-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Putin Lashes Out Us Ban Russian Oil Threatens Trump Response
‘हम नहीं झुकेंगे…’ ,रूसी तेल कंपनियों पर अमेरिकी बैन पर भड़के पुतिन, ट्रंप को दे दी धमकी
- Written By: अक्षय साहू
Russia-US Tensions: व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के बैन पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि रूस कभी दबाव में नहीं आएगा और इसका आर्थिक प्रभाव नगण्य रहेगा, ऊर्जा क्षेत्र आत्मविश्वासी है।

व्लादिमीर पुतिन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Putin on US Ban: रूस की प्रमुख तेल कंपनियों पर अमेरिका के बैन पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि मॉस्को कभी भी वाशिंगटन या किसी अन्य देश के दबाव में नहीं आएगा। उन्होंने यह चेतावनी दी कि रूस की सीमा में किसी भी तरह के आक्रमण का “बहुत गंभीर और कठोर” जवाब दिया जाएगा।
अमेरिका के बैन पर टिप्पणी करते हुए, पुतिन ने इसे “गलत” और “कुछ नतीजे” वाला कदम बताया, लेकिन यह भी स्पष्ट किया कि इस कदम का रूस की आर्थिक स्थिति पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि रूस का ऊर्जा क्षेत्र अब भी पूरी तरह से आत्मविश्वासी है।
अमेरिका को भी होगी परेशानी: पुतिन
पुतिन ने कहा कि, यह निश्चित रूप से रूस पर दबाव डालने की कोशिश है। लेकिन कोई भी स्वाभिमानी देश या व्यक्ति दबाव में कोई फैसला नहीं करता। पुतिन ने यह भी बताया कि वैश्विक ऊर्जा संतुलन में गड़बड़ी से कीमतें बढ़ सकती हैं, जो अमेरिका जैसे देशों के लिए, खासकर उनके घरेलू राजनीतिक माहौल के बीच, मुश्किल खड़ी कर सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Strait of Hormuz में फिर भड़की जंग की आग! ईरान ने 3 तेल टैंकरों को बनाया निशाना, दुनिया भर में हड़कंप
PoK में 14 मौतों के बीच पाक रक्षा मंत्री का विवादित बयान, प्रदर्शनकारियों को बताया भारत जैसा दुश्मन
PoK Election Result: हंगामे और हिंसा के बीच नवाज शरीफ की पार्टी ने पहले दौर में लहराया परचम
ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर दागीं मिसाइलें, शांति वार्ता के बीच भड़का तनाव; हाई अलर्ट पर US सेना
रूसी राष्ट्रपति की यह कड़ी प्रतिक्रिया अमेरिका द्वारा रूस की दो सबसे बड़ी तेल कंपनियों, रोसनेफ्ट और लुकोइल, पर प्रतिबंध लगाने के बाद आई है, जिसका मकसद मॉस्को की युद्ध वित्तपोषण रोकना और यूक्रेन में संघर्ष समाप्ति को प्रोत्साहित करना है। यह कदम उस वक्त आया है जब रूस ने बड़े पैमाने पर परमाणु हथियारों की ट्रेनिंग ड्रिल की है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, यह बहुत बड़े प्रतिबंध हैं। ये रूस की दो प्रमुख तेल कंपनियों के खिलाफ हैं, और हमें उम्मीद है कि ये ज्यादा देर तक नहीं रहेंगे। हमें उम्मीद है कि युद्ध जल्द खत्म हो जाएगा। मुझे लगा अब इसका सही समय है।
यह भी पढ़ें: ‘वेस्ट बैंक पर कब्जा किया…तो,’ इजरायल की इस हरकत पर भड़के ट्रंप के डिप्टी, नेतन्याहू को दे दी धमकी
सोच-समझकर यूक्रेन को दे टॉमहॉक मिसाइल
इसके अलावा पुतिन ने इस रिपोर्ट पर भी प्रतिक्रिया दी। जिसमें अमेरिका द्वारा यूक्रेन को 3,000 किमी तक मारक टॉमहॉक मिसाइल देने की बात कही जा रही थी। पुतिन ने कहा कि यह एक गंभीर मुद्दा है, अगर अमेरिका ऐसा करता है तो रूस अमेरिका के सारे रिश्ते खत्म हो जाएंगे। यदि इन्हें रूस पर प्रयोग किया गया तो हमारा जवाब बेहद गंभीर होगा,उन्हें इस पर सोच‑विचार करना चाहिए।
Putin lashes out us ban russian oil threatens trump response
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चूहे ने बजाया महालक्ष्मी एक्सप्रेस का फायर अलार्म, मृत चूहे से शॉर्ट सर्किट, 1 घंटे बाधित रही ट्रेन
Jul 29, 2026 | 08:55 AMरीवा में आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Jul 29, 2026 | 08:45 AMकमरा खाली कराने से भड़का था सिरफिरा: MIDC में पूर्व किरायेदार ने मचाया उत्पात, नंदनवन निवासी महिला की हत्या
Jul 29, 2026 | 08:45 AMCWG 2026 Day 7: आज ग्लासगो में भारत के लिए ‘मेडल डे’, यहां देखें सभी मैचों और फाइनल्स का पूरा शेड्यूल
Jul 29, 2026 | 08:42 AMमुंबई के पाताल लोक टनल प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, ऑरेंज गेट की 650 मीटर खुदाई पूरी, 5 मिनट में तय होगा सफर
Jul 29, 2026 | 08:34 AMStrait of Hormuz में फिर भड़की जंग की आग! ईरान ने 3 तेल टैंकरों को बनाया निशाना, दुनिया भर में हड़कंप
Jul 29, 2026 | 08:33 AMSOP के मुताबिक चलाई पैलेट गन, CRPF की रिपोर्ट में फोर्स ग्रेडिएंट पर बड़ा खुलासा, दिल्ली पुलिस ने दी मंजूरी!
Jul 29, 2026 | 08:31 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM













