- Hindi News »
- Health »
- Sendha Namak Health Benefits
व्रत में क्यों खाया जाता है सेंधा नमक! इसके हेल्थ बेनिफिट्स जानकर हैरान हो जाएंगे आप
आम दिनों में हम साधारण नमक का प्रयोग करते हैं। लेकिन, व्रत में फलाहार में सेंधा नमक ही प्रयोग करते हैं। इसके पीछे एक नहीं बल्कि कई कारण हैं। धार्मिक लिहाज से सेंधा नमक शुद्ध नमक माना जाता है क्योंकि ये नेचुरल होता है।
- Written By: रीना पंवार

(सौजन्य सोशल मीडिया)
शिव भक्तों का पावन महीना सावन अभी चल रहा है। हर कोई शिव भक्ति में डूबा हुआ है। इस दौरान शिव भक्त देवों के देव महादेव को प्रसन्न करने के लिए पूजा-अर्चना से लेकर व्रत तक रखते हैं। व्रत में अक्सर लोग सामान्य नमक की जगह सेंधा नमक का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि व्रत में सेंधा नमक ही क्यों खाया जाता है ?
ऐसा सवाल अगर आपके मन में भी उठता है, तो उसका जवाब आपको यहां मिलेगा। आम दिनों में हम साधारण नमक का प्रयोग करते हैं। लेकिन, जब व्रत रखते हैं, तो फलाहार में सेंधा नमक ही प्रयोग करते हैं। इसके पीछे एक नहीं बल्कि कई कारण हैं। तो आइए जानें सेंधा नमक के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में-
शुद्ध माना जाता है सेंधा नमक
धार्मिक लिहाज से देखा जाए, तो सेंधा नमक शुद्ध नमक होता है। जबकि, साधारण नमक कई केमिकल प्रोसेस से गुजर कर घर तक पहुंचता है। सेंधा नमक पहाड़ी नमक कहा जाता है यानी ये चट्टानी नमक होता है। इसमें कोई मिलावट नहीं होती है और ये नेचुरल होता है। मुख्य कारण इस नमक का व्रत में शामिल करने का यही होता है। लेकिन इस नमक के और भी कई ऐसे गुण हैं, जो इसे व्रत में खाने लायक बनाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ऑपरेशन यू-टर्न के बाद नया कदम, नागपुर में ड्रग टेस्टिंग शुरू; सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस सख्त
Vasai Virar Water Crisis: पानी की किल्लत के बीच कार वॉश सेंटरों पर सवाल, ठाणे जैसी सख्ती की मांग तेज
महाराष्ट्र दिवस पर नागपुर में हंगामा, अलग विदर्भ की मांग को लेकर प्रर्शनकारियों ने उड़ाए काले गुब्बारे-VIDEO
MP में गैस किल्लत के बीच बड़ा झटका: कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा, जानें आपके शहर में क्या है रेट
ब्लड प्रेशर को करता है कंट्रोल
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सेंधा नमक आपके बेहद काम आ सकता है। सेंधा नमक के अंदर कैल्शियम और पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में जो लोग जल्दी थक जाते हैं, वे सेंधा नमक का सेवन करके ब्लड प्रेशर की परेशानी को कम कर सकते हैं और अपनी बॉडी को रिलैक्स कर सकते हैं।
पाचन तंत्र को करता है मजबूत
आपको बता दें, सेंधा नमक आमतौर पर व्रत-उपवास में खूब इस्तेमाल किया जाता है। चूंकि उपवास के दौरान उन फूड्स को खाने की सलाह दी जाती है, जो हल्के हों और पचाने में आसान हो और शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करें। सेंधा नमक आपके भोजन को शुद्ध और स्वस्थ बनाने के साथ ही सेहतमंद भी बनाता है।
जोड़ों में दर्द और जकड़न से दिलाता राहत
सेंधा नमक जोड़ों में दर्द और जकड़न से राहत दिलाने का काम भी कर सकता है। एक कप सेंधा नमक की पोटली बनाकर इसे अच्छे से गर्म कर लें। अगर आप गर्मी बर्दाश्त कर सकते हैं तो इसे प्रभावित हिस्से पर लगाकर 4 से 5 मिनट तक रखें। ऐसा रेगुलर करने से आपको जल्द ही जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है।
आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद
आंखों के लिए भी सेंधा नमक बेहद फायदेमंद होता है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी को कम होने से बचाया सकता है।
वेट भी करता है कम
अगर आप व्रत के दौरान अपने वेट को भी कम करने की इच्छा रखते हैं तो आप सेंधानमक का प्रयोग जरूर करें। ये बॉडी से फैट सेल्स को हटाने में मदद करता है। साथ ही भूख को भी कंट्रोल करता है। यह बॉडी में पीएच लेवल को बनाए रखने में भी कारगर है। इसका प्रयोग व्रत ही नहीं आम दिनों में भी करने से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। ये बॉडी को डिटॉक्स कर देता है।
मिनरल्स से भरा होता है यह नमक
सेंधा नमक में साधारण नमक की अपेक्षा सोडियम की मात्रा कम होती है और आयरन, पोटेशियम और मैग्नीशियम की मात्रा अधिक। इसलिए ये हाई बीपी, दिल की बीमारी और मसल्स के ऐंठन को ठीक करने वाला होता है। आंखों की सूजन को भी ये कम करता है।
लेखिका- सीमा कुमारी
Sendha namak health benefits
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ऑपरेशन यू-टर्न के बाद नया कदम, नागपुर में ड्रग टेस्टिंग शुरू; सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस सख्त
May 01, 2026 | 12:21 PMVasai Virar Water Crisis: पानी की किल्लत के बीच कार वॉश सेंटरों पर सवाल, ठाणे जैसी सख्ती की मांग तेज
May 01, 2026 | 12:16 PMमहाराष्ट्र दिवस पर नागपुर में हंगामा, अलग विदर्भ की मांग को लेकर प्रर्शनकारियों ने उड़ाए काले गुब्बारे-VIDEO
May 01, 2026 | 12:12 PMMP में गैस किल्लत के बीच बड़ा झटका: कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा, जानें आपके शहर में क्या है रेट
May 01, 2026 | 12:08 PMभूमि आवंटन मामले में हाई कोर्ट सख्त, नागपुर संपत्ति विवाद में याचिकाकर्ता को झटका; अनियमितताओं पर लगी मुहर
May 01, 2026 | 12:06 PMलाइफ जैकेट के लिए मची थी छीना-झपटी! बरगी डैम हादसे में बाल-बाल बची संगीता, कहा- लोगों ने दी थी चेतावनी
May 01, 2026 | 12:06 PMनागपुर विधान परिषद चुनाव, फडणवीस की मौजूदगी में संजय भेंडे का नामांकन; राजनीति में सियासी हलचल
May 01, 2026 | 11:57 AMवीडियो गैलरी

‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM










