नए साल के जश्न में बनाएं पीनट बटर-बनाना सैंडविच, जानिए इसे बनाने का तरीका
Peanut Butter Sandwich: बच्चों को नए साल पर आप कुछ टेस्टी सा सरप्राइज देना चाहते है तो आपको हम पीनट बटर बनाना सैंडविच के बारे में बता रहे है।
- Written By: दीपिका पाल
Updated On:
Dec 28, 2025 | 02:53 PM
पीनट बटर-बनाना सैंडविच (सौ.सोशल मीडिया)
Peanut Butter-Banana Sandwich Recipe: नया साल आने में कुछ दिन जहां पर शेष बच गए है वहीं पर यह दिन हर किसी के लिए बेहद ही खास होता है। नए साल में हर कोई जश्न मनाने के लिए तैयार रहता है तो वहीं पर इसके लिए कई लोग फूड में नया ट्राई करते है। बच्चों को नए साल पर आप कुछ टेस्टी सा सरप्राइज देना चाहते है तो आपको हम पीनट बटर बनाना सैंडविच के बारे में बता रहे है। यहां पर सैंडविच ना सिर्फ टेस्ट में बहुत खास होता है।
जानिए सैंडविच बनाने का तरीका
यहां पर आप कुछ सामग्रियों की मदद से सैंडविच को बना सकते है जो इस प्रकार है…
क्या चाहिए सामग्री
सम्बंधित ख़बरें
Cranberry: इस एक फल को रोजाना खाएंगे, तो बने रहेंगे जवां; बढ़ती उम्र भी थम जाएगी
Vitamin C Serum At Home: इन पांच चीजों से घर पर ही बनाएं विटामिन C सीरम, दमक उठेगा चेहरा
Hair Oil Effects: बालों में रातभर तेल लगाकर रखना चाहिए या नहीं? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Summer Drink Recipe: क्या आपने ट्राई की केरल की पॉपुलर कुलुक्की शरबत? नोट करें रेसिपी
ब्रेड स्लाइस, पीनट बटर, पके केले और मक्खन. सभी चीजें आसानी से मिल जाती हैं और जल्दी तैयार हो जाती हैं।
ये भी पढ़ें- सर्दी में सिर्फ मक्के की रोटी ही नहीं बनाएं टेस्टी मक्के की बाटी, जानिए बस ये आसान रेसिपी
जाने बनाने का तरीका
- अब सबसे पहले ब्रेड स्लाइस को लें और उस पर हल्का सा मक्खन लगाएं इसके बाद तवे को गर्म करें और ब्रेड स्लाइस को हल्का सेंक लें।
- इससे ब्रेड क्रिस्पी हो जाएगी और सैंडविच का टेस्ट और बढ़ जाएगा।
- अब पके केले को छील कर पतले-पतले स्लाइस में काट लें, केले सैंडविच को मिठास और पौष्टिकता दोनों देंगे।
- ब्रेड स्लाइस पर 1-2 चम्मच पीनट बटर डालें और अच्छी तरह फैला दें।
- पीनट बटर प्रोटीन और हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है, जो बच्चों के लिए एनर्जी का अच्छा स्रोत हैय़
- अब पीनट बटर पर केले के स्लाइस रखें और ऊपर से दूसरी ब्रेड स्लाइस को रख दें,इसे बीच में से काट लें ताकि बच्चे आसानी से खा सकें.
- पीनट बटर-बनाना सैंडविच को बच्चे ब्रेकफास्ट में पसंद करेंगे. यह ना सिर्फ टेस्टी है बल्कि हेल्दी भी है।आप इसे रंग-बिरंगे प्लेट में सजाकर बच्चों को न्यू ईयर पर सरप्राइज कर सकते हैं. यह एक आसान और झटपट रेसिपी है जिसे बच्चे और बड़े दोनों पसंद करेंगे.
Make peanut butter banana sandwiches to celebrate new years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Dec 28, 2025 | 02:53 PM
