- Hindi News »
- Health »
- Sesame Oil Has Many Benefits In The Winter Season
ठंड के मौसम में महंगे से महंगा मॉइस्चराइजर भी फेल है तिल का तेल के सामने, जानिए इसके फ़ायदे
Massaging with sesame oil:आयुर्वेद में तिल तेल को नेचुरल बॉडी कवच बताया गया है,जो आपकी त्वचा, मांसपेशियों और ऑलओवर हेल्थ के लिए कमाल कर सकता है। इसे अपने सर्दियों के रूटीन में जरुर शामिल करें।
- Written By: सीमा कुमारी

सर्दियों में तिल के तेल के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Sesame Oil Benefits:सर्दियों का मौसम आ गया है। जैसे ही सर्दियां दस्तक देती हैं, वैसे ही, सेहत के लिए कई चुनौतियां भी लेकर आता है, जैसे त्वचा का रूखापन, जोड़ों में दर्द, सर्दी-जुकाम और पाचन संबंधी समस्याएं। हालांकि, इन समस्याओं से बचने के लिए आयुर्वेद में तेल लगाने को काफी असरदार मानता है। सर्दियों में तेल अभ्यंग करना यानी मालिश करना फायदेमंद होता है, लेकिन बहुत कम ही लोग जानते हैं कि सर्दियों में किस तेल का इस्तेमाल ज्यादा लाभकारी होता है।
सर्दी के मौसम में तिल के तेल से मिलेंगे ढेरों फायदे
आयुर्वेद में तिल तेल को नेचुरल बॉडी कवच बताया गया है, जो त्वचा को संरक्षण देने के साथ-साथ जोड़ों के दर्द में भी काम देता है।
स्किन से लेकर जोड़ों के दर्द
एक्सपर्ट्स बताते है कि, औषधियां से भरपूर तिल का तेल सिर्फ एक तेल नहीं, बल्कि सर्दियों का नेचुरल बॉडी कवच है। यह शरीर को सुरक्षित रखने के साथ-साथ शरीर को गर्म रखता है, स्किन को पोषित करके उसे जवां बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही, मांसपेशियों और जोड़ों में होने वाले दर्द से भी राहत देता है।
सम्बंधित ख़बरें
ग्रीन टी लवर्स सावधान! खाली पेट सेवन करने से पहले जान लीजिए इसके फायदे और बड़े नुकसान।
Holi Wishes 2026: हैप्पी होली बोलकर हो गए हैं बोर? इस बार इन खास संदेशों के साथ घोलें रिश्तों में प्यार का रंग
भूल जाएंगे बाजार की चाट! घर पर इस सीक्रेट तरीके से बनाएं हलवाई जैसी दही पापड़ी, जानें रेसिपी
Fashion Hack: ड्रेसिंग स्टाइल में करें ये 3 बदलाव, हर कोई पूछेगा आपकी लंबाई का राज!
आयुर्वेद में माना गया है कि तिल का तेल सर्दियों में बढ़ने वाले वात को कम करता है, जिससे गठिया, जोड़ों में दर्द और नींद न आने की परेशानी होती है। ऐसे में अगर तिल के तेल से अभ्यंग किया जाए तो इन सभी परेशानियों से राहत मिल सकती है।
आयुर्वेद में ये भी माना गया है कि तिल का तेल इतना प्रभावशाली होता है कि जैसे ही इसे त्वचा पर लगाया जाता है, तो त्वचा की सात परतों को पार करके अंदर तक अपना असर दिखाता है।
रूखापन, झुर्रियां से दिलाता है निजात
पोषक तत्वों से भरपूर तिल के तेल में सेसामोल, सेलमिन और विटामिन E होता है, जो प्राकृतिक रूप से त्वचा को पोषण देता है। इससे त्वचा का रूखापन, झुर्रियां और सर्दियों में त्वचा पर पड़ने वाली दरारें कम होती हैं। सेसामोल और सेलमिन मिलकर त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं।
सनस्क्रीन की तरह काम करता है
अगर भारतीय संस्कृति की बात करें तो, सदियों से उबटन में तिल के तेल का इस्तेमाल होता आया है, क्योंकि ये धूप में मौजूद यूवी किरणों से भी बचाता है। ये हमारे शरीर पर सनस्क्रीन की तरह काम करता है। इसके प्रयोग से त्वचा पर एक पतली लेयर बन जाती है। ये लेयर 24 घंटे तक शरीर पर बनी रहती है और त्वचा की रक्षा करती है। ऐसी क्षमता न तो नारियल के तेल में होती है और न ही जैतून के तेल में।
ये भी पढ़ें-पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द में बड़ी राहत दे सकता है अदरक, जानिए कैसे करें इस्तेमाल
हड्डियों को मजबूती देता
तिल के तेल का प्रयोग हड्डियों को मजबूती देता है। जोड़ों के दर्द और गठिया की परेशानी सर्दियों में ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में सुबह-शाम तिल के तेल से अभ्यंग लाभकारी होता है।
आईएएनएस के अनुसार
Sesame oil has many benefits in the winter season
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 3 March: मंगलवार को वृषभ और वृश्चिक राशि वालों पर बरसेगी कृपा, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
Mar 03, 2026 | 12:05 AM‘गोली तो चालैगी…’, पहले मैदान पर अंपायरिंग, अब वीडियो में दिखा दबंग अंदाज, अनिल चौधरी ये स्टाइल हुआ वायरल
Mar 02, 2026 | 11:54 PMअर्जुन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी ने डुबोई लुटिया! दोनों स्टार्स हुए बुरी तरह फेल, टीम को मिली शर्मनाक हार
Mar 02, 2026 | 11:34 PMThe Hundred Auction: मार्की प्लेयर्स की लिस्ट का हुआ ऐलान, हारिस रऊफ समेत 10 खिलाड़ी शामिल
Mar 02, 2026 | 10:49 PMईरान की लीडरशिप सरेंडर करना चाहती है, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दावे से हड़कंप, कहा- सड़कों पर उतरे जनता
Mar 02, 2026 | 10:23 PMलातों के भूत बातों से नहीं मानते, होलिका दहन पर सीएम योगी का माफियाओं को सख्त संदेश
Mar 02, 2026 | 10:13 PMPCB लेगा यू-टर्न? पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर लगा जुर्माना लिया जा सकता है वापस, बोर्ड में इसको लेकर चल रही बहस
Mar 02, 2026 | 09:59 PMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM














