-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- How To Make Amla Murabba Without Sugar And Gud At Home Recipe In Hindi
बिना गुड़ और चीनी के बनाएं आंवले का मुरब्बा, स्वाद होगा ऐसा कि हर कोई करेगा तारीफ, नोट करें रेसिपी
- Written By: स्नेहा मौर्या
आपने गुड़ या चीनी का आंवले का मुरब्बा तो खूब खाया होगा। लेकिन क्या कभी शुगर फ्री मुरब्बा बनाया है, अगर नहीं। तो आज हम आपको इसे बनाने की एक आसान विधि बताने जा रहे हैं, जो ना सिर्फ स्वादिष्ट होगा, बल्कि सेहतमंद भी होगा।

शुगर फ्री मुरब्बा (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: सर्दियों में लोग अक्सर आंवले का मुरब्बा खाना पसंद करते हैं। लेकिन आपने गुड़ या चीनी का आंवले का मुरब्बा तो खूब खाया होगा। लेकिन क्या कभी शुगर फ्री या बिना गुड़ का मुरब्बा बनाया है या खाया है… अगर नहीं। तो आज हम आपको इसे बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं।
हालांकि, आंवले में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। लेकिन कई लोगों को आंवले का खट्टा स्वाद नहीं पसंद होता है। तो वो अक्सर इसका टेस्टी मुरब्बा बनाकर खाना पसंद करते हैं। सभी लोग मुरब्बा बनाने में चीनी का इस्तेमाल होता है, जो कई लोग खाना अवॉइड करते हैंष आइए जानते हैं यहां बिना चीनी और बिना गुड़ के आंवले का मुरब्बा बनाने की रेसिपी…
बनाने की सामग्री
आंवला ( 500 ग्राम)
धागे वाली मिश्री ( 500 ग्राम)
इलायची पाउडर (आधा चम्मच)
चुटकीभर काला नमक (आधा चम्मच से भी कम)
सौंठ पाउडर (आधा चम्मच)
जरूरत अनुसार पानी
सम्बंधित ख़बरें
30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Eye Makeup Tips: अंडर-आई डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए अपनाएं ये प्रो मेकअप ट्रिक्स, मिलेगा क्रीज-फ्री लुक
Kids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
Gen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
फूड रेसिपी से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
बनाने का तरीका
शुगर फ्री आंवले का मुरब्बा बनाने के लिए सबसे पहले आंवलों अच्छी तरह से धो लें।
इसके बाद उसे छिलकर रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
अब अगले दिन आंवलों को अच्छी तरह किसी कपड़े से पोंछकर सूखा लें।
फिर एक कांटे वाली चम्मच से हर एक आंवले में छोटे-छोटे कई छेद बना दें।
इसके बाद एक बर्तन में पानी गर्म होने के लिए चढ़ाएं और जैसे ही पानी गर्म हो जाए।
तो उसमें साबी आंवले डाल दें। इसके बाद लगभग 7 से 8 मिनट के लिए आंवलों को मीडियम आंच पानी में पकाएं।
हालांकि, ऐसा करने से आपके आंवले सॉफ्ट हो जाएंगे।
जब आंवले सॉफ्ट हो जाएं, तो उसे पानी से बाहर निकल कर किसी बर्तन में रख दें।
फिर मीठा टेस्ट देने के लिए आपको धागे वाली मिश्री का इस्तेमाल करना होगा।
इसके लिए आप पहले इसे किसी बेलन या सिलबट्टे की मदद से कूट लें और फिर मिक्सर डालकर उसे पीस लें।
फिर उसमें मिश्री का पाउडर और आंवले डाल दें। फिर पानी मिलाएं और सारी चीजों को हल्के हाथों से अच्छी तरह मिक्स करें।
इसके बाद इसे कम फ्लेम पर ही लगभग 40 से 50 मिनट के लिए पकाएं।
अब इसमें काला नमक, इलायची पाउडर और सौंठ का पाउडर मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।
बस अब आपकी टेस्टी और हेल्दी शुगर फ्री आंवला मुरब्बा बनकर तैयार है।
How to make amla murabba without sugar and gud at home recipe in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














