गहत की दाल सेहत के लिए महा औषधि से कम कहां, जानिए इस दाल की खासियतें और शामिल करें अपनी डाइट में
उत्तराखंड में सर्दी के मौसम में गहत की दाल खाना काफी फायदेमंद माना जाता है। गहत की दाल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ऐसे में आइए जानते है इस दाल से मिलने वाले फायदे।
- Written By: सीमा कुमारी
गहत यानी कुलथी दाल के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Kulthi dal Benefits: दाल भारतीय खाने का एक अहम हिस्सा हैं। बिना दाल के भारतीय खाना अधूरी मानी जाती हैं। वैसे तो, मार्केट में कई तरह की दालें मिलती हैं, जिसमें कुलथी यानी हॉर्स ग्राम की दाल भी शामिल है। कुलथी की दाल का सेवन लोग कम मात्रा में करते हैं, जबकि कई लोगों को तो इस दाल का नाम भी नहीं पता होता है। लेकिन, क्या आपको पता है आयुर्वेद में कुलथी की दाल को सेहत का खजाना माना जाता है।
गहत, यानी कुलथी दाल एक प्रोटीन रिच दाल है जो उत्तराखंड में खूब खाई जाती है। इसमें फाइबर, मिनरल्स और विटामिन की मात्रा अधिक होती है और इसमें सभी दालों की तुलना में कैल्शियम की मात्रा सबसे ज्यादा होती है। ऐसे में आइए जानते है इस दाल से मिलने वाले फायदों के बारे में जानकर हैरान हो जाएंगे।
गहत यानी कुलथी दाल को खाने से मिलते हैं ये फायदे :
सम्बंधित ख़बरें
Screen Time Effects: आंखों से लेकर दिमाग तक, ज्यादा स्क्रीन टाइम कैसे बिगाड़ सकता है आपकी सेहत?
Dengue Platelets: डेंगू में क्यों कम हो जाते हैं प्लेटलेट्स? क्या QDENGA वैक्सीन कर सकती है बचाव
Hair Fall Diet: क्या आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं? बस डाइट में शामिल लें ये 5 चीजें, फिर देखिए कमाल
Thyroid Diet: क्या आप भी हैं थायराइड के मरीज? आज ही डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, मिलेंगे ढेरों फायदे
हड्डियों और जोड़ों के लिए फायदेमंद
गहत की दाल में कैल्शियम और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और अर्थराइटिस जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है। ऐसे में इसका सेवन हड्डियों और जोड़ों के लिए फायदेमंद होता है।
किडनी स्टोन में फायदेमंद
अगर आपको किडनी स्टोन की समस्या है, तो आप सर्दी के मौसम में गहत की दाल का सेवन जरूर करना चाहिए। गहत की दाल में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होता है, साथ ही यह शरीर से गंदगी बाहर निकालने वाले गुणों से भी समृद्ध होती है।
इसलिए किडनी से पथरी को बाहर निकालने में मदद करता है। गहत की दाल मूत्रवर्धक यानी पेशाब को बढ़ावा देने का कार्य करती है। इसे खाने से पेशाब के माध्यम से किडनी स्टोन निकालने में मदद मिलती है।
पाइल्स में मिलती है राहत
मेडिकल एक्सपर्टों के मुताबिक जो लोग पाइल्स की समस्या से जूझ रहे हैं, उनके लिए गहत की दाल का सेवन करना फायदेमंद रहता है। इसके लिए वे रात में कुलथी की दाल को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह उठने पर उसका पानी पी लें। ऐसा करने से पाइल्स के दर्द में काफी राहत मिल जाती है। साथ ही रेक्टम की नसों में सूजन भी कम हो जाती है।
मौसमी बीमारियों से होता है बचाव
आयुर्वेदाचार्यों का कहना है कि खांसी, जुकाम, बुखार जैसी मौसमी बीमारियों से लड़ने में भी कुलथी की दाल बेहद गुणकारी है। इसके सेवन से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे बीमारियां दूर भाग जाती हैं।
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में कुलथी की दाल की कोई सानी नहीं है। पेट की गड़बड़ी से जूझ रहे लोगों को भी इस दाल के सेवन से बहुत आराम मिलता है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
पाचन तंत्र को सुधारने में करे मदद
आपको बता दें, गहत की दाल में मौजूद फाइबर कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है। इसके सेवन से पाचन-तंत्र दुरुस्त होती है और पेट को हल्का बनाए रखता हैं।
