- Hindi News »
- Health »
- Ways To Eat Sabja Seeds In Summer
गर्मी के मौसम में सब्जा सीड्स रखेगा आपको हेल्दी, जानिए कैसे करें इसका सेवन
सब्जा सीड्स में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते है। यह शरीर को अंदर से ठंडा रखने का काम करता है। इस बीज में प्रोटीन, जरूरी फैट और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होते है। गर्मियों में सब्जा सीड्स का सेवन बड़ा फायदेमंद होता है।
- Written By: सीमा कुमारी

इस तरीके से करें सब्जा सीड्स का सेवन (सौ.सोशल मीडिया)
Sabja Seeds: भारत के हर घर में तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है। औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी के पौधे की जड़ी-बूटियां बहुत ही स्वास्थ्यवर्धक मानी जाती हैं इसके साथ ही, तुलसी के बीजों के फायदे भी कमाल के है। तुलसी के बीजों को सब्जा सीड्स भी कहा जाता है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, सब्जा सीड्स में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते है। यह शरीर को अंदर से ठंडा रखने का काम करता है। इस बीज में प्रोटीन, जरूरी फैट और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होते है। आज हम इस आर्टिकल के जरिए गर्मियों में सब्जा सीड्स को खाने के 5 आसान और अनोखे तरीके बताने जा रहे हैं।
इस तरीके से करें सब्जा सीड्स का सेवन :
सम्बंधित ख़बरें
Sunglasses Buying Tips: कहीं आपका चश्मा सिर्फ स्टाइल तो नहीं? खरीदने से पहले जान लें कौन सा है बेस्ट
Brown vs White Bread: ब्राउन ब्रेड या व्हाइट ब्रेड, कौन है ज्यादा हेल्दी? कंफ्यूज हैं, तो पढ़ें ये रिपोर्ट
Heart Attack Symptoms: कम उम्र में क्यों बढ़ रहा है हार्टअटैक का खतरा, क्या है कारण और कैसे रखें सेहत का ख्याल
Full Body Workout: जिम जाने का टाइम नहीं है, तो ये 5 मिनट का एक्सरसाइज आपको देगा फिट बॉडी और लंबी उम्र
गोंद कतीरा के साथ सब्जा सीड्स
गर्मियों में गोंद कतीरा पेट को ठंडा रखता है और पाचन को भी बेहतर बनाता है। ऐसे में अगर आप गोंद कतीरा के साथ सब्जा सीड्स का सेवन करते हैं को आपको फायदा मिलेगा।
इसके लिए 4 चम्मच भिगोए हुए गोंद कतीरा में 1 चम्मच सब्जा सीड्स और आधा चम्मच मिश्री पाउडर मिलाएं। इस मिश्रण का सेवन दिन के समय करें।
सब्जा और गोंद कतीरा का ये मिश्रण गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा कर सकता है। सब्जा सीड्स का सेवन शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है, जिससे डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है।
शिकंजी के साथ सब्जा सीड्स
गर्मियों में हम सभी शिकंजी खूब पीते है। आप शिकंजी के साथ भी सब्जा सीड्स का इस्तेमाल कर सकते है। आप एक गिलास शिकंजी में भिगोए हुए सब्जा सीड्स मिला लें। सब्जा सीड्स की सबसे अच्छी बात यह है कि यह वजन कंट्रोल के लिए भी बेस्ट है।
दही के साथ करें सब्जा सीड्स का सेवन
एक्सपर्ट्स के अनुसार, सब्जा सीड्स पोषक तत्वों से भरपूर होता है इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम के साथ अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो आपके पाचन को दुरुस्त रखने में सहायक हो सकते हैं। 1 कटोरी दही में आप 1 चम्मच भिगोए हुए सब्जा सीड्स को मिलाकर खा सकते हैं। इससे पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी और पेट ठंडा रहेगा। दही का स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें शहद भी मिला सकते हैं।
फ्रूट्स के साथ इस तरीके से खाएं
सब्जा सीड्स का सेवन आप फ्रूट्स के साथ भी साथ कर सकते हैं। सब्जा सीड्स में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसे आप फलों के साथ मिलाकर खाते हैं तो इसके फायदे दोगुने हो जाएंगे। आपको जो भी फल पसंद हो उसके ऊपर आप सब्जा सीड्स डालकर खा सकते हैं।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
खाली पेट ही पीएं
सब्जा सीड्स का सेवन आप खाली पेट भी कर सकते हैं। सब्जा सीड्स में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती हैं। ऐसे में इसे हमेशा भिगोकर ही खाना चाहिए। इसे खाली पेट खाना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
Ways to eat sabja seeds in summer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Jabalpur News: निसर्ग रिसोर्ट के स्वीमिंग पूल की स्लाइड में करंट की वजह से युवक की मौत; पुलिस ने बंद कराया पूल
May 25, 2026 | 04:16 PMSurya Dev Remedies : कैसे दूर होगी दरिद्रता? सूर्य देव को अर्पित करें ये विशेष वस्तुएं, पलट जाएगी किस्मत
May 25, 2026 | 04:13 PMझरने के नीचे ‘गब्बर’ का रोमांस! हसीन वादियों में पत्नी संग शिखर धवन की ये केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर हुई वायरल
May 25, 2026 | 04:10 PMतुकाराम मुंढे का फिर हुआ तबादला, ट्रांसफर की सिल्वर जुबली; जानें अब तक हुए तबादलों का पूरा सफर
May 25, 2026 | 04:09 PMगुलमर्ग रोपवे में खराबी से हड़कंप, आसमान में अटकीं 300 लोगों की सांसें! रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना- VIDEO
May 25, 2026 | 04:09 PMनासिक सेंट्रल जेल के अफसरों ने कुख्यात कैदी के साथ की पार्टी; सरकारी बंगले पर ‘जाम छलकाने’ का वीडियो वायरल
May 25, 2026 | 04:08 PMSunglasses Buying Tips: कहीं आपका चश्मा सिर्फ स्टाइल तो नहीं? खरीदने से पहले जान लें कौन सा है बेस्ट
May 25, 2026 | 03:57 PMवीडियो गैलरी

सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM













