- Hindi News »
- Health »
- Suryabhedi Pranayama Provides Relief From Sinus Problems In Winter
सर्दियों में साइनस की समस्या से निजात दिलाता है ये प्राणायाम, योग एक्सपर्ट से जानिए करने का तरीका
Surya Bhedi Pranayama Benefits: सर्दियों में सूर्यभेदन प्राणायाम का अभ्यास बेहद लाभकारी है। यह प्राणायाम करने से शरीर को अंदरूनी और बाहरी रूप से फायदा मिलता है।
- Written By: दीपिका पाल

सूर्यभेदी प्राणायाम (सौ. सोशल मीडिया)
Surya Bhedan Pranayama For Sinus Relief: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में ठंडे तापमान का असर कभी कम तो कभी ज्यादा हो जाता है। इस कम तापमान की वजह से सेहत से जुड़ी कई समस्याएं खड़ी हो जाती है। इसमें हाथ-पैर ठंडे पड़ना, बार-बार जुकाम, सिरदर्द और जोड़ों में दर्द की समस्या सबसे आम समस्या है। इन आम समस्याओं के लिए कई लोग दवाईयों का सहारा लेते है लेकिन यह कई मायनों में सही नहीं होता है।
आप योगासन और प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल कर इन समस्याओं से निजात पाई जा सकती है। सर्दियों में सूर्यभेदन प्राणायाम का अभ्यास बेहद लाभकारी है। यह प्राणायाम करने से शरीर को अंदरूनी और बाहरी रूप से फायदा मिलता है।
अंदरूनी गर्माहट देता है सूर्यभेदन प्राणायाम
योगा एक्सपर्ट बताते है कि, सबसे कारगर और सरल उपाय सूर्यभेदन प्राणायाम है। यह प्राणायाम शरीर के अंदरूनी हिस्सों में गर्माहट बढ़ाता है जिससे सर्दी-जुकाम की समस्या हल हो जाती है। इसे ‘सूर्य नाड़ी’ (पिंगला नाड़ी) को सक्रिय करने वाला प्राणायाम कहा जाता है, जो दाहिनी नासिका से किया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Yoga For Deep Sleep: शाम को सिर्फ 20 मिनट करें ये 5 योगासन, तनाव होगा दूर और आएगी सुकून भरी नींद
स्वस्थ दिल और मजबूत पाचन के लिए वरदान हैं ये 5 योगासन, जो आपको देंगे मानसिक शांति और लंबी उम्र
Yoga Tips: सिर्फ 5 मिनट रोजाना करें यह 1 योगासन; हड्डियां होंगी मजबूत, दिमाग रहेगा शांत और एक्टिव
थायराइड से स्ट्रेस तक की छुट्टी कर देगा सिर्फ यह 1 योगासन, जानें करने का सही तरीका
जानिए सूर्यभेदन प्राणायाम करने का तरीका
यहां पर योग एक्सपर्ट बताते है कि, प्राणायाम को करने का तरीका आसान है। इसके लिए सुखासन, पद्मासन या किसी आरामदायक मुद्रा में बैठें। बाईं नासिका को अंगूठे से बंद करें और दाहिनी नासिका से धीरे-धीरे गहरी सांस लें। सांस भरने के बाद दोनों नासिकाएं बंद कर कुछ सेकंड तक रोके रखें। इसके बाद बाईं नासिका से धीरे-धीरे सांस छोड़ें। यह एक चक्र है। रोजाना 10-15 चक्र सुबह के समय खाली पेट करना चाहिए। अगर आप इस तरीके से रोज सुबह 10-15 मिनट सूर्यभेदन प्राणायाम करते है तो,प्राणायाम करने से शरीर गर्म रहता है, इम्यूनिटी मजबूत होती है और मौसमी बीमारियां दूर रहती हैं।
सिरदर्द और साइनस के लिए सही है आसन
आपको बताते चलें कि, सूर्यभेदन प्राणायाम को सही तरीके से करने के कई फायदे आसानी से मिल जाते है। इस योग का अभ्यास करने से सर्दी-जुकाम, नाक बंद होना और साइनस की समस्या में राहत मिलती है। इस प्राणायाम को करने से सर्दी-जुकाम, नाक बंद होना और साइनस की समस्या में राहत देता है। यह सिरदर्द और माइग्रेन में बहुत प्रभावी है। इससे वात दोष से होने वाले जोड़ों के दर्द, गठिया और कमर दर्द में आराम मिलता है। यह आसन को करने से पाचन क्रिया भी आसान हो जाती है। यह पेट के कीड़े (परजीवी) नष्ट कर पाचन तंत्र को मजबूत करता है। जबकि, शरीर का आंतरिक तापमान बढ़ाकर ठंड से बचाता है। यह प्राणायाम कुंडलिनी जागरण और मानसिक एकाग्रता में मदद करता है।
ये भी पढ़ें- फिटनेस का डोज एक घंटा साइकिल चलाएं रोज, मोटापा कम करने से लेकर कई फायदे दिलाती है साइकिलिंग
इन लोगों को नहीं करना चाहिए
कई लोग ऐसे है जिन्हें सूर्यभेदन प्राणायाम नहीं करना चाहिए।हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों, हृदय रोगियों, गर्मी या पित्त प्रकृति वाले लोगों के साथ ही तेज बुखार से पीड़ित व्यक्ति को भी सूर्यभेदन प्राणायाम के अभ्यास से परहेज करना चाहिए।
आईएएनएस के अनुसार
Suryabhedi pranayama provides relief from sinus problems in winter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PMGadchiroli Bridge Project: मानसून से पहले अधूरे पुल-सड़क कार्य पर सख्ती, जिलाधिकारी का ‘शो कॉज’ नोटिस
May 06, 2026 | 01:35 PMIran Fire: ईरान में आग का तांडव! तेहरान के मॉल में आग लगने से 8 की मौत और 36 घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
May 06, 2026 | 01:33 PMKharghar Water Crisis: खारघर में गहराया पानी संकट, करोड़ों के फ्लैट में रहने वाले टैंकरों पर निर्भर
May 06, 2026 | 01:33 PMसिंथेटिक पनीर पर सरकार सख्त, FSSAI ने लगाया बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध, रद्द होगे 1,000 कंपनियों के लाइसेंस
May 06, 2026 | 01:29 PMनागपुर में गर्मी का कहर, मोरभवन बस स्टैंड पर अव्यवस्था, यात्रियों की परेशानी; महापौर ने दिए सुधार के निर्देश
May 06, 2026 | 01:27 PMकोल्हापुर के गोकुल दूध संघ में प्रशासक राज लागू, 5 सदस्यीय बोर्ड ने संभाली कमान; जानें क्या होगा असर?
May 06, 2026 | 01:24 PMवीडियो गैलरी

चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM














