भगवान भोलेनाथ और बेर (सौ.सोशल मीडिया)
Lord Shiva Favorite Fruits: महाशिवरात्रि का महापर्व हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक होता है। यह शुभ एवं पावन दिन शिव भक्तों के लिए एक अलग ही महत्व रखता है। इस साल 2026 में महाशिवरात्रि का महापर्व 15 फरवरी 2026, रविवार को पूरे देशभर में मनाया जाएगा।
इस दिन शिवभक्त भगवान भोलेनाथ को उनका पसंदीदा फल बेर भी चढ़ाते है। बेर फरवरी और मार्च महीने में आने वाला फल है। इसे आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
बेर खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। जी हां ये फल भले ही दिखने में छोटा है लेकिन कई बीमारियों से लड़ने में असरदार साबित होता है। जान लें बेर खाने के फायदे और किन लोगों को बेर जरूर खाना चाहिए?
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, बेर पोषक तत्वों से भरपूर होता है इसमें विटामिन C विटामिन A और विटामिन B12 भरपूर मात्रा में पाया जाता है। बेर खाने से शरीर को एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं। रोजाना 10-12 बेर खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और बीमारियां दूर होती हैं।
बेर का सेवन करने से इम्यूनिटी पावर बढ़ती है। बेर में विटामिन C की मात्रा अच्छी होती है, जिससे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।
बेर इम्यूनिटी पावर के साथ पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखती है। बेर में फाइबर होता है, जिससे कब्ज की समस्या कम होती है और पेट साफ रहता है।
बेर का सेवन ब्लड शुगर को संतुलित रखने में मदद करता है। यह डायबिटीज में भी उपयोगी माना जाता है।
बेर में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
ये भी पढ़ें- सुबह के नाश्ते में बनाना चाहते है कुछ खास, तो ब्रेड से बनाएं ये आलू टोस्ट रेसिपी, जानें
बेर में विटामिन और मिनरल होते हैं जो त्वचा को ग्लो देते हैं और बालों को मजबूत बनाते हैं। बेर में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स उम्र को कम करने में असरदार हैं। इसमें फ्री रेडिकल्स से लड़ने वाले तत्व होते हैं जो एजिंग को कम करते हैं।
बेर में कई खनिज होते हैं इसे खाने से हड्डियां मजबूती बनती हैं।