-
रवि, 5 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Steam Is Effective In Enhancing Facial Beauty
केवल सर्दी-जुकाम ही नहीं चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में कारगर है भाप, जानिए इसका तरीका
- Written By: दीपिका पाल
Benefits of Steam for Skin: कई लोग शायद नहीं जानते होंगे भाप केवल सर्दी- जुकाम तक सीमित नहीं है बल्कि शरीर को साफ करने से लेकर चेहरे पर निखार लाने में मदद करता है।

जानिए भाप लेने के फायदे (सौ. सोशल मीडिया)
Benefits of Steam for Skin: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में तापमान के ज्यादा ठंडा होने पर सेहत पर इसका बुरा असर पड़ता है। सर्दी-जुकाम की समस्या, इस मौसम में होने वाली कई हेल्थ समस्याओं में से एक है। इस समस्या के लिए लोग दवाईयां और आयुर्वेदिक नुस्खे अपनाते है लेकिन “भाप” का तरीका सहसे असरदार होता है। इससे सर्दी औऱ जुकाम की समस्या पर आराम मिलता है। कई लोग शायद नहीं जानते होंगे भाप केवल सर्दी- जुकाम तक सीमित नहीं है बल्कि शरीर को साफ करने से लेकर चेहरे पर निखार लाने में मदद करता है।
पहले जानिए भाप के बारे में
यहां पर आयुर्वेद में भाप के बारे में बात करें तो, भाप लेने की प्रक्रिया ‘स्वेदन कर्म’ होती है। इसका उपयोग करने से शरीर में जमा ‘आम’ यानी टॉक्सिन को बाहर निकालने के लिए होता आया है। इससे शरीर की शुद्धि होती है और शरीर गर्म भी रहता है। भाप लेने से वात और कफ दोनों रोग संतुलित रहते हैं और संक्रमण से छुटकारा मिलता है, लेकिन भाप का प्रयोग चेहरे पर निखार, शरीर की अकड़न, सिर दर्द की परेशानी और मानसिक तनाव को कम करने में भी किया जाता है।
जानिए चेहरे के लिए भाप के फायदे
सर्दी-जुकाम के अलावा चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए भाप फायदेमंद होती है। यहां पर भाप लेने से त्वचा के रोम छिद्र खुल जाते हैं और उनके अंदर जमा गंदगी बाहर निकल जाती है और चेहरे की रंगत निखर जाती है। इसके लिए पानी में गुलाब जल और ग्लिसरीन डालकर भाप लेना अच्छा होता है। ग्लिसरीन चेहरे की नमी बनाए रखती है। अगर सिर में भारीपन लग रहा है और तनाव महसूस हो रहा है, तो इसके लिए भी भाप कारगर उपाय है। पानी में चंदन के तेल और लैवेंडर के तेल की कुछ बूंदें डालें और गहरी सांस अंदर की तरफ खींचे। इससे तनाव कम होगा और दर्द में भी राहत मिलेगी। लैवेंडर का तेल अच्छी नींद लाने में भी सहायक होता है।
सम्बंधित ख़बरें
ब्यूटी क्रीमों में ‘जहर’! मरकरी-सीसा अधिक मिलने पर FDA ने बिक्री और उपयोग पर लगाई रोक, बैन होगी ये कंपनियां…
Fig Benefits : सिर्फ 15 दिन तक रोज खा लें 1 अंजीर… फिर शरीर में दिखेंगे ऐसे बदलाव, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
दिमाग को उम्रभर रखना है तेज? एम्स की डॉक्टर ने बताए 5 आसान तरीके, याददाश्त और फोकस दोनों होंगे बेहतर
5 से 12 साल की उम्र में बच्चों को रोज खिला दें ये 7 चीजें, फिर देखिए कैसे बदलने लगती है उनकी बुद्धि और सेहत
ये भी पढ़ें- किस प्लेट में खाना होता है सुरक्षित? जानें कौन-सा बर्तन सेहत के लिए नुकसानदेह
गले की खराश को सही करने के टिप्स
अगर आप सर्दी-जुकाम की समस्या से जूझ रहे है तो आपके लिए भाप की प्रक्रिया फायदेमंद हो सकती है। इसके लिए आप यह तरीका अपना सकते है। इसके लिए पानी में मुलेठी और हल्दी डालकर भाप लेनी चाहिए। ये गले के संक्रमण को कम करता है और खांसी में आराम देता है। सर्दी-जुकाम होने पर और शरीर में अकड़न होने पर भाप लेने से राहत पाई जा सकती है। भाप लेने के लिए पानी में तुलसी की कुछ पत्तियां, लौंग और अजवाइन डालकर अच्छे से उबाल लें और फिर भाप लें। इससे छाती में जमने वाला बलगम आसानी से बाहर आ जाएगा।
आईएएनएस के अनुसार
Steam is effective in enhancing facial beauty
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 05 July 2026: रविवार का राशिफल, जानें किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
Jul 05, 2026 | 12:10 AMविपुल शाह से आलिया भट्ट तक, इंडस्ट्री के नए निर्देशकों पर खेला बड़ा दांव, बदल सकती है बॉलीवुड की तस्वीर
Jul 04, 2026 | 11:14 PMउज्जैन: 41 किलो चांदी से चमका चिंतामन गणेश मंदिर का गर्भगृह, गुप्त दान की हो रही चर्चा। देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 11:11 PMदिल्ली छोड़ मनाली में बस गया युवक, Blinkit का ऑर्डर लेने के लिए 1 किमी पैदल उतरना पड़ता है; वीडियो वायरल
Jul 04, 2026 | 11:06 PMलखनऊ रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, BJP अध्यक्ष के स्वागत में पहुंचा मुस्लिम समुदाय, तस्वीरों में देखें- PHOTOS
Jul 04, 2026 | 10:59 PM‘द अलायंस’ में होगी वंशज सिंह की धमाकेदार वापसी! वाइल्डकार्ड एंट्री से पहले कुशाल टंडन को दी खुली चुनौती
Jul 04, 2026 | 10:58 PMBSUSC Recruitment 2026: बिहार के विश्वविद्यालयों में 3,674 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती
Jul 04, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

समय रैना के शो में वर्दी पहनकर पहुंचा UP पुलिस का कांस्टेबल, हाजिरजवाबी से जज हुए क्लीन बोल्ड; देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 09:41 PM
काशी विश्वनाथ मंदिर में दान राशि की पारदर्शिता पर सवाल, वरिष्ठ वकील ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र; देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 09:29 PM
‘सर तन से जुदा’ गाने पर खूब नाचे स्कूली बच्चे, स्क्रीन पर दिखा पाकिस्तानी! वायरल VIDEO पर मचा बवाल
Jul 04, 2026 | 09:10 PM
Agra Crime News: पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया शव, 45 दिन तक सबको करती रही गुमराह। देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 08:13 PM
Raja Raghuvanshi Murder Case: SC में सोनम रघुवंशी की जमानत पर सुनवाई के बाद परिवार का बड़ा बयान। देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 07:47 PM
Ketan Agarwal Murder Case: पुलिस कस्टडी में सिया गोयल ने दिखाई मिडिल फिंगर, वायरल VIDEO से मचा बवाल
Jul 04, 2026 | 07:14 PM














