रात को भिंडी और गोभी के अलावा ये चीज़ें भूलकर भी न खाएं, वरना गैस और ब्लोटिंग जैसी पेट की समस्याएं कर सकती हैं परेशान
खानपान की ऐसी कुछ चीजें हैं जिन्हें डिनर में शामिल किया जाए तो सही तरह से नींद नहीं आ पाती है। यहां जानिए कौनसी हैं ये चीजें जिन्हें रात के समय खाने से करना चाहिए परहेज।
- Written By: सीमा कुमारी
रात के समय किन 5 चीजों का सेवन (सौ.सोशल मीडिया)
अधिकतर लोग रात में हैवी खाना खाना पसंद करते हैं। खासतौर पर भारतीय इस मामले में किसी से कम नहीं हैं। आपको बता दें, रात को दाल या रोटी के साथ दो तरह की सब्जी, रायता, चटनी आदि चीजों का सेवन करते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो, रात का खाना हल्का होना चाहिए।
आपको बता दें, रात में लाइट यानी हल्का भोजन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन, रात को डिनर में कुछ चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। जिससे पाचन तंत्र को नुकसान हो सकता है। ऐसे में आइए डॉक्टर चंद्रित चुघ से जानते है रात के समय किन 5 चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए? आइए जानते है इन चीजों के बारे में।
रात के समय किन 5 चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए :
न करें फूल गोभी का सेवन
डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, रात के खाने में फूल गोभी का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि, फूल गोभी की सब्जी गैस बनाती है। बता दें, फूलगोभी में रफीनोस पाया जाता है जो कि पेट में गैस बनाती है। आप दिन के समय आप फूल गोभी का सेवन कर सकते हैं लेकिन रात के समय फूल गोभी का सेवन करने से बचना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Chironji Benefits: सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का खजाना है चिरौंजी, फायदे जान चौंक जाएंगे आप
Oral Care Tips: सरसों के तेल में नमक मिलाकर कुल्ला करने के फायदे जानकर चौंक जाएंगे! आज़मा कर भी देखिए
Jamun Health Benefits: डायबिटीज का दुश्मन जामुन, कैसे प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए है वरदान? जानिए इसकी खूबियां
Protein Powder For Gym: प्रोटीन पाउडर शुरू करना चाहते हैं तो न करें ये गलती, बिगड़ सकती है आपकी सेहत
चने की दाल का सेवन
आपको बता दें, रात के खाने में फूल गोभी के अलावा, चने की दाल भी खाने से बचना चाहिए। दरअसल चने की दाल में हाई प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है जो कि पाचन तंत्र पर दबाव को बढ़ा सकता है। चने की दाल का सेवन करने से गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
यह भी पढ़ें-पानी नहीं इस तेल से करें सुबह-सुबह कुल्ला, माइग्रेन के अलावा इन समस्याओं से भी मिलेगा छुटकारा
भिंडी का सेवन
रात के खाने में भिंडी खाने से भी गैस और अपच की समस्या हो सकती है, इसी वजह से रात को डिनर में भिंडी का सेवन नहीं करना चाहिए। भिंडी को भी आप लंच टाइम में खा सकते हैं।
राजमा और छोले का सेवन
राजमा और छोले लोगों का पसंदीदा खाना हैं। लोग इसे बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं। लेकिन, रात के खाने में इसे खाने से बचना चाहिए। डिनर में राजमा और छोले खाने से पाचन संबंधी समस्या हो सकती है जैसे गैस ब्लोटिंग आदि. डिनर में राजमा और छोले खाने से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है जिस वजह से पेट में दर्द और गैस की समस्या हो सकती है।
बैंगन का सेवन
रात के खाने में बैंगन खाने से भी बचना चाहिए। बता दें, बैंगन में सोलेनिन पाया जाता है जो कि पाचन को धीमा कर सकता है। इसी वजह से बैंगन खाने से पेट में भारीपन महसूस हो सकता है। इसलिए एक्सपर्ट्स रात को बैंगन खाने से मना करते हैं।
