पेट दर्द या पेशाब में जलन? किडनी स्टोन का बन सकता है खतरा, जानें आयुर्वेदिक उपाय
Kidney Stone Treatment: किडनी स्टोन की वजह से शरीर में कई समस्याएं हो सकती हैं जिसका समय रहते इलाज करना बहुत ही जरूरी है। अगर आप भी किडनी स्टोन की समस्या से जूझ रहे हैं तो आयुर्वेदिक उपाय अपनाएं।
- Written By: प्रीति शर्मा
किडनी स्टोर (सौ. फ्रीपिक)
Kidney Stone: आज के समय में किडनी से जुड़ी समस्या या पथरी आम हो गई है। यह हर उम्र के लोगों को परेशान करती है। वहीं इसके कुछ लक्षणों को नजरअंदाज करना सेहत के साथ खिलवाड़ हो सकता है। इन लक्षणों की पहचान करके समय पर इलाज करना किडनी स्टोर की समस्या को कम कर सकता है। इसके लिए आप आयुर्वेद के उपायों की मदद भी ले सकते हैं।
पेट में दर्द, पेशाब में जलन या खून पथरी के शुरुआती लक्षण हैं। आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा के अनुसार सही खान पान, पर्याप्त पानी और घरेलू उपाय की मदद से पथरी बनने से रोका जा सकता है।
पथरी के सबसे बड़े कारण में पानी की कमी, ज्यादा नमक, चाय कॉफी और कोल्ड ड्रिंक का सेवन, चॉकलेट और मूंगफली जैसे ऑक्सलेट वाली चीजें, लंबे समय तक पेशाब रोकना और तली भुनी या फास्ट फूड का ज्यादा सेवन है।
सम्बंधित ख़बरें
Kitchen Ingredients: किचन में ही है एसिडिटी का इलाज, इन मसालों के इस्तेमाल से तुरंत मिलेगी पेट की जलन से राहत
Jackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
First Aid Tips: घर में अचानक आ जाए मेडिकल इमरजेंसी, तो पैनिक होने की बजाए इन तरीकों से बचा सकते है जान
MP Deputy CM Hospitalized: एमपी के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा अस्पताल में भर्ती, लू लगने के कारण बिगड़ी तबीयत
इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
पीठ में दर्द, कमर में दर्द, पेशाब में जलन, बार बार पेशाब लगना, जी मिचलाना, भूख न लगना जैसे लक्षणों को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। पथरी से डरने की बजाय इसका बचाव करना जरूरी है।
यह भी पढ़ें:-पेट दर्द से खांसी तक, अजवाइन क्यों है हर घर की जरूरी दवा?
आयुर्वेद के आसान उपाय
आयुर्वेद के अनुसार दिन में कम से कम दो से तीन लीटर पानी पीना चाहिए। सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू निचोड़कर पिएं। इसके अलावा नारियल पानी, तरबूज, खीरा, ककड़ी, मूंग दाल, खिचड़ी का सेवन करना फायदेमंद होता है।
रोजाना वॉक है जरूरी
इसके अलावा जीरा, धनिया और सौंफ का पानी उबालकर पीना अच्छा माना जाता है। रोजाना वॉक पर जाना सेहत में सुधार लाता है। अगर आपके कमर में तेज दर्द होता है तो बोलत में गर्म पानी भरकर सेंक लें। इन सरल उपायों की मदद से पथरी बनने की संभावना कम हो सकती है।
अगर दर्द बिल्कुल सहन न हो पेशाब बंद हो जाए, तेज बुखार आए या उल्टी न रुके तो बिना देर किए डॉक्टर के पास चाहिए। साथ ही नमक का सेवन कम, पानी ज्यादा पिएं, पेशाब कभी न रोकें और तली-मसालेदार चीजों से दूरी बनाकर रखें।
