Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लंबी उम्र तक बाज़ की तरह तेज़ नज़र चाहिए, तो अपनी डाइट में शामिल करें ये सब्जियां

आंखें हमारे शरीर का सबसे जरूरी हिस्सा हैं और इनकी देखभाल करना बेहद जरूरी है। सर्दियों में मिलने वाली कई सब्जियां पोषण से भरपूर होती हैं और आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार हो सकती हैं।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Jan 16, 2025 | 06:31 PM

आंखों की रोशनी बढ़ाने में फायदेमंद ये सब्जियां, (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Food For Eyesight: आज कल की डिजिटल युग में लंबे समय तक स्मार्टफोन, टेलीविजन और कंप्यूटर स्क्रीन पर काम करने के चलते ज्यादातर लोग आंखों से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं। आंखें हमारे शरीर का सबसे जरूरी हिस्सा हैं और इनकी देखभाल करना बेहद जरूरी है। सर्दियों में मिलने वाली कई सब्जियां पोषण से भरपूर होती हैं और आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार हो सकती हैं। ऐसे में आइए जानते इन सर्दियों के बारे में-

आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार सब्जियां 

पालक का सेवन

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए पालक का सेवन फायदेमंद होता है। ये तो आप जानते ही हैं। पालक में ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो आंखों की सेहत को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं। ये पोषक तत्व आंखों को हानिकारक यूवी किरणों और प्रदूषण से बचाते हैं। पालक में आयरन और विटामिन-C भी होते हैं, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है।

गाजर का सेवन

गाजर आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सबसे लोकप्रिय सब्जियों में से एक है। इसमें विटामिन-A और बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो रेटिना की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यह न सिर्फ आंखों की थकान कम करता है, बल्कि रात्रि अंधता को भी रोकने में मदद करता है। ऐसे में गाजर का सेवन सर्दियों में जरूर करना चाहिए।

शकरकंद का सेवन

शकरकंद का सेवन भी आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए बड़ा फायदेमंद होता है। शकरकंद में बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जो विटामिन-A का अच्छा स्रोत है. यह आंखों की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। शकरकंद में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में भी मदद कर सकता है।

बथुआ का सेवन

बथुआ का सेवन आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है। आपको बता दें, बथुआ एक स्वास्थ्यवर्धक पत्तेदार सब्जी है, जिसमें विटामिन-A, ल्यूटिन और आयरन की प्रचुरता होती है। यह आंखों की सूजन को कम करने और दृष्टि को सुधारने में सहायक है। सर्दियों के मौसम में बथुआ आसानी से मिल जाता है और इसे सब्जी या पराठे के रूप में सेवन किया जा सकता है।

मटर का सेवन

हरी मटर का सेवन भी आंखों के लिए अच्छा होता है। हरी मटर सर्दियों के मौसम में आसानी से मिल जाती है और इसमें जिंक, विटामिन-C और विटामिन-E जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। ये तत्व आंखों की मांसपेशियों को सशक्त बनाते हैं और दृष्टि को सुधारने में मदद करते हैं। मटर में मौजूद ये पोषक तत्व रेटिना को क्षति से बचाने में सहायक होते हैं।

हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –

ब्रोकली का सेवन

आंखों के लिए ब्रोकली भी फायदेमंद होती हैं। ब्रोकली में भरपूर मात्रा में विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आंखों को फ्री रेडिकल्स से होने वाले डैमेज से बचाते हैं। ब्रोकली में सल्फोराफेन भी पाया जाता है, जो आंखों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।

 

Vegetables helpful in improving eyesight

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 16, 2025 | 06:31 PM

Topics:  

  • eyesight Tips

सम्बंधित ख़बरें

1

शरीर का दर्पण होती है आंखें, हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को लेकर करती हैं अलर्ट

2

भूलकर भी नजरअंदाज न करें आंखों की ये 5 बीमारियां, जीवनभर के लिए छिन सकती हैं रोशनी

3

नेत्रहीन मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण, खराब कॉर्निया ट्रांसप्लांट कराकर भी देख सकेंगे दुनिया

4

बच्चों की आंखों को हेल्दी बनाता है ओमेगा-3 फैटी एसिड का सेवन, नई रिसर्च में हुआ खुलासा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.