ठंड के मौसम में गरम पानी से नहाना चाहिए या ठंडे पानी से, जानिए एक्सपर्ट्स की राय
Thande pani se nahyen ya garam :ठंड में गरम पानी से नहाने पर स्किन रोग का खतरा बढ़ जाता है। इसे लेकर कई डॉक्टर भी बताते हैं कि सर्दियों में नहाते वक्त पानी सिर्फ गुनगुना होना चाहिए।
- Written By: सीमा कुमारी
सर्दियों में ठंडे पानी से नहानी चाहिए या गर्म(सो.सोशल मीडिया)
Bathing in Winter: सर्दियों की शुरुआत हो गई है और लोगों ने ठंड से बचने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। कई लोगों का मानना होता है कि सर्दियों में गरम पानी से नहाना ज्यादा सही होता है क्योंकि इससे शरीर को आराम मिलता है, थकान दूर होती है और ठंड से राहत मिलती हैं। वहीं, कुछ लोगों का कहना ये भी है कि गरम पानी स्किन और बालों दोनों को नुकसान पहुंचता है, क्योंकि यह शरीर के नेचुरल ऑयल की लेयर को खत्म कर देता है। ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि सर्दियों में गरम पानी से नहाना ज्यादा अच्छा है या ठंडा पानी से नहाना ज्यादा अच्छा है-
जानिए क्या है एक्सपर्ट्स की राय
यहां पर इंटरनेशनल जर्नल ऑफ साइंटिफिक रिसर्च एंड इंजीनियरिंग डेवलपमेंट की 2022 की रिपोर्ट बताती है कि गरम पानी से नहाने पर स्किन की बाहरी लेयर की सेल्स को नुकसान पहुंचता है। जिससे स्किन रोग जैसे एग्जिमा का खतरा बढ़ जाता है।
आपको बता दें, कई डॉक्टर ये भी बताते हैं कि सर्दियों में नहाते वक्त पानी सिर्फ गुनगुना होना चाहिए। वहीं बहुत गरम पानी से नहीं नहाना चाहिए। बताते हैं कि, ज्यादा गरम पानी से स्किन सूख जाती है जिसे जेरोसिस कहा जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Osho World: ओशो की 11 अनमोल बातें, जो बदल सकती हैं आपकी सोच और जीवन
Healthy Morning Habit: हार्ट हेल्थ के लिए खतरा बन सकती हैं सुबह की ये 6 आदतें, बढ़ सकता है बैड कोलेस्ट्रॉल
Summer Eye Care: गर्मी के मौसम में कैसे रखें आंखों का ख्याल? बस ये चीजें शामिल कर लें अपनी डाइट में
Autism Awareness: ऑटिज्म क्या है? जानिए इसके लक्षण, कारण और उपचार के तरीके
कई एक्सपर्ट्स यह भी बताते हैं कि शरीर की ऊपर की लेयर पर मौजूद नेचुरल ऑयल स्किन को बैक्टीरिया और धूल से बचाता है। जब हम बहुत गरम पानी का इस्तेमाल नहाने के लिए करते हैं तो यह ऑयल की लेयर पूरी तरह से खत्म हो जाती है और स्किन में खुजली, रेडनेस और ड्राइनेस बढ़ जाती है।
ठंडे पानी से नहाने के क्या है होते नुकसान
एक्सपर्ट्स का मानना हैं कि, सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है। बता दें, बहुत ठंडा पानी से नहाने से ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती है। जिससे ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ सकता है और दिल की धड़कन तेज हो सकती है। इससे हार्ट अटैक या ब्रेन स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है। खासकर उन लोगों में जिन्हें पहले से हार्ट या ब्लड प्रेशर की समस्या होती है।
जानिए डॉक्टर क्या देते हैं राय?
डॉक्टर बताते हैं की बहुत ठंडे पानी से नहाने पर चिलब्लेन जैसी समस्या हो सकती है। जिसमें हाथ-पैरों में सूजन, जलन और नीलापन आ सकता है। डॉक्टर का कहना है कि सर्दियों में हल्के गुनगुने पानी से नहाना सबसे सुरक्षित और आरामदायक होता है।
इसके बाद मॉइश्चराइजर लगाना भी जरूरी है, ताकि स्किन की नमी बरकरार रहे। वहीं गांवों में लोग अक्सर हैंडपंप या बोरवेल के पानी से नहाते हैं जो मौसम के हिसाब से ठंडा या हल्का गरम महसूस होता है।
ये भी पढ़ें –एक कप ‘मोरिंगा टी’ देगी आपके हेल्थ को एक नई जिंदगी, जानिए इसके 5 लाजवाब फायदे
ऐसे में एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इस पानी में कई बार खनिज तत्वों की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे यह हार्ड वाटर बन जाता है। ऐसे पानी से स्किन की नेचुरल ऑयल वाली लेयर खत्म हो जाती है और बालों की बनावट भी खराब हो जाती है। इसी वजह से डॉक्टर सलाह देते हैं कि सर्दी हो या गर्मी नहाने के लिए हमेशा हल्का गुनगुना पानी इस्तेमाल करें।
