Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रोजाना सुबह खाली पेट पीएं ये हर्बल ड्रिंक, शरीर को एनर्जी देने के साथ इम्यूनिटी को करता है बूस्ट

Benefits of Basil Water: अगर ठंड के मौसम में सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से दूर बनाना चाहते है तो, तुलसी जल जैसे हर्बल ड्रिंक का सेवन कर सकते है। इसका सेवन नियमित करने से फायदा मिलता है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Dec 22, 2025 | 06:58 AM

तुलसी जल के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Benefits of Basil Water: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में कई बीमारियां और संक्रमण बढ़ते है जिनसे बचाव रखना जरूरी होता है। सुबह की अच्छी शुरुआत की जाए तो पूरे दिन ताजगी और सेहत बनी रहती है। दिन की शुरुआत अच्छी औऱ हेल्दी रहे इसके लिए लोग दिन की शुरुआत गर्म पानी, चाय या दूसरे पेय से करते है। इससे अलग आयुर्वेद में कई हर्बल ड्रिंक्स के बारे में जानकारी दी गई है जो शरीर को न केवल एनर्जी देता है और इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। अगर ठंड के मौसम में सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से दूर बनाना चाहते है तो, तुलसी जल जैसे हर्बल ड्रिंक का सेवन कर सकते है।

औषधीय गुणों वाली जड़ी-बूटी है तुलसी

यहां पर बात करें तो, तुलसी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसे हिंदू धर्म में माता का दर्जा भी दिया है वहीं पर पौराणिक कथाओं में इसका उल्लेख मिलता है। यहां पर तुलसी जल की बात की जाए तो, यह एक सरल आयुर्वेदिक हर्बल ड्रिंक है, जो तुलसी की पत्तियों से बनाया जाता है। इसे रोजाना सुबह खाली पेट पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इसे लेकर आयुर्वेदाचार्य कहते है कि, तुलसी जल के नियमित सेवन से एक-दो नहीं बल्कि अनगिनत लाभ मिलते हैं।

तुलसी जल पीने से मिलते है फायदे

सेहत के लिए तुलसी जल पीने के कई सारे फायदे मिलते है जो इस प्रकार है…

सम्बंधित ख़बरें

Eye Makeup Tips: अंडर-आई डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए अपनाएं ये प्रो मेकअप ट्रिक्स, मिलेगा क्रीज-फ्री लुक

Kids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स

Gen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड

सिर्फ एक देसी दाल… और शरीर में प्रोटीन की कमी से लेकर पथरी तक पर असर आयुर्वेद भी मानता है इसे सेहत का खजाना

1- तुलसी का सेवन करने से पाचन में फायदा मिलता है। कहते है कि, तुलसी जल का सेवन करने से पाचन अग्नि जागती है और भोजन सुचारू रूप से पच जाता है। यह पेट को हल्का रखता है, कब्ज और गैस जैसी समस्याओं से राहत देता है।

2- अगर आप तुलसी जल का सेवन करते है तो वजन कंट्रोल में रहता है और शरीर में एनर्जी बनी रहती है।सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि तुलसी जल पूरे शरीर को भीतर से डिटॉक्स करता है, विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है।

3-तुलसी में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाते हैं। इससे सर्दी-खांसी और संक्रमण से बचाव होता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है, एसिडिटी और अपच की समस्या दूर होती है।यह पूरे शरीर को निरोगी बनाने में अहम भूमिका निभाता है। तुलसी जल तनाव कम करता है, त्वचा चमकदार बनाता है और शरीर में ताजगी लाता है।

ये भी पढ़ें- मेनोपॉज की समस्या को दूर करने में फायदेमंद है मोरिंगा, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

जानिए तुलसी जल बनाने का तरीका

अगर आप तुलसी जल का सेवन करना चाहते है तो इसे आसानी से घर पर बना सकते है।इसके लिए एक गिलास पानी में 10 से 15 ताजी तुलसी की पत्तियां डालें। इसे रात भर भिगो दें या सुबह 5-10 मिनट तक उबालें। उबालने के बाद ठंडा होने दें और छानकर पी लें। चाहें तो स्वाद के लिए इसमें थोड़ा शहद या नींबू मिला सकते हैं, लेकिन सादा ही सबसे फायदेमंद होता है। तुलसी जल खाली पेट पीने से अधिक फायदा होता है।

इस तरह ही तुलसी जल को नियमित पीने से शरीर प्राकृतिक रूप से मजबूत बनता है। आज की भागदौड़ भरी लाइफ में यह आसान उपाय अपनाकर स्वास्थ्य को बेहतर रखा जा सकता है। ऐसे में वैद्य से सलाह लेकर इसे दिनचर्या में शामिल करना फायदेमंद है।

आईएएनएस के अनुसार

Tulsi water provides energy to the body and boosts immunity

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 22, 2025 | 06:58 AM

Topics:  

  • Basil Leaves
  • Health News
  • Lifestyle News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.