-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- What Are The Home Remedies For Dry Cough
सूखी खांसी से हैं परेशान, तो आजमाइए ये अचूक घरेलू नुस्खे
- Written By: सीमा कुमारी
Home Remedies: बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम और सूखी खांसी होना आम समस्या है। इन प्रोब्लेम्स से निजात पाने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते है। लेकिन, यहां बताए गए कुछ घरेलू नुस्खे आपके काम आ सकते है।

जानिए क्या है सूखी खांसी के घरेलू नुस्खों (सौ.सोशल मीडिया)
Dry cough home remedies: सर्दियों का मौसम शुरु होते ही देश के अलग- अलग हिस्सों में ठंड पड़ना शुरू हो गई है। इस दौरान सर्दी और जुकाम के साथ ही खांसी की भी समस्या होने लगती है। लगातार सूखी खांसी गले को खुरदुरा कर देती है, जिससे बोलने में भी परेशानी होने लगती है। कुछ मामलों में डॉक्टर से सलाह लेना ठीक रहता है, लेकिन कई बार कुछ घरेलू नुस्खों से भी राहत मिल जाती है, जिनका जिक्र आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों में शामिल है। इन नुस्खों की खासियत यह है कि इसके साइड इफेक्ट नहीं होते।
आइए जानिए क्या है सूखी खांसी के घरेलू नुस्खों
नमक और अदरक
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, सूखी खांसी से निजात पाने के लिए नमक और अदरक अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं। अदरक में एंटी-माइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं, जो बैक्टीरिया को खत्म करने में मददगार होते हैं।
छाती में जमे कफ के लिए ये एक रामबाण देसी नुस्खा है। इसके लिए अदरक को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़े काटकर तवे पर घी में भूनकर उसपर सेंधा नमक डालकर गर्म-गर्म ही मुंह में डाल कर कुछ देर तक चूसें।
सम्बंधित ख़बरें
World ORS Day 2026: हर साल लाखों लोगों की जान बचाता है ORS, जानें कैसे करता है शरीर में पानी की कमी पूरी
Eyeliner Tips: आई लाइनर लगाते हुए आपके भी हाथ कांपते हैं, पहली बार में लगेगा परफेक्ट, इन ट्रिक्स को करें फॉलो
Soft Roti Tips: गर्म पानी और नमक से गूंथें आटा, घंटों रहेंगी नरम; 3 आसान ट्रिक जो हर गृहिणी को जानना चाहिए
Kangana Ranaut: ‘टू मच प्रोटीन मेक्स यू डम्ब’, क्या सच में ज्यादा प्रोटीन नुकसानदायक है? क्या कहता है विज्ञान
शहद का करें इस्तेमाल
शहद को आयुर्वेद में औषधि और विज्ञान में नेचुरल कफ सप्रेसेंट माना जाता है। शहद गले पर एक हल्की परत बनाता है, जो गले की जलन को शांत करने का काम करती है और बार-बार होने वाली खांसी की कोशिश को रोकती है। इसमें मौजूद प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट शरीर की सुरक्षा बढ़ाते हैं, ताकि गले में होने वाली सूजन खुद ही कम होने लगे।
शहद लेने का सबसे आसान तरीका यही है कि एक चम्मच शहद को हल्के गर्म पानी में घोल ले और फिर धीरे-धीरे घूंट भरकर पिएं। गर्माहट गले को आराम देती है और शहद की मिठास खांसी को शांत करती है।
तुलसी पत्ते का करें इस्तेमाल
सूखी खांसी से निजात पाने के लिए आप तुलसी पत्ते का भी इस्तेमाल कर सकते है।आयुर्वेद में तुलसी को कफ को संतुलित करने वाला माना गया है। इसके पत्तों में ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर में जम चुके जीवाणुओं को खत्म करते हैं और गले की जलन को शांत करते हैं।
जब तुलसी को पानी में उबाला जाता है, तो इसके औषधीय गुण पानी में घुल जाते हैं और यह एक प्राकृतिक काढ़ा बन जाता है। इस काढ़े की गर्माहट और तुलसी की सुगंध, दोनों मिलकर खांसी को कम करने में काम आती हैं। इसमें थोड़ा नमक मिलाने से गले की सफाई और भी अच्छी तरह होती है।
नमक का पानी
आयुर्वेद में नमक का पानी गले की सूजन को कम करता है और गले में जमे हानिकारक बैक्टीरिया को कमजोर कर देता है। गरारे करने से गले की झिल्ली सिकुड़ती और फैलती है, जिससे खांसी की खुजली में कमी आती है। यह तरीका दिन में एक-दो बार अपनाया जाए तो खांसी काफी कम महसूस होने लगती है।
ये भी पढ़ें-सिर्फ पानी नहीं आयुर्वेदिक सुपर ड्रिंक है चावल का मांड, इसके फायदे जानकर रह जाएंगे दंग
भाप का सहारा लें
भाप गले और नाक के अंदर जमी सूखी परतों को नमी देती है, जिससे खांसी की वजह बनने वाली जलन कम हो जाती है। आप चाहें तो इसमें पुदीना या नीलगिरी के तेल की कुछ बूंदें डाल सकते हैं। इनकी खुशबू और वाष्प गले की नली को खोलती है और सांस लेना आसान बनाती है।
What are the home remedies for dry cough
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चंदा चोरी आरोपियों के लिए अयोध्या जेल में बदले नियम, सिर्फ 10 खास लोग ही कर सकते हैं मुलाकात, कैसे बीत रहे दिन
Jul 29, 2026 | 01:49 PMSL vs IND: 15 अगस्त से भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज, जानिए WTC पॉइंट्स टेबल और ICC रैंकिंग का पूरा गणित
Jul 29, 2026 | 01:49 PMकिसान आंदोलन भोपाल: सरकार के खिलाफ बढ़ता रोष, प्रदर्शनकारियों ने की बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश
Jul 29, 2026 | 01:45 PMअमरावती फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, टिप्पर ने मौसी-भांजी को कुचला, दोनों की मौत
Jul 29, 2026 | 01:45 PMलोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PMकिसानों को तकलीफ हुई तो चलेगा लेकिन उद्यमियों को बराबर मिलनी चाहिए बिजली, गुलाबराव पाटिल का विवादित बयान
Jul 29, 2026 | 01:44 PMIncome Tax Return भरने वालों की होड़, 4.7 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा; 31 जुलाई के बाद लगेगा जुर्माना
Jul 29, 2026 | 01:42 PMवीडियो गैलरी

भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM














