- Hindi News »
- Health »
- Benefits Of Consuming Ginger In Winter
पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द में बड़ी राहत दे सकता है अदरक, जानिए कैसे करें इस्तेमाल
Ginger Benefits: औषधीय गुणों से भरपूर सर्दियों में अदरक का सेवन सर्दी-खांसी, पाचन और जोड़ों के दर्द और इम्यूनिटी को मजबूत जैसी कई समस्याओं के लिए रामबाण होता है।
- Written By: सीमा कुमारी

अदरक के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Health Benefits Of Adrak: सर्दियों में सर्दी- खांसी, जुकाम और गले की खराश जैसी परेशानियों का बढ़ना आम बात है। ऐसे में हर बार दवाओं का सेवन करना सही नहीं। भारतीय रसोईघर में मौजूद कई प्राकृतिक औषधियां इन समस्याओं से तुरंत आराम दिलाने में कारगर हैं। इन्हीं में से एक है अदरक, जो अपने गुणों से सर्दियों में सेहत का खास ख्याल रखता है।
जो सब्जी की डलिया में जरूर होता है। ठंड के मौसम में रसोई में रखे साधारण से अदरक का महत्व और भी बढ़ जाता है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ खांसी-जुकाम को भगाने और महिलाओं के लिए पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द में भी राहत देता है।
आयुर्वेद में अदरक को औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है। एक्सपर्ट्स बताते है कि अदरक एक ऐसी औषधि है, जो कई बीमारियों से लड़ने में कारगर है। यह जी मचलाना, वजन कम करना, पीरियड्स में दर्द और कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज में मदद करता है। इसके अलावा यह शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है, जिससे वायरस और बैक्टीरिया आसानी से प्रभावित नहीं कर पाते।
सम्बंधित ख़बरें
Homemade Ubtan: शादी से पहले चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो! इस खास तरीके से घर पर बनाएं उबटन
बच्चे के साथ अपनी सेहत का भी रखें ख्याल! डिलीवरी के बाद शुरुआती 6 हफ्तों में शरीर को मजबूत बनाएंगे ये नुस्खे
Lauki Recipes: नाश्ते में वही पराठा-पोहा खाकर हो गए हैं बोर? आज ही ट्राई करें लौकी से बनी ये 5 यूनिक रेसिपीज
कड़वा खीरा अब नहीं बिगाड़ेगा सलाद का स्वाद! बाजार जाने से पहले जान लें ये सीक्रेट तरीका
अदरक सर्दी-खांसी में फायदेमंद
अदरक में जिंजेरॉल नाम का खास तत्व होता है जो सूजन कम करता है और गले की जलन-खराश को शांत करता है। सर्दी-खांसी होने पर एक छोटा टुकड़ा अदरक चबाने या अदरक वाली चाय पीने से कुछ ही मिनटों में आराम मिलने लगता है। यह बलगम को पतला करके बाहर निकालने में भी मदद करता है।
आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि खांसी और मतली से राहत के लिए इसे चाय में डालकर या एक छोटा टुकड़ा चबाकर खाना चाहिए, यह एक मसालेदार प्रोटेक्टर है, जो बीमारियों को दूर रखता है। खांसी आने पर अदरक को तवे पर भूनकर और उसपर नमक लगाकर इसके सेवन से भी राहत मिलती है।
ये भी पढ़ें-भिंडी का पानी पीने की सलाह क्यों दी जाती है, जानिए कैसे बनाएं और क्या हैं इसके फ़ायदे
पीरियड्स दर्द और ऐंठन में फायदेमंद
महिलाओं के लिए अदरक किसी वरदान से कम नहीं। पीरियड्स के दौरान होने वाले तेज दर्द और ऐंठन में अदरक की चाय या अदरक का रस शहद के साथ लेने से राहत मिलती है। पाचन तंत्र के लिए भी अदरक रामबाण है। अपच, गैस, मतली या उल्टी की शिकायत हो, अदरक राहत में कारगर है।
आईएएनएस के अनुसार
Benefits of consuming ginger in winter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में लेंसकार्ट की शॉप पर बवाल, मुस्लिम BJP नेता दुकान में घुसकर हिंदू कर्मचारियों को लगाया तिलक- वीडियो
Apr 20, 2026 | 03:12 PMTulsi Plant: तुलसी का आपकी किस्मत से क्या है कनेक्शन? जानिए कैसे मिलेगी माता लक्ष्मी की कृपा
Apr 20, 2026 | 03:12 PMBreaking News: उद्घाटन से पहले ही राजस्थान के पचपदरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
Apr 20, 2026 | 03:00 PM‘सदन ने दोबारा आएगा महिला आरक्षण बिल’, शिवसेना नेता का बड़ा दावा, शाइना एनसी ने विपक्ष पर साधा निशाना
Apr 20, 2026 | 02:59 PMमुंबई भाजपा में ‘फंड पक्षपात’ पर घमासान! अमित साटम ने लिखी चिट्ठी, ‘सभी पार्षदों को मिले समान पैसा’
Apr 20, 2026 | 02:52 PMHockey U18 Men and Women Camp की लिस्ट जारी, हॉकी इंडिया ने खिलाड़ियों का किया ऐलान
Apr 20, 2026 | 02:50 PMनागपुर में अवैध खनन का खेल, नियमों की अनदेखी, रात में धड़ल्ले से रेत परिवहन सक्रिय; सरकार को भारी नुकसान
Apr 20, 2026 | 02:44 PMवीडियो गैलरी

सरकार की नीयत में खोट, अखिलेश यादव ने आरक्षण बिल को बताया BJP का चुनावी स्टंट, PM मोदी से पूछे कड़े सवाल
Apr 20, 2026 | 01:51 PM
क्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 10:01 PM
PM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:33 PM
क्यों लाखों फॉलोअर्स और शोहरत छोड़ संन्यासी बनीं हर्षा ऋचरिया? जानें इस बड़े फैसले की वजह! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:13 PM
ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM














