- Hindi News »
- Health »
- What Are The Benefits Of Eating Dates In Winter
ठंड के मौसम में इस तरीके से खाएं खजूर, फ़ायदे पढ़कर हो जाएंगे हैरान
Health Tips: सर्दियों के मौसम में खुद को स्वस्थ और फिट रखने के लिए अपनी डाइट में खजूर को जरुर शामिल करना चाहिए। इसे सर्दियों का सुपरफूड कहा जाता है क्योंकि यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
- Written By: सीमा कुमारी

ठंड में खजूर खाने के क्या फायदे हैं (सौ.सोशल मीडिया)
Dates Benefits In Winter: सर्दियां शुरू हो चुकी है। इस मौसम में शरीर को जरूरी पोषक तत्व देने के लिए खानपान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। इसलिए लोग अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां समेत ड्राई फ्रूट्स को शामिल करते हैं। उन्हीं, में से एक खजूर है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, खजूर एक ऐसा मीठा और स्वादिष्ट फल है जो न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। इसे नेचुरल हेल्थ बूस्टर भी कहा जाता है।
अगर इसके पोषक तत्वों की बात करें, ये सर्दी में होने वाली मौसमी बीमारियों से हमारा बचाव करता है। इस ड्राई फ्रूट में शुगर, विटामिन डी, कैल्शियम और प्रोटीन मौजूद होते हैं जो अच्छी सेहत के लिए उपयोगी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
MP Health Services: नवजात और मातृ स्वास्थ्य क्षेत्र में MP की बड़ी छलांग, SNCUबेड क्षमता बढ़कर हुई 1770
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
National Dengue Day: डेंगू से बचने के लिए लगाते हैं अगरबत्ती, तो हो जाइए सावधान! हो सकती है सांस संबंधी बीमारी
International Family Day: क्यों टूट रहे हैं संयुक्त परिवार? क्या प्राइवेसी की चाहत छीन रही है अपनों का साथ!
अगर आप रोजाना सर्दी में चार से पांच खजूर खाते हैं तो ये शरीर को गर्माहट प्रदान करता है। ये बॉडी को एनर्जी से भर देता है। कुल मिलाकर इसे खाने से शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी दूर होती है। आइए बिना देर किए जानते हैं ठंड के मौसम में खजूर खाने के क्या फायदे हैं-
ठंड में खजूर खाने के क्या फायदे हैं
इम्युनिटी बूस्टर है खजूर
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, सर्दियों के मौसम में तापमान गिरने के कारण सर्दी-जुकाम और खांसी जैसे प्रोब्लेम्स होने लगती है। ऐसे में इस दौरान खजूर खाने से इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग होती है। अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट खजूर खाते हैं तो सर्दी में होने वाली बीमारियों जैसे सर्दी-जुकाम और खांसी से बचा जा सकता है। इसके अलावा ये शरीर को गर्माहट भी प्रदान करता है।
खून की कमी नहीं होती
आपको बता दें,सर्दियों के दिनों में खजूर खाने से सिर्फ इम्युनिटी पावर ही स्ट्रॉन्ग नहीं होती है। बल्कि, शरीर में खून की कमी भी नहीं होती है। अगर आप चाहते है कि आपके शरीर में खून की कमी न हो। ऐसे में आप रात को खजूर भिगोकर सुबह दूध या घी के साथ खा सकते हैं। ये बॉडी में खून बढ़ाने का काम करता है।
गट हेल्थ के लिए फायदेमंद
आपको बता दें, सर्दी में ज्यादातर लोगों को कब्ज की समस्या होने लगती है। इस समस्या से भी निजात पाने के लिए आप खजूर को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इनमें प्रोटीन और फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। रात को सोने से पहले आप कुछ खजूर पानी में भिगो दें और सुबह उसे खा लें।
हड्डियों काे रखता है मजबूत
ठंड के दिनों में अधिकतर लोगों के जोड़ाें में अकड़न और दर्द की समस्या होने लगती हैं। ऐसे में आपको रोजाना सुबह चार से पांच खजूर जरुर खाना चाहिए। आपको बता दें, खजूर शरीर में विटामिन-D की कमी को पूरा करता है। कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूती देता है। खजूर में पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में सहायक हैं।
हार्ट हेल्थ को रखे दुरुस्त
सर्दी के दिनों में हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप अपने दिल को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो खजूर को खाना शुरू कर दें। इसे खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार होता है। आप खजूर को सुबह या शाम कभी भी खा सकते हैं।
ये है खजूर खाने का सही तरीका
सर्दी में दूध के साथ खजूर को खाना चाहिए। ऐसा करने से दोगुना फायदे मिलते हैं। दूध में विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की आपूर्ति करता है।
ये भी पढ़ें–मूली के साथ गलती से भी न खाएं ये चीजें, वरना झेलनी पड़ सकती है भयंकर तकलीफ़, वजह भी पढ़ें
दूध के साथ खजूर का सेवन करने से शरीर को कई अद्भुत फायदे मिलते हैं और कई बीमारियों से बचाव होता है। आप चाहें तो खजूर को रात भर के लिए भिगो दें और सुबह खाली पेट खा सकते हैं। इन दोनों तरीकों से खजूर को खाना बेहतर होता है।
What are the benefits of eating dates in winter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
TET अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में फैसला लंबित, MP के शिक्षक संगठनों ने पुराने टीचर्स के लिए मांगी राहत
May 18, 2026 | 09:55 AMदेर रात 5.2 तीव्रता के भूकंप से कांपा चीन, ताश के पत्तों की तरह बिखरीं दर्जनों इमारतें; मलबे में दबे कई लोग
May 18, 2026 | 09:54 AMशेयर बाजार में ब्लैक मंडे! सेंसेक्स 75,000 के नीचे फिसला, चौतरफा बिकवाली से निवेशकों के डूबे अरबों रुपये
May 18, 2026 | 09:53 AMगड़चिरोली में नकली नोट रैकेट का पर्दाफाश, बैंक ऑफ महाराष्ट्र में खुला फर्जी नोटों का खेल, अब जांच तेज
May 18, 2026 | 09:48 AMभाषा और व्यवहार में बरतें संयम…राजकुमार भाटी से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने दी कार्यकर्ताओं को नसीहत
May 18, 2026 | 09:46 AMमहाराष्ट्र में डीजल संकट गहराया: हिंगोली, परभणी और नंदुरबार में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें
May 18, 2026 | 09:40 AMहार्ट अटैक या कुछ और? अमरावती की बेटी की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला गया शव
May 18, 2026 | 09:29 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














