Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

घनी आइब्रो से निखरता है चेहरा, सही पोषण से बढ़ाएं नेचुरल खूबसूरती, जानिए तरीके

Eyebrow Care At Home: घनी आइब्रो चेहरे की खूबसूरती बढ़ाती हैं। सही पोषण, डाइट और नेचुरल केयर से आइब्रो का घनापन कैसे बढ़ाएं, जानिए आसान और असरदार ब्यूटी टिप्स।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Dec 30, 2025 | 02:02 PM

आइब्रो से बढ़ती है चेहरे की खूबसूरती (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Diet For Eyebrow Growth: चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए कई चीजें मायने रखती है जिसमें ही आंखों के लिए हम कई तरीके अपना सकते है। आंखों की खूबसूरती के साथ हम आइब्रो और पलकों की सुंदरता पर भी ध्यान रखते है। हर किसी के लिए घनी आइब्रो होना चेहरे पर चार चांद लगाने का काम करती है। कहते है कि, जब भौहें ठीक तरह से बनी होती हैं, तो चेहरा अपने आप आकर्षक लगने लगता है।

यहां पर घनी आइब्रो के लिए केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का सहारा लिया जाता है। लेकिन अगर आप अपने खानपान में ही पोषण को शामिल करते है तो, आइब्रो को आकर्षक और घनी बना सकते है।

कई कारणों से आइब्रो को होता है नुकसान

कहते है कि, यहां पर आयुर्वेद में कई कारणों से आइब्रो को नुकसान पहुंचता है। यहां पर आयुर्वेद की मानें तो, भौहों के पतले होने की कई वजहें हो सकती हैं। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर के ऊतक और प्रणालियां स्वाभाविक रूप से कमजोर होने लगती हैं, जिससे बालों की जड़ें भी कमजोर हो जाती हैं। इसके अलावा, हार्मोन में बदलाव, शरीर में पोषक तत्वों की कमी, ज्यादा तनाव और त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी आइब्रो के झड़ने या पतली होने का कारण बन सकती हैं। विज्ञान भी मानता है कि जब बालों की जड़ों तक सही पोषण नहीं पहुंचता, तो उनकी ग्रोथ धीमी हो जाती है और बाल पतले दिखने लगते हैं।

इन तरीकों से नारियल तेल से दें भौहों को पोषण

आप नारियल तेल का इस्तेमाल करते हुए भौहों को पोषण दे सकते है यहां पर यह जरूरी और प्रभावी तरीका है जो काम आता है।

1- आयुर्वेद में नारियल तेल को भौहों के लिए एक सरल लेकिन प्रभावी उपाय माना गया है। नारियल तेल को आयुर्वेद में केश वर्धक यानी बालों की वृद्धि बढ़ाने वाला बताया गया है। यह तेल ठंडा होता है, जो त्वचा के ज्वलन को शांत करता है और बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है। जब नारियल तेल आइब्रो पर लगाया जाता है, तो यह धीरे-धीरे त्वचा के अंदर समाकर बालों की जड़ों तक पहुंचता है। वहां यह सूखी और कमजोर जड़ों को नमी देता है, जिससे नई ग्रोथ के लिए सही माहौल बनता है।

2- विज्ञान की मानें तो, नारियल तेल में मौजूद फैटी एसिड बालों के रोमछिद्रों को पोषण देते हैं। ये फैटी एसिड बालों की जड़ों में जाकर उन्हें टूटने से बचाते हैं और बालों को मजबूत बनाते हैं। इसके अलावा, नारियल तेल में पाया जाने वाला विटामिन ई त्वचा और बालों की कोशिकाओं की मरम्मत करता है। जब आइब्रो की त्वचा स्वस्थ रहती है, तो वहां नए बाल उगने की संभावना भी बढ़ जाती है।

3- नारियल तेल का एक और बड़ा फायदा यह है कि यह आइब्रो की त्वचा में रक्त संचार को बेहतर करता है। जब भौहों की त्वचा में हल्की गर्माहट महसूस होती है, तो वहां खून का प्रवाह बढ़ जाता है। बेहतर रक्त संचार से बालों की जड़ों तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व आसानी से पहुंचते हैं, जिससे बालों की ग्रोथ धीरे-धीरे मजबूत होने लगती है।

4- इसके साथ ही, नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण भी होते हैं। यह आइब्रो की त्वचा को संक्रमण से बचाने में मदद करता है। कई बार त्वचा में हल्की खुजली, रूखापन या इंफेक्शन होने से भी बाल झड़ने लगते हैं। नारियल तेल इन समस्याओं को कम करके त्वचा को साफ और स्वस्थ बनाए रखता है, जिससे आइब्रो की ग्रोथ बिना रुकावट आगे बढ़ती है।

ये भी पढ़ें- लाल या नारंगी: जिस गाजर को आप नजरअंदाज कर रहे हैं, वही है असली सुपरफूड, जान लें ये बड़े अंतर

5- अगर नारियल तेल के साथ आयुर्वेद में बताई गई मेथी जैसी प्राकृतिक चीजों को जोड़ा जाए, तो इसका असर और बेहतर हो सकता है। मेथी में प्रोटीन और आयरन जैसे तत्व होते हैं, जो बालों की जड़ों को अतिरिक्त ताकत देते हैं।

आईएएनएस के अनुसार

Ways to make eyebrows thicker through proper nutrition

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 30, 2025 | 02:02 PM

Topics:  

  • Beauty Tips
  • Lifestyle News
  • Skin Care Tips

सम्बंधित ख़बरें

1

नए साल पर नो झंझट! बिना ओवन के नए साल पर बनाएं ये परफेक्ट और टेस्टी डेजर्ट

2

शांत शुरुआत चाहते हैं? जानिए बिना पार्टी के न्यू ईयर मनाने के बेहतरीन तरीके, है ये खास

3

डेली से फेस्टिव तक, ये कॉटन साड़ी डिजाइन देंगे परफेक्ट रॉयल लुक, हर फंक्शन में आजमा कर देखिए

4

नए साल के जश्न में बनाएं पीनट बटर-बनाना सैंडविच, जानिए इसे बनाने का तरीका

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.