब के लिए बोट वाहनतल, ट्रेनिंग रूम, युद्ध कक्ष, ऑपरेशनल स्टाफ एरिया, रिकॉर्ड रूम, थिएटर और मनोरंजन स्थल भी तैयार किए जाएंगे।
  • जवानों के लिए 15 मंजिला आवासीय इमारत बनाई जाएगी, जिसमें 118 अधिकारियों और कर्मचारियों को रहने की सुविधा होगी।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com